
#गुना - संकल्प वृक्ष अभियान के तहत कैडेट बलराम यादव को सौंपा गया गुना जिले की पवित्र मिट्टी का कलश
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ मनाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले से पवित्र मिट्टी एकत्रित कर ‘‘संकल्प वृक्ष समारोह’’ के लिए भेजी जा रही है।
35 बटालियन एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल विजयवीर सिंह दहिया एवं एडम अफसर एन. रेड्डी के निर्देशानुसार गुना जिले की पवित्र मिट्टी का कलश तैयार किया गया। 29 सितम्बर 2026 को गुना तहसीलदार श्रीमती आरती गौतम ने कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के प्रतिनिधि के रूप में टेकरी सरकार के पवित्र स्थल की मिट्टी का कलश नामित सीनियर कैडेट बलराम यादव को सौंपा।
यह कलश 30 सितम्बर को 35 बटालियन एनसीसी मुख्यालय शिवपुरी में कमान अधिकारी को कैडेट बलराम यादव द्वारा सौंपा जाएगा। इसके बाद 5 अक्टूबर को कलश एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ग्वालियर पहुंचाया जाएगा। सभी जिलों से एकत्रित मिट्टी के कलश 1 नवम्बर 2026 को भोपाल के शौर्य स्मारक परिसर में एकत्रित किए जाएंगे। यहां सभी जिलों से लाई गई मिट्टी के द्वारा पौधे लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुमन लता श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मुकेश गोयल, आईक्यूएसी अधिकारी डॉ. ललित नामदेव, वनस्पति शास्त्र विभाग से डॉ. शालनी जैन, डॉ. मधुप श्रीवास्तव, डॉ. तजेंद्र नागर, डॉ. ऋचा जैन, महाविद्यालय परिवार के अन्य प्राध्यापक एवं एनसीसी कैडेट्स सहित लगभग 100 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी कैप्टन मनोज भिरोरिया ने किया।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner!