
#मोबाइल_कोर्ट के माध्यम से भूमि संबंधी कब्जा विवाद का निराकरण
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि संबंधी कब्जा विवाद का निराकरण किया गया।
इसी क्रम में आज ग्राम कुमरयाई, तहसील आरोन के आवेदक करतार पुत्र ईश्वर सिंह, जाति यादव के न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी आरोन के प्रकरण आदेश के पालन में मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही की गई।
अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री मंजुषा खत्री के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक एवं ग्राम पटवारी दल के साथ मौके पर पहुंचकर आवेदक एवं अनावेदक उदयभान पुत्र केरसिंह यादव के मध्य भूमि संबंधी विवाद का निराकरण किया गया। आवेदक की ग्राम कुमरयाई स्थित भूमि सर्वे नंबर 20, रकबा 1.254 हेक्टेयर को मौके पर जरीब से नापकर चिन्हित किया गया। आवेदक को उसकी भूमि की सीमा बताकर भूमि का कब्जा सौंपा गया। उक्त कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया।
मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन, उप निरीक्षक श्री किशोर टोप्पो, राजस्व निरीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह बरैया, हल्का पटवारी प्रशांत श्रीवास्तव, पटवारी अरुण शर्मा, पटवारी योगेश राठौर, ग्राम कोटवार, थाना आरोन का पुलिस बल सहित आवेदक, अनावेदक एवं मेड़िया कृषक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh