Public App Logo
Profile Picture

PRO JS GUNA

@projsguna
1653Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - गांधी जयंती पर जिला चिकित्सालय में स्वच्छता का संकल्प

सीएमएचओ सहित वार्ड प्रभारियों ने किया श्रमदान, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का दिया संदेश

गांधी जयंती पर जिला चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिवर के मार्गदर्शन में 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय गुना में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर सहित समस्त वार्ड प्रभारियों एवं चिकित्सालय स्टाफ ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ रखने, गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
‘मोबाइल कोर्ट’ के माध्यम शासकीय रास्ते के विवाद का किया गया निराकरण

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के द्वारा मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का लगातार निराकरण किया जा रहा है। मोबाइल कोर्ट के नवाचार को हाल ही में गुना जिले को स्कॉच अवार्ड से दिल्ली में सम्मान प्राप्त हुआ है। जिससे प्रभावित होकर आवेदक भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह जादौन ग्राम जामनेर द्वारा जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसे मोबाइल कोर्ट के माध्यम से निराकरण कराने हेतु चिन्हित किया गया था। जिसके तारतम्य में राघोगढ़ एसडीएम श्री अमित कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आज तहसीलदार डॉ. उदय सिंह, थाना प्रभारी जामनेर श्री मनोज मेहरा,राजस्व निरीक्षक लल्लू सिंह भील, शंकर सिंह पटेलिया, पटवारी दीवान सिंह मीना ,पटवारी देवेन्द्र सिंह कोटवार माधौ सिंह आदि की संयुक्त राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम जामनेर में स्थित सर्वे क्रमांक 504 रकवा 0.093 हेक्टर शासकीय रास्ता की भूमि पर अनावेदक ब्रजनारायण पुत्र मोतीलाल चौकसे द्वारा रास्ता को अवरुद्ध करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसे मौके पर आवेदक एवं अनावेदक की उपस्थिति में समझाइस देकर रास्ते का सीमांकन कर उसका निराकरण किया। रास्ते की सीमाएं चिन्हित कराई गई। इसमें आवेदक एवं अनावेदक दोनों का कब्जा पाया गया। जिसे खाली करने हेतु मौके पर समझाईश दी गई। इस दौरान पंचनामा एवं प्रतिवेदन तैयार किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में आवेदक संतुष्ट रहा और जिला प्रशासन को धन्‍यवाद ज्ञापित किया गया। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2027 तक विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में लक्ष्मीगंज स्थित शास्त्री पार्क में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गुना विधायक श्री पन्नालाल शाक्य, जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, सांसद प्रतिनिधि श्री हरि सिंह यादव, श्री अशोक शर्मा, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र सलूजा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री धरम सोनी, श्री अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं डिप्टी कलेक्टर देवांशु शिवहरे, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रिशु सुमन, नायब तहसीलदार आरती गौतम सहित आम नागरिक एवं छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में विधायक श्री पन्नालाल शाक्य ने कहा कि आमजन में जागरूकता लाने के लिए ऐसे नुक्कड़ नाटकों का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा की गई प्रस्तुति की सराहना करते हुए स्कूल एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर आमजन को जागरूक किया गया। तात्या टोपे विश्वविद्यालय एवं सांदीपनि विद्यालय, गुना के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी दी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - आकाशवाणी गुना केंद्र में मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

आकाशवाणी गुना केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आकाशवाणी गुना के असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रोग्राम) श्री राजकुमार कौशल ने  दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर श्री कौशल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनकी सेवाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की मिसाल कायम की। श्री कौशल ने कहा कि दोनों महान नेताओं का जीवन आज भी प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर हम राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आज इस दौरान उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा स्‍वच्‍छता की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर आकाशवाणी गुना केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को करियर के अवसरों की दी जानकारी

रोजगार, आईटीआई, स्टार्टअप एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में किया मार्गदर्शन

शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय, गुना में प्राचार्य डॉ. विनीता जैन के निर्देशन एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी सुश्री विधि जैन के मार्गदर्शन में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रोजगार, कौशल विकास, आईटीआई प्रशिक्षण, स्टार्टअप एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रदान करना रहा। 

कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने छात्राओं को रोजगार कार्यालय की विभिन्न सेवाओं, रोजगार के अवसरों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल पारंपरिक डिग्री तक सीमित न रहते हुए विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न शासकीय एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी प्राप्त करने तथा समय-समय पर निकलने वाली रोजगार संबंधी सूचनाओं से अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया। 
आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य सुश्री श्वेता कुशवाह ने आईटीआई में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों एवं तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आईटीआई के माध्यम से छात्राएँ विभिन्न व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल प्राप्त कर रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप ट्रेड का चयन करने तथा प्रशिक्षण के माध्यम से अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व प्रबंधक, जिला उद्योग विभाग श्री आर.के. जैन ने छात्राओं को स्टार्टअप, उद्यमिता एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में युवा केवल नौकरी प्राप्त करने वाले न बनकर रोजगार सृजन करने वाले उद्यमी भी बन सकते हैं। उन्होंने स्टार्टअप प्रारंभ करने की प्रक्रिया, व्यवसायिक सोच विकसित करने तथा सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न संस्थागत सहायता का लाभ उठाने के संबंध में छात्राओं का मार्गदर्शन किया। 

प्राचार्य डॉ. विनीता जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राओं को अपनी शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि करियर का चयन अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को उपलब्ध विभिन्न अवसरों का लाभ उठाते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी सुश्री विधि जैन ने किया। उन्होंने छात्राओं को कार्यक्रम में दी गई जानकारी को अपने करियर निर्माण में उपयोग करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम के अंत में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. प्रीति यादव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. माधवी सालुंके, डॉ. आशा शर्मा, श्रीमती आशा बाथम, श्री के.के. नंदा, श्री जावेद अली, श्री मिथुन धाकड़ सहित महाविद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रही।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
Video 5
Video 6
Video 7
<nis:link nis:type=tag nis:id=मोबाइल_कोर्ट nis:value=मोबाइल_कोर्ट nis:enabled=true nis:link/> के माध्यम से भूमि संबंधी कब्जा विवाद का निराकरण

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि संबंधी कब्जा विवाद का निराकरण किया गया।

इसी क्रम में आज ग्राम कुमरयाई, तहसील आरोन के आवेदक करतार पुत्र ईश्वर सिंह, जाति यादव के न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी आरोन के प्रकरण आदेश के पालन में मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही की गई।
अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री मंजुषा खत्री के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक एवं ग्राम पटवारी दल के साथ मौके पर पहुंचकर आवेदक एवं अनावेदक उदयभान पुत्र केरसिंह यादव के मध्य भूमि संबंधी विवाद का निराकरण किया गया। आवेदक की ग्राम कुमरयाई स्थित भूमि सर्वे नंबर 20, रकबा 1.254 हेक्टेयर को मौके पर जरीब से नापकर चिन्हित किया गया। आवेदक को उसकी भूमि की सीमा बताकर भूमि का कब्जा सौंपा गया। उक्त कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया।
मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन, उप निरीक्षक श्री किशोर टोप्पो, राजस्व निरीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह बरैया, हल्का पटवारी प्रशांत श्रीवास्तव, पटवारी अरुण शर्मा, पटवारी योगेश राठौर, ग्राम कोटवार, थाना आरोन का पुलिस बल सहित आवेदक, अनावेदक एवं मेड़िया कृषक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन के विरुद्ध नगर पालिका की छापामार कार्रवाई

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेश अवस्थी के आदेशानुसार नगर पालिका की टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की गई।

स्वच्छता निरीक्षक श्री विवेक श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा सदर बाजार क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान गुंठीलाल फूलचंद जैन की गोदाम, जो अशोक वस्त्रालय के नीचे स्थित है, में प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन का भंडारण पाया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 15 क्विंटल प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन जप्त की गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख रुपये है। प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन का विक्रय एवं उपयोग किए जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध 5 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेश अवस्थी ने शहर के सभी दुकानदारों से अपील की है कि प्रतिबंधित अमानक पॉलीथिन के स्थान पर बायोडिग्रेडेबल थैलियों (मक्के से निर्मित) सहित अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें। इससे नगर की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मवेशियों के स्वास्थ्य की भी रक्षा की जा सकेगी।

कार्रवाई को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहायक यंत्री श्री सुनील जैन, श्री अमित त्यागी, उपयंत्री श्री नितिन चंदेल, श्री रामवीर शर्मा सहित नगर पालिका टीम का विशेष सहयोग रहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh CMO Municipal Council Guna
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की पहल: यूएनएफपीए एवं स्वास्थ्य विभाग, गुना के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने तथा मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से यूएनएफपीए एवं स्वास्थ्य विभाग, गुना के संयुक्त तत्वावधान में होटल वरुण, गुना में दो दिवसीय “Evidence-Based Practices on Maternal and Newborn Care Competency” प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में डीएचओ-1 डॉ. शिल्पा तातिया सहित जिला स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों एवं वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों से स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारी 40  से ज़्यादा शामिल हुए।

प्रशिक्षण का संचालन लार्डल हेल्थ मास्टर प्रशिक्षकों डॉ. रश्मि, सुश्री रिंकल एवं सुश्री पद्मा द्वारा किया गया। इसमें प्रसवोत्तर रक्तस्राव, प्री-एक्लेम्पसिया एवं एक्लेम्पसिया, पार्टोग्राफ, शॉक प्रबंधन, शोल्डर डिस्टोसिया, पेल्विक परीक्षण और भी प्रसव स्थितियों सहित मातृ स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर करने पर विशेष जोर दिया गया।

यूएनएफपीए के राज्य कार्यालय के मार्गदर्शन एवं डॉ दीपेश गुप्ता यूएनएफपीए स्टेट हेड के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का समन्वय डॉ. मेघा गुप्ता, जिला फैसिलिटेटर, यूएनएफपीए, गुना द्वारा किया गया।

यूएनएफपीए एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी जिले में स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता-वृद्धि एवं तकनीकी मार्गदर्शन के लिए संयुक्त रूप से प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के तहत आईटीआई गुना में आयोजित किया गया कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने निर्देशन में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा आईटीआई गुना में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में काउंसलर श्री एस के सक्सेना पूर्व निदेशक दूरदर्शन ने उपस्थित युवाओं को बताया कि आप जिस फील्ड में जाना चाहते हो लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए खूब मेहनत करो पहले लोग आपके उपहास उड़ाएंगे, फिर चिंतन करेंगे जब आपको सफलता मिल जाएगी तो वही लोग आपका सम्मान करेंगे उन्होंने स्टेडी के लिए वन, फोर, सेवन फार्मूला भी बताया। उन्‍होंने छोटी-छोटी प्रेरक कहानी सुना कर प्रेरित किया। 

जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने बताया कि जॉब प्राप्त करने में कौशल यानी हुनर का बहुत बड़ा योगदान रहता है आज युवा डिग्री लेकर ज्ञान तो प्राप्त कर रहे हैं लेकिन उनके पास स्किल्ड कमी है आने वाला समय स्किल्डबेस मैनपावर का है सोलार इंस्टालेशन, ईव्ही व्हीकलस, सीसी कैमरे, ड्रोन संचालन के लिए स्किल मेनपावर चाहिए मल्टीमैकनिक का जमाना है उसी हिसाब से स्किल्ड डवलप करे आपको जॉब मिलने में आसानी होगी। इस अवसर पर आई टी आई गुना प्राचार्या श्वेता कुशवाह, प्रशिक्षण अधिकारी सलिल जैन उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना मे विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन एवं श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के निर्देशन में उल्लास एक अभिनव प्रयोग कार्यक्रम के तारतम्य में आज को जिला चिकित्सालय गुना के समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना में न्यायिक कर्मचारियों, अधिवक्ताओं तथा पक्षकारों के स्वास्थ्य के हित को ध्यान में रखते हुए वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री अमिताभ मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर किया गया। 

अपने उद्भोदन में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अमिताभ मिश्र द्वारा बताया गया कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मन का निवास होता है। यदि हमारा शरीर स्वस्थ्य रहेगा तो हम अपने सभी कार्य पूरी ऊर्जा एवं स्फूर्ति के साथ पूर्ण कर सकते हैं। हमारे द्वारा कई बार छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान न देने के कारण वे आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है जिसके बचाव हेतु हम सभी को समय-समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाते रहना चाहिए।

विशेष न्यायाधीश श्री राकेश कुमार जैन द्वारा अपने उद्भोदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा आयोजित किए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की सराहना करते हुए समस्त कर्मचारीगणों को स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के संबंध में श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा बताया गया कि उल्लास- एक अभिनव प्रयोग कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च न्यायालय द्वारा जारी की गई हेल्थ एडवाइजरी के अनुपालन में न्यायिक परिवार के स्वास्थ्य के हितों को ध्यान मे रखते हुए उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर के माध्यम से शुगर जांच, ब्लड प्रेशर, दांत एवं नाक, कान गला संबंधी बीमारियों की जांच की जाकर यथोचित उपचार हेतु दवाईयां भी वितरित की जा रही है। इसके साथ ही जिला आयुष विभाग द्वारा गठित की गई आयुष विंग की टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उन्हे आयुर्वेदिक दवाओं के लाभो एवं आयुर्वेद के उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
 उक्त शिविर में समस्त न्यायिक परिवार अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर शिविर का लाभ प्राप्त करे। इसके साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता योजना, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, डॉन योजना, शिक्षा योजना एवं मीडिएशन फॉर नेशन 3.0 अभियान के बारे में जानकारी दी जाकर अपने प्रकरणों का निराकरण मध्यस्थता के माध्यम से किए जाने हेतु जागरूक किया गया।

उक्त अवसर पर श्री सतीश राजपूत स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय गुना द्वारा यह बताया गया कि वर्तमान में बीपी,शुगर की बीमारियां तेजी से बढ रहीं हैं, इसलिए इनकी नियमित जांच कराना आवश्यक हैं। साथ ही महिलाओं से संबंधित रोगो के तुरंत उपचार करवाये जाने हेतु प्रेरित किया गया। 

उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 120 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड प्रेशर की जांच एवं शुगर की जांच की जाकर आवश्यकतानुसार दवाईयां वितरित की जाकर लाभांवित किया गया।
 
उक्त अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री राकेश कुमार जैन, जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सूर्यवंशी, श्री राघवेन्द्र भारद्वाज, श्री राधाकिशन मालवीय,सुश्री शैलजा गुप्ता, श्रीमती सोनाली शर्मा सहित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मधुलिका मुले सहित अन्य न्यायाधीशगण, डॉ. राहुल रघुवंशी मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. निखिल मोरिवाल डेंटल सर्जन, नर्सिंग आफिसर श्रीमती रेखा सक्सेना, हेमराज लववंशी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार वर्मा, डॉ. अंकेश अग्रवाल, डॉ. नीरज मीना, डॉ. मनीषा पाण्डे, मनोज कुमार कोली, कंपाउंडर, दवासाज श्री दिलीप शर्मा, श्रीमती सरोज कुशवाह जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के कर्मचारीगण एवं पक्षकारगण उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना- nis:value=गुना- nis:enabled=true nis:link/> ‘‘भोजनालय, रेस्‍टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्‍त कार्यवाही, गंदगी पाए जाने पर लगाया 6 हजार का जुर्माना’’  

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्‍यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग गुना द्वारा जिले में मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के अन्‍तर्गत होटल, रेस्‍टोरेंट, भोजनालय की सतत जांच की जा रही है। 
 
इसी क्रम में अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगरपालिका की संयुक्‍त टीम ने ए.बी. रोड़ गुना स्थित जम जम होटल, पंजाबी ढाबा, एवं राधा की रसौई भोजनालय के औचक निरीक्षण किए एवं निरीक्षण के दौरान जम जम होटल पर गंदगी पाए जाने पर नगरपालिका टीम द्वारा होटल संचालक पर 6 हजार रूपये का अर्थदण्‍ड लगाया गया, वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा होटल में गंदगी पाए पर सुधार-सूचना नोटिस दिया गया, एवं होटल से सब्‍जी ग्रेवी एवं बिरयानी के सैम्‍पल जांच हेतु लिए। राधा की रसौई भोजनालय से दाल एवं आटे के सैम्‍पल जाँच हेतु लिये एवं भोजनालय संचालक को सुधार-सूचना नोटिस दिया गया। सभी सैम्‍पल लेकर जाँच हेतु राज्‍य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये हैं।  कलेक्‍टर के निर्देशानुसार जिले में मिलावट के विरूद्ध जांच एवं सैम्‍पल कार्यवाही निरंतर जारी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - 01 अक्‍टूबर मनाया जायेगा "अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस"

01 अक्टूबर 2026 को प्रतिवर्ष की भांति "अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस" के रूप में मनाया जावेगा। इस वर्ष वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान ओर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर से प्रदेश स्तर तक आयोजित किये जायेगे। इसी के तहत जिला स्तर पर "अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस" का आयोजन "सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम कैन्ट थाने के पीछे गुना" में प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया गया है।

आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को उनके समाज सेवा, व्यवसायिक, राजनीति क्षेत्र में, सेवा क्षेत्र में उनके द्वारा समाज को दी गई सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुये उनका हृदय से अभिनन्दन किया जाकर शॉल एवं श्रीफल पुष्पहारों से सम्मान किया जावेगा। साथ ही ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 100 वर्ष है, उन्हें शतायु सम्मान राशि रूपये 1000/- नगद एवं शॉल तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जावेगा ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_सेतु_अभियान nis:value=सेवा_सेतु_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के तहत 3 एवं 4 अक्टूबर को जिले में शिविर आयोजित होंगे

शिविर में मौके पर ही हितग्राहियों को मिलेंगी विभिन्न विभागों की सेवाएं

म ध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार नागरिकों को संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएं सीधे उनके गांव एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में ‘‘सेवा-सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान व्यापक ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 का केन्द्रीय घटक है।

अभियान के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला मुख्य नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गुना श्री अभिषेक दुबे को बनाया गया है। नगरीय क्षेत्र के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, समस्त जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

ग्रामीण क्षेत्र के समस्त विकासखण्डों में 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। गुना विकासखण्ड में जिज्जी की पंचायत, बमोरी में जनपद पंचायत बमोरी के सभा कक्ष, चाचौड़ा में जनपद पंचायत चाचौड़ा के सभा कक्ष, राघौगढ़ में ग्राम पंचायत आवन तथा आरोन में जनपद पंचायत परिसर  में शिविर आयोजित होगा। शिविरों के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिविर प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार शहरी क्षेत्र की समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषदों में 4 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। गुना में नगर पालिका परिषद प्रांगण, चांचौड़ा में कम्युनिटी हॉल चांचौड़ा, कुंभराज में नगर परिषद प्रांगण, मकसूदनगढ़ में नगर परिषद प्रांगण, राघौगढ़ में नगर पालिका परिषद तथा आरोन में जनपद पंचायत सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविरों में विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मौके पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाओं के लिए न्यूनतम 25 सुसज्जित स्टॉल लगाए जाएंगे। आवेदकों एवं हितग्राहियों के पंजीयन के लिए अलग से 3 काउंटर/स्टॉल बनाए जाएंगे, जहां दक्ष कम्प्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की जाएगी।

शिविरों में रहेंगी आवश्यक सुविधाएं
स्थानीय निकायों द्वारा शिविर स्थल पर मंच, लाउडस्पीकर/साउंड सिस्टम, पेयजल, छाया, बायो टॉयलेट, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, कम्प्यूटर एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। अंतर-विभागीय समन्वय के लिए राजस्व विभाग नोडल की भूमिका निभाएगा। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने स्टॉल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा शासन की फ्लैगशिप एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही उपलब्ध कराएंगे।
      
शिविर में प्राप्त आवेदनों, मौके पर स्वीकृत प्रकरणों एवं लाभान्वित हितग्राहियों की प्रतिदिन की जानकारी अधिकृत राज्य पोर्टल पर प्रतिदिन शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराने की जिम्मेदारी संबंधित विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी की होगी। संबंधित विभाग अपने विभाग से संबंधित आवश्यक डाटा नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।

सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की तिथि एवं स्थान की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों, मुनादी, कोटवारों द्वारा उद्घोषणा, सोशल मीडिया एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के संबंध में जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर दिव्यांग बाबूलाल अहिरवार को तत्काल मिली नई बैटरियां

जनसुनवाई के दौरान ग्राम मुहालपुर तहसील गुना निवासी दिव्यांग श्री बाबूलाल अहिरवार पुत्र श्री कालूराम ने कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उन्हें पूर्व में बैटरी चलित ट्रायसाईकिल प्राप्त हुई थी, जिसकी दोनों बैटरियां खराब हो गई हैं। उन्होंने ट्रायसाईकिल के लिए 02 नग नवीन बैटरियां उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री रिशु कुमार सुमन को नवीन बैटरियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में दिव्यांग श्री बाबूलाल अहिरवार को रेडक्रास सोसायटी गुना के माध्यम से 02 नग नवीन बैटरियां उपलब्ध कराई गईं। नवीन बैटरियां मिलने पर श्री बाबूलाल अहिरवार ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - 02 अक्‍टूबर महात्‍मा गांधी जयंती शुष्‍क दिवस घोषित

राज्‍य शासन द्वारा 02 अक्‍टूबर 2026 महात्‍मा गांधी जयंती को शुष्‍क दिवस घोषित किया गया है।       
कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा शासन के निर्देशों के पालन में एवं मध्‍यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 के अंतर्गत प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 02 अक्‍टूबर 2026 को महात्‍मा गांधी जयंती के अवसर पर जिले की समस्‍त कंपोजिट मदिरा दुकानों को बंद रखने एवं जिले में मदिरा का क्रय, विक्रय एवं परिवहन पूर्णत: बंद रखे जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - आरोन की ग्राम पंचायत कस्बामढ़ी में सरपंच पद के लिए 71.17 प्रतिशत मतदान

आरोन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कस्बामढ़ी में सरपंच पद के लिए मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। यहां कुल 71.17 प्रतिशत मतदान हुआ।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजीव खेमरिया एवं एसडीएम आरोन सुश्री मंजुषा खत्री, तहसीलदार श्री धीरेन्द्र गुप्ता सहित अन्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा 03 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। मतदान की मतगणना 03 अक्टूबर 2026 को सामुदायिक भवन, जनपद पंचायत आरोन में प्रातः 8 बजे से की जाएगी।

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना- nis:value=गुना- nis:enabled=true nis:link/> ‘‘होटल, रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही, अनियमितता पाए जाने पर दिए नोटिस’’

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश द्वारा जिलों में होटल, रेस्टोरेंट की जांच हेतु विशेष अभियान अंतर्गत दिए गए निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग गुना द्वारा जिले में मिलावट के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन रोड गुना स्थित आनंद भोजनालय, जैनश्री भोजनालय एवं श्रीराम बालाजी भोजनालय के निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान गंदगी संबंधी अनियमितता पाए जाने पर अधिनियम की धारा 32 के तहत आनंद भोजनालय के संचालक को सुधार-सूचना नोटिस दिया गया। आनंद भोजनालय एवं जैनश्री भोजनालय से दाल, चूरमा के लड्डू एवं खाद्य तेल के सैंपल, एबी रोड गुना स्थित डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट से पनीर का सैंपल जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा समीक्षा बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मिलावट के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - 01 अक्‍टूबर मनाया जायेगा "अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस"

01 अक्टूबर 2026 को प्रतिवर्ष की भांति "अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस" के रूप में मनाया जावेगा। इस वर्ष वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान ओर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर से प्रदेश स्तर तक आयोजित किये जायेगे। इसी के तहत जिला स्तर पर "अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस" का आयोजन "सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम कैन्ट थाने के पीछे गुना" में प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया गया है।

आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को उनके समाज सेवा, व्यवसायिक, राजनीति क्षेत्र में, सेवा क्षेत्र में उनके द्वारा समाज को दी गई सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुये उनका हृदय से अभिनन्दन किया जाकर शॉल एवं श्रीफल पुष्पहारों से सम्मान किया जावेगा। साथ ही ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 100 वर्ष है, उन्हें शतायु सम्मान राशि रूपये 1000/- नगद एवं शॉल तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जावेगा ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में एसआरएलएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया 

आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को जिला पंचायत सभागार गुना में जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ की अध्यक्षता में सामान्य सभा बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ,कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग,उद्यानिकी  विभाग सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें कृषि विभाग की खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था से असंतुष्ट रहे। साथ ही सुधार हेतु निर्देश दिए गए एवं म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गुना की पूर्व जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती सोनू सुशील यादव के कार्यकाल के दौरान  हुए वित्तीय अनियमितता को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया एवं सामान्य सभा बैठक में अनुपस्थित अधिकारी /कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने हेतु निर्देश दिए।बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी अध्यक्ष महोदय की अनुमति से कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिले में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया।
 
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका क्षितिज लुम्बा,सभी जिला पंचायत सदस्य,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पुष्पेंद्र व्यास एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित जिला पंचायत के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - नन्हे दिलों की सेहत का संकल्प, 89 बच्चों की इको जांच, 32 को मिलेगा निःशुल्क सर्जरी का लाभ

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय के डीईआईसी में अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर के सहयोग से निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं निदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर द्वारा मां सरस्वती का माल्यार्पण कर किया गया।

शिविर में अरविंदो मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत अग्रवाल द्वारा 89 बच्चों की इको जांच की गई। जांच में 32 बच्चों को हृदय सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया, जबकि 23 बच्चों को 3 से 6 माह के मेडिकल मैनेजमेंट पर रखा गया। गंभीर स्थिति वाले 3 बच्चों को उच्च चिकित्सा संस्थान एसआरसीसी मुंबई रेफर किया गया।

पूर्व में हृदय सर्जरी करा चुके 18 बच्चों का फॉलोअप भी किया गया। 10 बच्चे इको जांच नॉर्मल पाए गए। सर्जरी के लिए चिन्हित 32 बच्चों का ऑपरेशन शीघ्र ही अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क कराया जाएगा।

जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक श्रीमती विनीता सोनी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

शिविर में अरविंदो मेडिकल कॉलेज से श्री बी.एस. राणा एवं श्री सतीश मंडलोई तथा आरबीएसके टीम से डॉ. निकिता सोनी, डॉ. अरुणा रघुवंशी, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ. शबीना खान, डॉ. प्रमिला रघुवंशी, डॉ. रवि सोनी एवं डॉ. नीरज रघुवंशी सहित डीईआईसी स्टाफ प्रीति श्रीवास्तव, दीपक दुबे, दीपचंद सैनी एवं वंदना घानोरे का विशेष योगदान रहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_सेतु_अभियान nis:value=सेवा_सेतु_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के तहत 3 एवं 4 अक्टूबर को जिले में शिविर आयोजित होंगे

शिविर में मौके पर ही हितग्राहियों को मिलेंगी विभिन्न विभागों की सेवाएं

मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार नागरिकों को संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएं सीधे उनके गांव एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में ‘‘सेवा-सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान व्यापक ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 का केन्द्रीय घटक है।

अभियान के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला मुख्य नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गुना श्री अभिषेक दुबे को बनाया गया है। नगरीय क्षेत्र के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, समस्त जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

ग्रामीण क्षेत्र के समस्त विकासखण्डों में 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। गुना विकासखण्ड में जिज्जी की पंचायत, बमोरी में जनपद पंचायत बमोरी के सभा कक्ष, चाचौड़ा में जनपद पंचायत चाचौड़ा के सभा कक्ष, राघौगढ़ में ग्राम पंचायत आवन तथा आरोन में जनपद पंचायत परिसर  में शिविर आयोजित होगा। शिविरों के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिविर प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार शहरी क्षेत्र की समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषदों में 4 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। गुना में नगर पालिका परिषद प्रांगण, चांचौड़ा में कम्युनिटी हॉल चांचौड़ा, कुंभराज में नगर परिषद प्रांगण, मकसूदनगढ़ में नगर परिषद प्रांगण, राघौगढ़ में नगर पालिका परिषद तथा आरोन में जनपद पंचायत सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविरों में विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मौके पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाओं के लिए न्यूनतम 25 सुसज्जित स्टॉल लगाए जाएंगे। आवेदकों एवं हितग्राहियों के पंजीयन के लिए अलग से 3 काउंटर/स्टॉल बनाए जाएंगे, जहां दक्ष कम्प्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की जाएगी।

शिविरों में रहेंगी आवश्यक सुविधाएं
स्थानीय निकायों द्वारा शिविर स्थल पर मंच, लाउडस्पीकर/साउंड सिस्टम, पेयजल, छाया, बायो टॉयलेट, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, कम्प्यूटर एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। अंतर-विभागीय समन्वय के लिए राजस्व विभाग नोडल की भूमिका निभाएगा। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने स्टॉल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा शासन की फ्लैगशिप एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही उपलब्ध कराएंगे।
      
शिविर में प्राप्त आवेदनों, मौके पर स्वीकृत प्रकरणों एवं लाभान्वित हितग्राहियों की प्रतिदिन की जानकारी अधिकृत राज्य पोर्टल पर प्रतिदिन शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराने की जिम्मेदारी संबंधित विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी की होगी। संबंधित विभाग अपने विभाग से संबंधित आवश्यक डाटा नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।

सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की तिथि एवं स्थान की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों, मुनादी, कोटवारों द्वारा उद्घोषणा, सोशल मीडिया एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के संबंध में जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुना nis:value=गुना nis:enabled=true nis:link/> - संकल्प वृक्ष अभियान के तहत कैडेट बलराम यादव को सौंपा गया गुना जिले की पवित्र मिट्टी का कलश
 
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ मनाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले से पवित्र मिट्टी एकत्रित कर ‘‘संकल्प वृक्ष समारोह’’ के लिए भेजी जा रही है।
35 बटालियन एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल विजयवीर सिंह दहिया एवं एडम अफसर एन. रेड्डी के निर्देशानुसार गुना जिले की पवित्र मिट्टी का कलश तैयार किया गया। 29 सितम्बर 2026 को गुना तहसीलदार श्रीमती आरती गौतम ने कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के प्रतिनिधि के रूप में टेकरी सरकार के पवित्र स्थल की मिट्टी का कलश नामित सीनियर कैडेट बलराम यादव को सौंपा।

यह कलश 30 सितम्बर को 35 बटालियन एनसीसी मुख्यालय शिवपुरी में कमान अधिकारी को कैडेट बलराम यादव द्वारा सौंपा जाएगा। इसके बाद 5 अक्टूबर को कलश एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ग्वालियर पहुंचाया जाएगा। सभी जिलों से एकत्रित मिट्टी के कलश 1 नवम्बर 2026 को भोपाल के शौर्य स्मारक परिसर में एकत्रित किए जाएंगे। यहां सभी जिलों से लाई गई मिट्टी के द्वारा पौधे लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुमन लता श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मुकेश गोयल, आईक्यूएसी अधिकारी डॉ. ललित नामदेव, वनस्पति शास्त्र विभाग से डॉ. शालनी जैन, डॉ. मधुप श्रीवास्तव, डॉ. तजेंद्र नागर, डॉ. ऋचा जैन, महाविद्यालय परिवार के अन्य प्राध्यापक एवं एनसीसी कैडेट्स सहित लगभग 100 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी कैप्टन मनोज भिरोरिया ने किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=guna nis:value=Guna nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner!