Public App Logo
Profile Picture

Bhiwani Times

@decentabhi80
250Followers
0Following
सभी बैंकों में अब प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा
All banks will now have weekly holiday every Saturday.
भिवानी में महिला आयोग की बड़ी कार्रवाई, 30 केसों की सुनवाई, 9 का मौके पर समाधान
हरियाणा शेखावाटी ब्रह्मचर्याश्रम की नई कार्यकारिणी का सम्मान, पार्षदों ने बांधी पगड़ी
ब्राउज़ पक्का करने के बाद सिल्वर से चुकी बॉक्सर प्रिया घणघस 
एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में चाइना की बॉक्स से हारी प्रिया
वैश्य महाविधालय भिवानी के स्वपोषित विभाग द्वारा किया गया इंडक्शन प्रोग्राम(परिचय कार्यक्रम) का आयोजन।
भिवानी 30 सितंबर 2026
आज वैश्य महाविधालय भिवानी के स्व-पोषित विभाग द्वारा विभिन्न कोर्सो में प्रविष्ट होकर आए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए विद्यार्थियों के लिए  इंडक्शन प्रोग्राम (परिचय कार्यक्रम) का आयोजन महाविद्यालय के मुख्य सभागार में किया गया।
इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ महाविधालय के  प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, स्वपोषित विभाग की डायरेक्टर डॉ.प्रोमिला सुहाग द्वारा किया गया।
महाविधालय के  प्राचार्य डॉ. संजय गोयल
ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दीक्षारंभ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्र-छात्राओं को नए परिवेश से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि  जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए एकाग्रता के साथ नियमित अध्ययन की आवश्यकता है।शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना का विकास करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने अभिभावकों का सपना साकार करने के लिए एकाग्रता से शिक्षा के साथ साथ शिक्षेत्तर  गतिविधियों में भी प्रतिभागिता करें।
स्वपोषित विभाग की डायरेक्टर डॉ.प्रोमिला सुहाग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य महाविधालय में शामिल हुए नए छात्रों को नए शैक्षणिक वातावरण में समायोजित करने और आरामदायक महसूस करने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं माता पिता का जीवन में अहम स्थान है,वास्तव में वे ज्ञान का भंडार है विद्यार्थियों को चाहिए कि वे उनके बताए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए अपने आप का अवलोकन कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े।उन्होंने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के स्वरूप एवं इसे पूरा करने के बाद कैरियर संवारने के मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने पी पी टी के द्वारा विधार्थियों को A TO Z  एवं बाज पक्षी की कहानी के  माध्यम से विभिन्न ज्ञानवर्धक जानकारी  देते हुए अपनी पर्सनलिटी डेवलेपमेंट करके अपने बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करने की बात कही।इंडक्शन प्रोग्राम में विद्यार्थियों को महाविधालय की शिक्षा पद्वति,परंपरा,नए-पुराने विद्यार्थियों के बीच बेहतर संबंध के प्रयास व दैनिक दिनचर्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को बढ़ावा देने के बारे में अहम जानकारी दी गई।
इंडक्शन प्रोग्राम में स्वपोषित विभाग के यू जी व पी जी प्रथम वर्ष के 300 से अधिक विद्यार्थियों को महाविधालय की परंपरा और अनुशासन के बारे में बताया गया। उन्होंने विधार्थियों को शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर अपना बेहतरीन केरियर को बनाने की बारीकियों से रूबरू करवाया। इस अवसर पर काफी संख्या में विधार्थियों सहित प्राध्यापक आनन्द गर्ग, डॉ विष्णुकांत,रितेश गोयल, डॉ सतबीर,कीर्ति सनेजा,दीपिका,ममता,शिल्की,संजू, भँवर सिंह, कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज,प्रमोद शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है: संत हुजूर कंवर जी महाराज
बच्चों को केवल सुविधाएं नहीं, बल्कि संस्कार भी दिए जाएं: तेजभूषण शास्त्री
भिवानी। श्रीमती मनोहरी देवी मैमोरियल ट्रस्ट एवं लिटिल हार्ट्स ग्रुप ऑफ स्कूल भिवानी द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन राधा स्वामी दिनोद के संत हुजूर कंवर जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के पंचम दिवस भागवत मर्मज्ञ तेजभूषण शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूतना वध, शकटासुर वध, अघासुर वध, कालिया नाग दमन एवं गोवर्धन पूजा जैसी दिव्य लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल धार्मिक कथाएं नहीं, बल्कि इनमें मानव जीवन और समाज के लिए गहरे संदेश निहित हैं। तेजभूषण शास्त्री जी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि बच्चों को केवल सुविधाएं नहीं, बल्कि संस्कार भी दिए जाएं। माता-पिता अपने आचरण से बच्चों के सामने आदर्श प्रस्तुत करें और उन्हें सत्संग, धर्म, संस्कृति तथा अच्छे विचारों से जोड़ें। पूतना और अघासुर की लीलाओं से बच्चों को बाहरी आकर्षण, गलत संगति और अनजाने खतरों से बचाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कालिया नाग दमन की कथा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि नदियां, जल, गौवंश, वन और प्रकृति हमारे जीवन का आधार हैं। प्रकृति को प्रदूषित करना आने वाली पीढि़यों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भूलना है। वहीं गोवर्धन पूजा के प्रसंग से प्रकृति, गौसेवा और सामूहिक एकता का संदेश मिलता है। राधा स्वामी दिनोद के संत हुजूर कंवर जी महाराज ने कहा कि पितृपक्ष समय काल में कथाओं का अपना महत्व होता है। श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ का वाचन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। सच्चा धर्म वही है जो निस्वार्थ भाव से मानवता और समाज की सेवा करना सिखाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्य, अहिंसा, दया और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर महंत चरण दास महाराज, कथा आयोजक शिक्षाविद त्रिलोकचंद गोयल, आनन्द प्रकाश गोयल, डॉ. संजय गोयल, डॉ. पवन गोयल, समाजसेवी रमेश हेतमपुरिया, रामदेव तायल, एडवोकेट सुरेंद्र जैन, मुकेश गुप्ता जी हिसार, रमेश जी जुई, विजय किशन अग्रवाल, देबू राम, रवि कुमार, बजरंग बहल वाला, विनोद कुमार, पूनम टीटू, ओमप्रकाश, प्रवीण राजगढ़,, जयभगवान, मनमोहन, जोशी, डॉक्टर कर्ण पूनिया, डॉक्टर वन्दना पुनिया, समाजसेवी पवन बवानी वाला, कमल भारद्वाज, भावना गोयल, सीमा गोयल, सुमन गोयल, सतीश गोयल, राहुल गोयल, निश्चल गोयल, ऐश्वर्या, मेघा, मुस्कान, साक्षी, श्री राम जी, संचित कुमार, विनय कुमार, अमित कुमार, श्याम सुन्दर शर्मा, सुभाष गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

बवानीखेड़ा/भिवानी, 30 सितम्बर 2026:
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत चौ. बंसी लाल राजकीय पॉलिटेक्निक, भिवानी की 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कैडेट्स द्वारा आज सेठ किरोड़ीमल पार्क एवं नेकी राम पार्क, भिवानी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में कॉलेज के लगभग 30 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पार्कों में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट सनी पन्नू एवं श्रीमती अन्नू कुमारी, लेक्चरर ने भी कैडेट्स के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. गीता गुलिया ने कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे स्वयं स्वच्छ रहें, अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखें तथा समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि प्रत्येक विद्यार्थी स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन का हिस्सा बना ले, तो स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

एनसीसी कैडेट्स ने भी स्वच्छता को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया
अनुसूचित जाति अध्यापकों एवं कर्मचारियों की मांगों को लेकर हजरस ने सौंपा ज्ञापन
भिवानी, 29 सितंबर। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ जिला भिवानी की ओर से अनुसूचित जाति अध्यापकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आज उपमंडल अधिकारी (नागरिक), भिवानी के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन जिला प्रधान संत कुमार के नेतृत्व में सौंपा गया। संघ ने अनुसूचित जाति वर्ग के अध्यापकों एवं कर्मचारियों को संवैधानिक प्रतिनिधित्व देने, पदोन्नति में 20 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, रोस्टर एवं बैकलॉग की पूर्ति करने, एसीपी से संबंधित शर्तों की समीक्षा करने तथा ईएसएचएम की सेवा एवं पदोन्नति से जुड़ी विसंगतियों का समाधान करने सहित विभिन्न मांगें सरकार के समक्ष रखीं। जिला प्रधान संत कुमार ने कहा कि हाल ही में देशभर के सेवारत अध्यापकों पर लागू की गई अध्यापक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को लेकर अध्यापकों में चिंता है। उन्होंने सेवारत अध्यापकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में वर्षों से कार्यरत अध्यापक अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं विभागीय सेवा नियमों के आधार पर सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सेवारत अध्यापकों पर दोबारा पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता लागू होने से उनके भविष्य, पदोन्नति एवं सेवा सुरक्षा को लेकर असमंजस उत्पन्न हो रहा है। ज्ञापन में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने, छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने, अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, विद्यालयों में चौकीदार एवं सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था करने तथा अनुसूचित जाति वर्ग के बैकलॉग पदों को विशेष अभियान चलाकर भरने की मांग भी शामिल है। राज्य मुख्य सलाहकार बलजीत सिंह दहिया ने कहा कि सरकार को प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी की पदोन्नतियों में आरक्षण को बहाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के सेवा नियम-2012 को उसकी लागू होने की तिथि से प्रभावी किया जाना चाहिए तथा इससे पूर्व भर्ती हुए अध्यापकों पर सेवा नियम-2012 को अनावश्यक रूप से पूर्व प्रभाव से लागू नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उत्पन्न विसंगतियों के कारण मौलिक विद्यालय मुख्य अध्यापकों की योग्यता तथा अन्य पदोन्नति पदों के लिए आवश्यक योग्यता को लेकर विभाग की ओर से आज तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार से इस विसंगति का स्थायी समाधान करने की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखता रहा है। उन्होंने सरकार से मांगों पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर समयबद्ध एवं स्थायी समाधान करने की अपेक्षा व्यक्त की। साथ ही कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस अवसर पर जिला सचिव सुनील चोपड़ा, जिला उपप्रधान रामनिवास तालू, जिला कोषाध्यक्ष  जोगिंद्र भानखढ़ , भिवानी ब्लॉक प्रधान मनजीत ग्रेवाल, केरू ब्लॉक प्रधान भगत सिंह, तोशाम खंड  प्रधान सुंदर सिंह लोहान, बहल खंड प्रधान मुकेश कुमार, खंड सचिव बवानी वानी खेड़ा विनोद कुमार रंगा, प्राचार्य संतोष देवी, प्राचार्य रणवीर काजल, प्राचार्य बलराज, हेडमास्टर राजेंद्र सिंह, विनोद सांगा बामसेफ उपाध्यक्ष, उप प्रधान रमेश कुमार, सीताराम रंगा, महादेव, त्रिलोकचंद, रोशन लाल गोरी, रमेश कुमार, अशोक सरोहा, हरीश गोष्छी, विजय कुमार, धवन, सतीश, शमशेर सिंह, संदीप दुग्गल, लाल सिंह, सुशीला देवी , संतोष , अमरनाथ पीटीआई, सुखबीर रंगा, राम अवतार, डीपीई  सुखदेव, अनुप कलशन, जितेन्द्र सरोहा, दीपक मेहरा, भागुराम, रामचन्द्र चौहान सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं अध्यापक उपस्थित रहे।
किरण चौधरी ने आनंदी देवी के निधन पर दुख जताया
भिवानी।
भिवानी बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के सचिव संजय सोनी की माता आनंदी देवी के निधन पर पूर्व सांसद किरण चौधरी ने दुख व्यक्त किया है।
बुधवार को राज्यसभा की पूर्व सदस्य किरण चौधरी पतराम गेट स्थित संजय सोनी के आवास पर पहुंची और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि आनंदी देवी
धार्मिक विचारों की धनी महिला थीं, वे हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करती थीं।
भाजपा नेता अमर सिंह हालुवासिया, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युधिष्ठिर वत्स के अलावा महावीर नंबरदार, कांति कौशिक एडवोकेट, महेश भारद्वाज एडवोकेट, प्रवीण अत्री एडवोकेट, स्वर्णकार सभा के संरक्षक विनोद छपारिया,  नंद गोपाल, सुरेंद्र शेखावत एडवोकेट, सुभाष, महिपाल, प्रकाश सोनी, दिनेश सोनी, शिव सोनी, विकास खैरीवाल, मुकेश सोनी, पोलू अंचल, मुकेश छपारिया आदि ने आनंदी देवी के देहावसान पर दुख जताया है।
अनुसूचित जाति अध्यापकों एवं कर्मचारियों की मांगों को लेकर हजरस ने सौंपा ज्ञापन
भिवानी, 29 सितंबर। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ जिला भिवानी की ओर से अनुसूचित जाति अध्यापकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आज उपमंडल अधिकारी (नागरिक), भिवानी के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन जिला प्रधान संत कुमार के नेतृत्व में सौंपा गया। संघ ने अनुसूचित जाति वर्ग के अध्यापकों एवं कर्मचारियों को संवैधानिक प्रतिनिधित्व देने, पदोन्नति में 20 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, रोस्टर एवं बैकलॉग की पूर्ति करने, एसीपी से संबंधित शर्तों की समीक्षा करने तथा ईएसएचएम की सेवा एवं पदोन्नति से जुड़ी विसंगतियों का समाधान करने सहित विभिन्न मांगें सरकार के समक्ष रखीं। जिला प्रधान संत कुमार ने कहा कि हाल ही में देशभर के सेवारत अध्यापकों पर लागू की गई अध्यापक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को लेकर अध्यापकों में चिंता है। उन्होंने सेवारत अध्यापकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में वर्षों से कार्यरत अध्यापक अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं विभागीय सेवा नियमों के आधार पर सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सेवारत अध्यापकों पर दोबारा पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता लागू होने से उनके भविष्य, पदोन्नति एवं सेवा सुरक्षा को लेकर असमंजस उत्पन्न हो रहा है। ज्ञापन में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने, छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने, अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, विद्यालयों में चौकीदार एवं सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था करने तथा अनुसूचित जाति वर्ग के बैकलॉग पदों को विशेष अभियान चलाकर भरने की मांग भी शामिल है। राज्य मुख्य सलाहकार बलजीत सिंह दहिया ने कहा कि सरकार को प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी की पदोन्नतियों में आरक्षण को बहाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के सेवा नियम-2012 को उसकी लागू होने की तिथि से प्रभावी किया जाना चाहिए तथा इससे पूर्व भर्ती हुए अध्यापकों पर सेवा नियम-2012 को अनावश्यक रूप से पूर्व प्रभाव से लागू नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उत्पन्न विसंगतियों के कारण मौलिक विद्यालय मुख्य अध्यापकों की योग्यता तथा अन्य पदोन्नति पदों के लिए आवश्यक योग्यता को लेकर विभाग की ओर से आज तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार से इस विसंगति का स्थायी समाधान करने की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखता रहा है। उन्होंने सरकार से मांगों पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर समयबद्ध एवं स्थायी समाधान करने की अपेक्षा व्यक्त की। साथ ही कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस अवसर पर जिला सचिव सुनील चोपड़ा, जिला उपप्रधान रामनिवास तालू, जिला कोषाध्यक्ष  जोगिंद्र भानखढ़ , भिवानी ब्लॉक प्रधान मनजीत ग्रेवाल, केरू ब्लॉक प्रधान भगत सिंह, तोशाम खंड  प्रधान सुंदर सिंह लोहान, बहल खंड प्रधान मुकेश कुमार, खंड सचिव बवानी वानी खेड़ा विनोद कुमार रंगा, प्राचार्य संतोष देवी, प्राचार्य रणवीर काजल, प्राचार्य बलराज, हेडमास्टर राजेंद्र सिंह, विनोद सांगा बामसेफ उपाध्यक्ष, उप प्रधान रमेश कुमार, सीताराम रंगा, महादेव, त्रिलोकचंद, रोशन लाल गोरी, रमेश कुमार, अशोक सरोहा, हरीश गोष्छी, विजय कुमार, धवन, सतीश, शमशेर सिंह, संदीप दुग्गल, लाल सिंह, सुशीला देवी , संतोष , अमरनाथ पीटीआई, सुखबीर रंगा, राम अवतार, डीपीई  सुखदेव, अनुप कलशन, जितेन्द्र सरोहा, दीपक मेहरा, भागुराम, रामचन्द्र चौहान सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं अध्यापक उपस्थित रहे।
थाना तोशाम पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
माननीय न्यायालय ने 103 ग्राम अफीम रखने के मामले में आरोपी को सुनाई 03 वर्ष कैद व ₹ 20,000/- रुपए जुर्माने की सजा।*

*जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को 06 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा
सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
एशियन गेम्स 2026 में भिवानी के यशवीर सिंह का शानदार प्रदर्शन, देश को दिलाया रजत पदक

<nis:link nis:type=tag nis:id=asiangames2026 nis:value=AsianGames2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=yashvirsingh nis:value=YashvirSingh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=yashveersingh nis:value=YashveerSingh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=javelinthrow nis:value=JavelinThrow nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=silvermedal nis:value=SilverMedal nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=teamindia nis:value=TeamIndia nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=indiaatasiangames nis:value=IndiaAtAsianGames nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cheer4bharat nis:value=Cheer4Bharat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=haryanasports nis:value=HaryanaSports nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=Bhiwani nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwaniharyana nis:value=BhiwaniHaryana nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwaninews nis:value=BhiwaniNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwanisports nis:value=BhiwaniSports nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी_हरियाणा nis:value=भिवानी_हरियाणा nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा_की_शान nis:value=हरियाणा_की_शान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=यशवीरसिंह nis:value=यशवीरसिंह nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=एशियनगेम्स2026 nis:value=एशियनगेम्स2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=जैवलिनथ्रो nis:value=जैवलिनथ्रो nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=रजतपदक nis:value=रजतपदक nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भारतकीशान nis:value=भारतकीशान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=देशकीशान nis:value=देशकीशान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=proudmoment nis:value=ProudMoment nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=indianathletics nis:value=IndianAthletics nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=athletics nis:value=Athletics nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=javelin nis:value=Javelin nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=85point72 nis:value=85Point72 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=indiaproud nis:value=IndiaProud nis:enabled=true nis:link/> 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=asiangames2026 nis:value=AsianGames2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yashvirsingh nis:value=YashvirSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=Bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwaniharyana nis:value=BhiwaniHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=teamindia nis:value=TeamIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cheer4bharat nis:value=Cheer4Bharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=javelinthrow nis:value=JavelinThrow nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=silvermedal nis:value=SilverMedal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianathletics nis:value=IndianAthletics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यशवीरसिंह nis:value=यशवीरसिंह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=एशियनगेम्स2026 nis:value=एशियनगेम्स2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भारतकीशान nis:value=भारतकीशान nis:enabled=true nis:link/>
ग्रामीण विकास एवं जन-संवाद : सांसद धर्मबीर सिंह ने कैरू में साधा संवाद, विकास को गति देने का दिया संकल्प
स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मुहैया करवाकर विकास कार्यों में तेजी लाना सरकार का उद्देश्य : सांसद धर्मबीर सिंह
भिवानी, 29 सितंबर : भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र के गांव कैरू का दौरा कर ग्रामीणों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद कायम किया। इस दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों, पेयजल, सडक़, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बीते दिनों सांसद राहत कोष से दिए गए ट्रैक्टरों को आज जनता को समर्पित किए गए।
       सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने गांव में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ और विकसित समाज की आधारशिला हैं। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहते हुए गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थानों तथा आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
     सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि वास्तविक विकास वही है, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार ग्रामीण भारत के समग्र उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन उनका असली मकसद तभी पूरा होगा जब पात्र व्यक्ति को बिना किसी बाधा के उनका लाभ मिले। जनप्रतिनिधियों का यह पहला कर्तव्य है कि वे योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर हर जरूरतमंद को जागरूक करें।
     क्षेत्रीय प्रगति में जनभागीदारी को अनिवार्य बताते हुए सांसद ने ग्रामीणों से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को प्रगाढ़ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी क्षेत्र केवल सरकार या जनप्रतिनिधि के प्रयासों से समृद्ध नहीं बन सकता। जब गांव के लोग एकजुट होकर अपनी प्राथमिकताएं तय करते हैं और विकास की दिशा में सकारात्मक सहयोग देते हैं, तब गांव आदर्श बनते हैं।
     ग्रामीणों द्वारा रखी गई सडक़, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि इन सुविधाओं को बेहतर बनाना एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए प्रत्येक विषय को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय उच्चाधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और समयबद्ध तरीके से मांगों को पूरा करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
     इस अवसर पर गांव के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, युवा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष गांव से जुड़े विभिन्न विषय रखे और क्षेत्र के विकास को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पदग्रहण समारोह को लेकर बैठक आयोजित
भिवानी, (                  ): यहां जिला कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक बिडलान एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक बिढलान एडवोकेट ने बताया कि 1 अक्टूबर को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया पंचकूला के भाजपा कार्यालय पंचकमल में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर भिवानी जिला से भारी संख्या में मोर्चा के सदस्य एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। इस समारोह को सफल बनाने के लिए जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, रेखा राधव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, रविन्द्र बापोड़ा, डा.कपूर लडवाल, डा.मदन नागर, विनोद सरपंच मुंढाल कलां, सतपाल कुमार, अजय कुमार, निहाल सिंह, विकास तंवर, सुरेंद्र लांगयान, सतपाल चौहान, जयराज बिढलान, राज भैरा, डा.रामनिवास , मुकेश सोढी सिंगीकाट, मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी संजय लोहट खरकिया समेत अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद थे।
नैंसी एएमवीए महिला विंग प्रधान व प्रिया बनी चेयरमैन
भिवानी, 29 सितंबर। डॉ अम्बेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन का संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया ने जिला भिवानी की छात्र इकाई गठित करते हुए जिला प्रधान छात्र नेता आयुष बापोड़ा के नेतृत्व में नैंसी को महिला विंग प्रधान, प्रिया को राजीव गांधी कॉलेज चेयरमैन नियुक्त किया। नवनियुक्त छात्राओं ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया व जिला अध्यक्ष आयुष बापोड़ा का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे  पूरी निष्ठा से  पूरा करेंगे तथा अधिक से अधिक छात्राओं को संगठन के साथ जोड़ने का कार्य  करेंगी और छात्र हितों की आवाज को प्राथमिकता से उठाने का कार्य करेंगी। इस अवसर पर अनेक छात्र उपस्थित रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी ने राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता शैलेश कुमार को किया सम्मानित, शिक्षा जगत में हर्ष की लहर
भिवानी, 29 सितंबर : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान पूरे समाज को नई प्रेरणा देता है। इसी कड़ी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेघा में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैरू के खंड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह गिल, विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारेडु के प्राचार्य अमित कुमार ने संयुक्त रूप से राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार विजेता एवं भौतिक विज्ञान प्रवक्ता शैलेश कुमार को सम्मानित किया। शैलेश कुमार को हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और नवाचारी योगदान के लिए वर्ष 2025 के राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया है।
       समारोह के दौरान अधिकारियों और शिक्षाविदों ने शैलेश कुमार द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और भौतिक विज्ञान को सरल एवं रुचिकर बनाने के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उपस्थित अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण की असली नींव रखते हैं। इस मौके पर कैरू के खंड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह गिल ने कहा कि शैलेश कुमार जैसे समर्पित शिक्षक शिक्षा विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। विज्ञान जैसे जटिल विषय को विद्यार्थियों के लिए सहज बनाना और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना उनकी कार्यकुशलता को दर्शाता है। राज्य सरकार द्वारा उन्हें दिया गया यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे कैरु खंड और हमारे शिक्षकों के परिश्रम का सम्मान है। यह उपलब्धि अन्य शिक्षकों को भी शिक्षण में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
      प्राचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि हमारे विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व और उल्लास का क्षण है। शैलेश कुमार ने निरंतर निष्ठा, अनुशासन और नवाचार के साथ विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया है। उनकी लगन का ही परिणाम है कि आज उन्हें राज्य स्तर पर यह पहचान मिली है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे आगे भी शिक्षा जगत को इसी प्रकार आलोकित करते रहेंगे।
       इस अवसर पर अन्न पाल, राकेश कुमार, सन्ध्या, बबीता शर्मा, अजय, विनोद, ज्योति, तरुणा, रामप्रताप, सुरेन्द्र, बांके बिहारी गुप्ता, अजय मान, पूनम, रेखा, मोनिका, निधि, राजेश प्रधान, संजय, मनोज, धर्मबीर और बृजमोहन शामिल सहित अन्य अध्यापकगण मौजूद रहे। इस दौरान राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता शैलेश कुमार को प्रधानमंत्री अवॉर्डी शिक्षक लक्ष्मण गौड ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सिरकी बंद बंजारा समाज की जिला कार्यकारिणी का विस्तार : नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का लिया संकल्प
शिक्षा और एकजुटता ही है समाज के उत्थान की मजबूत नींव : मदन लाल मुच्छाल
भिवानी, 29 सितंबर : सिरकी बंद बंजारा समाज की एक विशेष बैठक गांव मुंढ़ाल में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला प्रधान रामेसर और उपप्रधान मदन लाल मुच्छाल मुख्य रूप से पहुंचे। गांव पहुंचने पर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं द्वारा दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस नई कार्यकारिणी में युवाओं के जोश और बुजुर्गों के अनुभव का बेहतर संतुलन देखने को मिला, जिससे समाज निर्माण को नई दिशा मिलेगी। नवगठित कार्यकारिणी में बवानीखेड़ा से राहुल को जिला सचिव तथा सुरेन्द्र को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुंढ़ाल गांव से मेनपाल और जोनी को सचिव मनोनीत किया गया। इसके साथ ही धनाना निवासी सुनील उर्फ फौजी को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपप्रधान मदन लाल मुच्छाल ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना और भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा और एकजुटता ही किसी भी समाज के उत्थान की मजबूत नींव होती है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर, युवाओं और बुजुर्गों के मार्गदर्शन में, हम सब मिलकर समाज को प्रगति और विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठापूर्वक समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने समाज की भलाई, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक सुधार के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजा राम बवानीखेड़ा, बलवान, ओम प्रकाश, सुरेन्द्र, राजू, मनीराम, राहुल, भिवानी से नौरंग, रामेहर सरपंच, राजेंद्र, सतबीर, रोहताश भी मौजूद रहे।
टीईटी परीक्षा एक्ट जल्द वापस हो : जंगबीर कासनियां
भिवानी, ( ): लघुसचिवालय के सामने जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया । जलाभर से लगभग 500 शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भारी रोष व्यक्त किया । संगठन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष जंगबीर कासनियां व जिला प्रधान राजेश कालुवास के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया । धरने को सम्बोधित करते हुए जंगबीर कासनियां ने कहा कि पात्रता परीक्षा का थोंपा गया निर्णय तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए अन्यथा संगठन राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा । राज्य प्रधान हरिओम राठी ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि पात्रता की बेवजह की थोपी गई शर्त का हम सिरे से बहिष्कार करते हैं । इस पात्रता की  वजह से संगठन हरियाणा में एक भी शिक्षक को आंच नहीं आने देगा । धरने में जिला प्रधान राजेश कालुवास ने कहा कि समय रहते ये  पात्रता का बेवजह फऱमान जल्द वापस किया जाए ।  संगठन के 3 घंटे तक चले धरने में रोहतक जिला प्रधान रमेश सिवाच ने भी धरने को सम्बोधित किया । धरने में अन्य शिक्षकों में जिला महासचिव सुनील रोहिल्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, रजनी भारद्वाज, कमलेश, रोशनी देवी, हरमती, नीलम देवी, पुष्पारानी, राजेश कुमार,  सुबेसिंह, वीरेंद्र सिंह,  सुखबीर महला, संजय शर्मा, पवन भारद्वाज, पवन पंघाल, कमल सिंह, पूर्णचंद थालौर, सुदेश शर्मा, अजय कुमार, नरेश लडवाल, राजेश डाबला, अजित सिंह, मनोज यादव आदि शिक्षकों ने भाग लिया ।
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत श्री अग्रवाल सभा ने निर्माणाधीन श्रीअग्रसेन भवन में रोपा पौधा
समाज के प्रति जिम्मेदारियों को दोहराने का अवसर है महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव : सुनील सर्राफ
भिवानी, 29 सितंबर : श्री अग्रवाल सभा (रजि.) भिवानी द्वारा शहर में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा है। आगामी 21 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत समाज कल्याण, दया और परोपकार की भावना को केंद्र में रखते हुए पूरे माह विभिन्न प्रकार के सामाजिक व सेवा प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे। इसी श्रृंखला के तहत स्थानीय रोहतक रोड़ स्थित श्री अग्रसेन भवन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं हिसार से विधायक सावित्री जिंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अग्रसेन भवन पहुंचने पर श्री अग्रवाल सभा के प्रधान सुनील सर्राफ और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। विधायक श्री घनश्यामदास सर्राफ विशिष्ट अतिथि थे इसके उपरांत मुख्य अतिथि और सभा के पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सावित्री जिंदल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को समानता, अहिंसा और परस्पर सहयोग का जो मार्ग दिखाया था, वह आज के दौर में भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उनका एक ईंट और एक रुपया का सिद्धांत समाजवाद की सबसे उत्कृष्ट मिसाल है। जयंती महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण जैसे पुनीत कार्य से शुरुआत करना अत्यंत सराहनीय कदम है।  प्रधान विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि अग्रसेन जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोहराने का पावन अवसर है। 21 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता और शैक्षणिक गतिविधियों जैसे अनेक सेवा कार्य शामिल रहेंगे। सभा का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली संस्कारों से जोडऩा है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और सभा के सदस्यों ने भवन परिसर में विभिन्न छायादार व फलदार पौधे रोपे और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर प्रकाश मित्तल,दीवाकर जैन, मनीष मैदावाला, मनीष वैद, रामदेव तायल,ललित बुवानीवाला ,देबूराम,रामअवतार गुप्ता, सुरेश कागजी,दीपक गर्ग, मनोज कुमार, अधिवक्ता आशीष मित्तल, राजेश गोलपुरिया,राजेश बरेलिया , अधिवक्ता सुरेंद्र जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पेंशनर्स की मांगों की अनदेखी पर भिवानी में भडक़ा रोष, 24 घंटे के महापड़ाव में सरकार के खिलाफ जमकर उठी आवाज
सेवानिवृत्ति के बाद रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार अपनाया जा रहा उपेक्षापूर्ण रवैया : मा. वजीर सिंह
पेंशनर्स की मांगें केवल आर्थिक हितों नहीं, उनके सम्मानजनक जीवन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नरेश शर्मा
भिवानी, 29 सितबर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला भिवानी इकाई के बैनर तले पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 29-30 सितंबर को 24 घंटे का महापड़ाव आयोजित कर सरकार के प्रति रोष जताया। मंगलवार को आयोजित महापड़ाव की अध्यक्षता जिला प्रधान नरेश शर्मा ने की, जबकि जिला सचिव राजबीर कादयान ने मंच संचालन किया। महापड़ाव में जिलेभर से बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
      महापड़ाव को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के महासचिव एवं रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर वजीर सिंह ने कहा कि पेंशनभोगियों की लंबित मांगों को लेकर देशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशनभोगियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भारी रोष है। मास्टर वजीर सिंह ने कहा कि पेंशनभोगियों ने अपने सेवाकाल में सरकार और समाज के लिए लंबे समय तक सेवाएं दी हैं। इसके बावजूद सेवानिवृत्ति के बाद उनकी मांगों को लेकर लगातार उपेक्षा का रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि पेंशनर्स अपने अधिकारों को लेकर किसी प्रकार की अनदेखी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस को लेकर भी पेंशनर्स के बीच गंभीर चिंता है। उनके अनुसार पेंशन से जुड़े अधिकारों और पेंशन रिवीजन के मुद्दे पर सरकार को पेंशनभोगियों की चिंताओं को दूर करना चाहिए।
     रटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव रतन जिंदल ने कहा कि पेंशनर्स की मांगों को लंबे समय से लंबित रखा गया है। उन्होंने सरकार से पेंशनभोगियों को अंतरिम राहत देने, 50 प्रतिशत डीए/डीआर को वेतन एवं पेंशन में विलय करने, कम्यूटेशन की कटौती की अवधि पूरी होने के बाद पूरी पेंशन बहाल करने तथा आयु के आधार पर अतिरिक्त पेंशन का प्रावधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की मांग है कि 65 वर्ष की आयु पर मूल पेंशन में 10 प्रतिशत तथा 75 वर्ष की आयु पर 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। इसके साथ ही पेंशन समानता लागू करने, पारिवारिक पेंशन में सुधार करने, लंबित 18 महीने के डीए/डीआर का भुगतान करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने तथा मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
      जिला प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार के समक्ष आवाज उठाते रहे हैं। बार-बार मांग उठाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर्स की मांगें केवल आर्थिक हितों से जुड़ी नहीं हैं, बल्कि यह उनके सम्मानजनक जीवन और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को सुबह 10 बजे जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
      महापड़ाव में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के मुख्य सलाहकार मास्टर शेर सिंह, रामचंद्र सैनी, चंद्रभान नहलिया, महाबीर शर्मा, शकुंतला देवी, फूल चंद सहित अनेक पदाधिकारियों ने विचार रखे। इसके अलावा भिवानी ब्लॉक के प्रधान फतेह सिंह, सचिव ओमप्रकाश घुसकानी, सिवानी ब्लॉक के प्रधान मास्टर उमराव सिंह, लोहारू के प्रधान सतबीर सिंह स्योरान, बवानी खेड़ा के प्रधान सन्तु सिंह, कैरू के प्रधान प्रेम सिंह शेखावत, तोशाम के प्रधान अभे राम, सर्व कर्मचारी संघ भिवानी के प्रधान सुमेर आर्य, अखिल भारतीय किसान सभा जिला भिवानी के प्रधान रामफल, सचिव मास्टर जगरोशन, उपप्रधान कॉमरेड ओमप्रकाश, तहसील प्रधान संतोष देसवाल, सुखदेव पालुवास, पूर्व एक्सईएन सज्जन कुमार सिंगला, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान, पुलिस संगठन के प्रधान आजाद सिंह, बलवान दरोगा, महेंद्र सिंह तंवर सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने 19.75 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में मादक पदार्थ सप्लायर को किया गिरफ्तार।
सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
दुर्घटना संभावित जगहों पर ओवर स्पीड के अधिक से अधिक चालान किए जाएं: डीसी साहिल गुप्ता
- हादसों पर अंकुश लगाने के तरीके तलाशे अधिकारी: डीसी
- सडक़ सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में डीसी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश
भिवानी, 28 सितंबर। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम एवं सचिव आएटीए महेश कुमार ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीसी ने समीक्षा करते हुए एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हादसों पर अंकुश लगाने के तरीके तलाशें ताकि सडक़ हादसों में लोगों की जान न जाए। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित जगहों पर ओवर स्पीड के अधिक से अधिक चालान किए जाएं।
डीसी श्री गुप्ता ने अधिकारियों को सडक़ सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन को लगातार जागरूक करने तथा वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत विभाग, वन विभाग, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि अक्सर गांवों से मुख्य सडक़ पर मिलने वाले टी प्वाइंट पर हादसे अधिक होते हैं, ऐसे में संपर्क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने के साथ-साथ उस क्षेत्रों में पड़ों की टहनियों की छंटाई की जाए ताकि वाहन जाते-जाते दिखाई दे जाएं। उन्होंने सडक़ निर्माण से संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सडक़ों को दुरूस्त करने का काम करें ताकि हादसे न हों।
वहीं दूसरी ओर बैठक में मौजूद एनएचएआई के मैनेजर मीनू ने डीसी को जानकारी देते हुए बताया कि भिवानी से लोहारू तक बाईपास बनने हैं, जिनमें लोहानी, जुई खुर्द, कस्बा लोहारू में और भिवानी में तिगड़ाना मोड़ से देवसर मोड़ तक बाईपास शामिल है। उन्होंने बताया कि ढिगावा में रोड को फोरलेन करने का कार्य शामिल है। इस पर डीसी ने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग के साथ तालमेल स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि निकट भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न बने।
बैठक में आरटीए सचिव ने डीसी को जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त माह में ओवर स्पीडिंग के 685 चालान किए गए, हेलमेट का प्रयोग न करने पर 3510 चालान किए गए, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर 18 चालान किए, शराब पीकर वाहन चलाने के 129 तथा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने का एक मामला भी दर्ज किया गया।
उन्होंने एक जनवरी 2026 से 31 अगस्त तक सडक़ दुर्घटनाओं में कुल 94 लोगों की मृत्यु हुई। इनमें मोटरसाइकिल/स्कूटी सवार 58, पैदल चलने वाले 17, कार सवार आठ, ट्रैक्टर सवार तीन, बस में दो व टेंपो/ई-रिक्शा सवार दो, पिकअप/बोलेरो सवार दो तथा एक साइकिल सवार एवं एक अन्य व्यक्ति की मौतें हुई।
बॉक्स
वहीं दूसरी ओर डीसी ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए बच्चों की जान से बढक़र कुछ नहीं होता। ऐसे में सभी स्कूलों के वाहनों की जांच की जाए। जांच रिपोर्ट अतिशीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों में नियमों की अनदेखी सहन नहीं होगी।
इस दौरान एसडीएम महेश कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, डीएसपी अनूप, डीआरओ राजकुमार भौरिया, डीईओ निर्मल दहिया सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।