वैश्य महाविधालय भिवानी के स्वपोषित विभाग द्वारा किया गया इंडक्शन प्रोग्राम(परिचय कार्यक्रम) का आयोजन।
भिवानी 30 सितंबर 2026
आज वैश्य महाविधालय भिवानी के स्व-पोषित विभाग द्वारा विभिन्न कोर्सो में प्रविष्ट होकर आए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम (परिचय कार्यक्रम) का आयोजन महाविद्यालय के मुख्य सभागार में किया गया।
इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ महाविधालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, स्वपोषित विभाग की डायरेक्टर डॉ.प्रोमिला सुहाग द्वारा किया गया।
महाविधालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल
ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दीक्षारंभ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्र-छात्राओं को नए परिवेश से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए एकाग्रता के साथ नियमित अध्ययन की आवश्यकता है।शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना का विकास करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने अभिभावकों का सपना साकार करने के लिए एकाग्रता से शिक्षा के साथ साथ शिक्षेत्तर गतिविधियों में भी प्रतिभागिता करें।
स्वपोषित विभाग की डायरेक्टर डॉ.प्रोमिला सुहाग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य महाविधालय में शामिल हुए नए छात्रों को नए शैक्षणिक वातावरण में समायोजित करने और आरामदायक महसूस करने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं माता पिता का जीवन में अहम स्थान है,वास्तव में वे ज्ञान का भंडार है विद्यार्थियों को चाहिए कि वे उनके बताए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए अपने आप का अवलोकन कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े।उन्होंने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के स्वरूप एवं इसे पूरा करने के बाद कैरियर संवारने के मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने पी पी टी के द्वारा विधार्थियों को A TO Z एवं बाज पक्षी की कहानी के माध्यम से विभिन्न ज्ञानवर्धक जानकारी देते हुए अपनी पर्सनलिटी डेवलेपमेंट करके अपने बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करने की बात कही।इंडक्शन प्रोग्राम में विद्यार्थियों को महाविधालय की शिक्षा पद्वति,परंपरा,नए-पुराने विद्यार्थियों के बीच बेहतर संबंध के प्रयास व दैनिक दिनचर्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को बढ़ावा देने के बारे में अहम जानकारी दी गई।
इंडक्शन प्रोग्राम में स्वपोषित विभाग के यू जी व पी जी प्रथम वर्ष के 300 से अधिक विद्यार्थियों को महाविधालय की परंपरा और अनुशासन के बारे में बताया गया। उन्होंने विधार्थियों को शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर अपना बेहतरीन केरियर को बनाने की बारीकियों से रूबरू करवाया। इस अवसर पर काफी संख्या में विधार्थियों सहित प्राध्यापक आनन्द गर्ग, डॉ विष्णुकांत,रितेश गोयल, डॉ सतबीर,कीर्ति सनेजा,दीपिका,ममता,शिल्की,संजू, भँवर सिंह, कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज,प्रमोद शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।