#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत आईटीआई गुना में आयोजित किया गया कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने निर्देशन में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा आईटीआई गुना में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में काउंसलर श्री एस के सक्सेना पूर्व निदेशक दूरदर्शन ने उपस्थित युवाओं को बताया कि आप जिस फील्ड में जाना चाहते हो लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए खूब मेहनत करो पहले लोग आपके उपहास उड़ाएंगे, फिर चिंतन करेंगे जब आपको सफलता मिल जाएगी तो वही लोग आपका सम्मान करेंगे उन्होंने स्टेडी के लिए वन, फोर, सेवन फार्मूला भी बताया। उन्होंने छोटी-छोटी प्रेरक कहानी सुना कर प्रेरित किया।
जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने बताया कि जॉब प्राप्त करने में कौशल यानी हुनर का बहुत बड़ा योगदान रहता है आज युवा डिग्री लेकर ज्ञान तो प्राप्त कर रहे हैं लेकिन उनके पास स्किल्ड कमी है आने वाला समय स्किल्डबेस मैनपावर का है सोलार इंस्टालेशन, ईव्ही व्हीकलस, सीसी कैमरे, ड्रोन संचालन के लिए स्किल मेनपावर चाहिए मल्टीमैकनिक का जमाना है उसी हिसाब से स्किल्ड डवलप करे आपको जॉब मिलने में आसानी होगी। इस अवसर पर आई टी आई गुना प्राचार्या श्वेता कुशवाह, प्रशिक्षण अधिकारी सलिल जैन उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner