
‘मोबाइल कोर्ट’ के माध्यम शासकीय रास्ते के विवाद का किया गया निराकरण
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के द्वारा मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का लगातार निराकरण किया जा रहा है। मोबाइल कोर्ट के नवाचार को हाल ही में गुना जिले को स्कॉच अवार्ड से दिल्ली में सम्मान प्राप्त हुआ है। जिससे प्रभावित होकर आवेदक भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह जादौन ग्राम जामनेर द्वारा जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसे मोबाइल कोर्ट के माध्यम से निराकरण कराने हेतु चिन्हित किया गया था। जिसके तारतम्य में राघोगढ़ एसडीएम श्री अमित कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आज तहसीलदार डॉ. उदय सिंह, थाना प्रभारी जामनेर श्री मनोज मेहरा,राजस्व निरीक्षक लल्लू सिंह भील, शंकर सिंह पटेलिया, पटवारी दीवान सिंह मीना ,पटवारी देवेन्द्र सिंह कोटवार माधौ सिंह आदि की संयुक्त राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम जामनेर में स्थित सर्वे क्रमांक 504 रकवा 0.093 हेक्टर शासकीय रास्ता की भूमि पर अनावेदक ब्रजनारायण पुत्र मोतीलाल चौकसे द्वारा रास्ता को अवरुद्ध करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसे मौके पर आवेदक एवं अनावेदक की उपस्थिति में समझाइस देकर रास्ते का सीमांकन कर उसका निराकरण किया। रास्ते की सीमाएं चिन्हित कराई गई। इसमें आवेदक एवं अनावेदक दोनों का कब्जा पाया गया। जिसे खाली करने हेतु मौके पर समझाईश दी गई। इस दौरान पंचनामा एवं प्रतिवेदन तैयार किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में आवेदक संतुष्ट रहा और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner