#गुना - आकाशवाणी गुना केंद्र में मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
आकाशवाणी गुना केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आकाशवाणी गुना के असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रोग्राम) श्री राजकुमार कौशल ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर श्री कौशल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनकी सेवाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की मिसाल कायम की। श्री कौशल ने कहा कि दोनों महान नेताओं का जीवन आज भी प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर हम राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आज इस दौरान उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर आकाशवाणी गुना केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner