
#गुना - जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में एसआरएलएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया
आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को जिला पंचायत सभागार गुना में जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ की अध्यक्षता में सामान्य सभा बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ,कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग,उद्यानिकी विभाग सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें कृषि विभाग की खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था से असंतुष्ट रहे। साथ ही सुधार हेतु निर्देश दिए गए एवं म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गुना की पूर्व जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती सोनू सुशील यादव के कार्यकाल के दौरान हुए वित्तीय अनियमितता को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया एवं सामान्य सभा बैठक में अनुपस्थित अधिकारी /कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने हेतु निर्देश दिए।बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी अध्यक्ष महोदय की अनुमति से कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिले में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका क्षितिज लुम्बा,सभी जिला पंचायत सदस्य,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पुष्पेंद्र व्यास एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित जिला पंचायत के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh