#गुना - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना मे विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन एवं श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के निर्देशन में उल्लास एक अभिनव प्रयोग कार्यक्रम के तारतम्य में आज को जिला चिकित्सालय गुना के समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना में न्यायिक कर्मचारियों, अधिवक्ताओं तथा पक्षकारों के स्वास्थ्य के हित को ध्यान में रखते हुए वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री अमिताभ मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर किया गया।
अपने उद्भोदन में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अमिताभ मिश्र द्वारा बताया गया कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मन का निवास होता है। यदि हमारा शरीर स्वस्थ्य रहेगा तो हम अपने सभी कार्य पूरी ऊर्जा एवं स्फूर्ति के साथ पूर्ण कर सकते हैं। हमारे द्वारा कई बार छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान न देने के कारण वे आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है जिसके बचाव हेतु हम सभी को समय-समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाते रहना चाहिए।
विशेष न्यायाधीश श्री राकेश कुमार जैन द्वारा अपने उद्भोदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा आयोजित किए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की सराहना करते हुए समस्त कर्मचारीगणों को स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के संबंध में श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा बताया गया कि उल्लास- एक अभिनव प्रयोग कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च न्यायालय द्वारा जारी की गई हेल्थ एडवाइजरी के अनुपालन में न्यायिक परिवार के स्वास्थ्य के हितों को ध्यान मे रखते हुए उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर के माध्यम से शुगर जांच, ब्लड प्रेशर, दांत एवं नाक, कान गला संबंधी बीमारियों की जांच की जाकर यथोचित उपचार हेतु दवाईयां भी वितरित की जा रही है। इसके साथ ही जिला आयुष विभाग द्वारा गठित की गई आयुष विंग की टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उन्हे आयुर्वेदिक दवाओं के लाभो एवं आयुर्वेद के उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
उक्त शिविर में समस्त न्यायिक परिवार अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर शिविर का लाभ प्राप्त करे। इसके साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता योजना, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, डॉन योजना, शिक्षा योजना एवं मीडिएशन फॉर नेशन 3.0 अभियान के बारे में जानकारी दी जाकर अपने प्रकरणों का निराकरण मध्यस्थता के माध्यम से किए जाने हेतु जागरूक किया गया।
उक्त अवसर पर श्री सतीश राजपूत स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय गुना द्वारा यह बताया गया कि वर्तमान में बीपी,शुगर की बीमारियां तेजी से बढ रहीं हैं, इसलिए इनकी नियमित जांच कराना आवश्यक हैं। साथ ही महिलाओं से संबंधित रोगो के तुरंत उपचार करवाये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 120 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड प्रेशर की जांच एवं शुगर की जांच की जाकर आवश्यकतानुसार दवाईयां वितरित की जाकर लाभांवित किया गया।
उक्त अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री राकेश कुमार जैन, जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सूर्यवंशी, श्री राघवेन्द्र भारद्वाज, श्री राधाकिशन मालवीय,सुश्री शैलजा गुप्ता, श्रीमती सोनाली शर्मा सहित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मधुलिका मुले सहित अन्य न्यायाधीशगण, डॉ. राहुल रघुवंशी मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. निखिल मोरिवाल डेंटल सर्जन, नर्सिंग आफिसर श्रीमती रेखा सक्सेना, हेमराज लववंशी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार वर्मा, डॉ. अंकेश अग्रवाल, डॉ. नीरज मीना, डॉ. मनीषा पाण्डे, मनोज कुमार कोली, कंपाउंडर, दवासाज श्री दिलीप शर्मा, श्रीमती सरोज कुशवाह जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के कर्मचारीगण एवं पक्षकारगण उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner