नैंसी एएमवीए महिला विंग प्रधान व प्रिया बनी चेयरमैन
भिवानी, 29 सितंबर। डॉ अम्बेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन का संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया ने जिला भिवानी की छात्र इकाई गठित करते हुए जिला प्रधान छात्र नेता आयुष बापोड़ा के नेतृत्व में नैंसी को महिला विंग प्रधान, प्रिया को राजीव गांधी कॉलेज चेयरमैन नियुक्त किया। नवनियुक्त छात्राओं ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया व जिला अध्यक्ष आयुष बापोड़ा का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे तथा अधिक से अधिक छात्राओं को संगठन के साथ जोड़ने का कार्य करेंगी और छात्र हितों की आवाज को प्राथमिकता से उठाने का कार्य करेंगी। इस अवसर पर अनेक छात्र उपस्थित रहे।