
टीईटी परीक्षा एक्ट जल्द वापस हो : जंगबीर कासनियां
भिवानी, ( ): लघुसचिवालय के सामने जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया । जलाभर से लगभग 500 शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भारी रोष व्यक्त किया । संगठन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष जंगबीर कासनियां व जिला प्रधान राजेश कालुवास के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया । धरने को सम्बोधित करते हुए जंगबीर कासनियां ने कहा कि पात्रता परीक्षा का थोंपा गया निर्णय तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए अन्यथा संगठन राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा । राज्य प्रधान हरिओम राठी ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि पात्रता की बेवजह की थोपी गई शर्त का हम सिरे से बहिष्कार करते हैं । इस पात्रता की वजह से संगठन हरियाणा में एक भी शिक्षक को आंच नहीं आने देगा । धरने में जिला प्रधान राजेश कालुवास ने कहा कि समय रहते ये पात्रता का बेवजह फऱमान जल्द वापस किया जाए । संगठन के 3 घंटे तक चले धरने में रोहतक जिला प्रधान रमेश सिवाच ने भी धरने को सम्बोधित किया । धरने में अन्य शिक्षकों में जिला महासचिव सुनील रोहिल्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, रजनी भारद्वाज, कमलेश, रोशनी देवी, हरमती, नीलम देवी, पुष्पारानी, राजेश कुमार, सुबेसिंह, वीरेंद्र सिंह, सुखबीर महला, संजय शर्मा, पवन भारद्वाज, पवन पंघाल, कमल सिंह, पूर्णचंद थालौर, सुदेश शर्मा, अजय कुमार, नरेश लडवाल, राजेश डाबला, अजित सिंह, मनोज यादव आदि शिक्षकों ने भाग लिया ।