Public App Logo
Profile Picture

अमित वर्मा पत्रकार हिसार

@amit1prajapati.4545
241Followers
0Following
*विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए झज्जर पुलिस के जवानों ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास*

*आमजन की सुरक्षा तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता : डीसीपी धारणा यादव*

झज्जर

 झज्जर पुलिस के जवानों ने पुलिस लाइन झज्जर में किसी भी प्रकार की विपरीत एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास किया। पुलिस कमिश्नरेट की डीसीपी झज्जर धारणा यादव के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस की विशेष रूप से प्रशिक्षित सशस्त्र पुलिस बल की दो टुकड़ियों द्वारा मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। एसीपी प्रदीप खत्री के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने का अभ्यास किया।मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवान सशस्त्र एवं दंगा-रोधी उपकरणों से लैस रहे। जवानों ने दंगा-रोधी अभ्यास करते हुए विपरीत परिस्थितियों में संयम, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने का प्रशिक्षण लिया।इस दौरान डीसीपी धारणा यादव ने पुलिस जवानों का निरीक्षण करते हुए उनकी हौसला-अफजाई की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय या आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस जवानों को धैर्य एवं संयम बनाए रखते हुए एकजुट होकर स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना झज्जर पुलिस की प्राथमिकता है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में निडरता के साथ कार्य करते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन से समन्वय स्थापित कर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया जाए।झज्जर एवं बहादुरगढ़ जोन के लिए गठित दोनों सशस्त्र पुलिस कंपनियों द्वारा पुलिस लाइन झज्जर में इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया।
*गुरुग्राम पुलिस द्वारा विद्यार्थियों के लिए किया नशा मुक्ति जागरूकता एवं वेलनेस सेमिनार आयोजन।*

`गुरुग्राम: 01 अक्टूबर 2026`

▪️श्री प्रतीक IPS, पुलिस उपायुक्त पश्चिम गुरुग्राम के निर्देशन में दिनांक 01.10.2026 को गुरुग्राम पुलिस द्वारा स्टारेक्स यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं वेलनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त जीवन के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त गुरुग्राम अभियान को मजबूत बनाना था।

▪️इस दौरान विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि जीवन की चुनौतियों, तनाव एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ या व्यसन का सहारा लिए बिना योग, प्राकृतिक जीवनशैली एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से किया जा सकता है।

▪️इस सत्र के दौरान प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक उपायों के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं संतुलित जीवनशैली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया।

▪️इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे नशा मुक्ति अभियान की एंबेसडर बनकर अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में जागरूकता फैलाएँ तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

▪️ कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने जीवनभर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
*सतत् कपास उत्पादन से फसल विविधीकरण और जल संसाधन संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

 

*मुख्यमंत्री ने हिसार में कृषि मेले में कृषि प्रदर्शनी का किया अवलोकन, प्रदेशभर के 45 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित*

 

*कम पानी में अधिक उत्पादन, फसल विविधीकरण और आधुनिक तकनीकों को अपनाने का किया आह्वान*

 

*धान की जगह पर वैकल्पिक फसलें बोने पर 1.59 लाख किसानों को 166 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : मुख्यमंत्री*

 

*माइक्रो इरीगेशन पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी, किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने पर जोर*

 

हिसार, 01 अक्टूबर ।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बदलती जलवायु परिस्थितियों और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रदेश में ऐसी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है, जिनसे कम पानी और कम संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। सतत् कपास उत्पादन, फसल विविधीकरण और जल संसाधनों का संरक्षण आज की खेती की जरूरत ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित कृषि व्यवस्था का रोडमैप भी है।

 

मुख्यमंत्री वीरवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेला (रबी) का शुभारंभ करने के बाद किसानों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉलों पर किसानों के लिए प्रदर्शित नवीनतम कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, कृषि यंत्रों एवं अन्य कृषि उत्पादों की जानकारी ली।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि मेला किसानों और वैज्ञानिकों के बीच ज्ञान एवं तकनीक के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच है। यहां किसानों को उन्नत रबी बीज, आधुनिक कृषि तकनीक, मशीनरी, फसल प्रबंधन तथा कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। उन्होंने मेले में प्रदर्शित की गई कपास चुगाई की मशीन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मशीन एक घंटे में एक एकड़ की कपास चुगाई करती है और हाथ से चुगाई के मुकाबले में इसमें समय भी आधा लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार कपास चुगाई तथा गन्ना छिलाई जैसी मशीनों व इस प्रकार की अन्य तकनीकों को बढावा दे रही है ताकि लेबर की कमी से कपास और गन्ने का बुवाई क्षेत्र कम न हो।

 

*सतत् कपास उत्पादन और बदलती जलवायु के अनुरूप तकनीक विकसित करने पर जोर*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कपास हरियाणा की महत्वपूर्ण नकदी फसलों में से एक है। यह फसल विशेष रूप से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और आसपास के क्षेत्र में लाखों किसान परिवारों की आजीविका से जुड़ी हुई है। इसलिए इसे हम गर्व से सफेद सोना कहते हैं। हमारे कृषि विश्वविद्यालय और सिरसा स्थित कपास अनुसंधान केंद्र ने नई किस्मों, बेहतर बीज और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन में सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि आज कपास की खेती के सामने नई चुनौतियां भी हैं। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इसलिए हमें ऐसी कृषि तकनीक और ऐसी बीज किस्मों पर तेजी से काम करना होगा, जो बदलते मौसम और कीटों का बेहतर मुकाबला कर सकें ।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कपास की खेती के लिए ऐसे ही उपायों की जानकारी देने के लिए 257 कपास किसान खेत पाठशालाएं आयोजित की हैं। इनमें 7 हजार से अधिक किसानों को कपास के खेत पर ही कपास की बिजाई से लेकर चुगाई तक हानिकारक कीटों की पहचान करके उनके उत्तम प्रबंधन हेतु अधिक पैदावार लेने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा, 167 किसान मेलों में कम लागत से कपास उत्पादन करके अधिक मुनाफा कमाने के उपाय बताए गए। उन्होंने कहा कि इस मेले के थीम का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू फसल विविधीकरण है। पानी है तो खेती है, गांव है और जीवन है। हरियाणा ने देश की खाद्य सुरक्षा में बहुत बड़ा योगदान दिया है, लेकिन हमें अपने भूजल की भी चिंता करनी होगी। हमें ऐसी खेती की ओर बढऩा होगा, जिसमें कम पानी में अधिक और बेहतर उत्पादन हो। लगातार एक ही प्रकार की फसलें उगाने से मिट्टी की सेहत प्रभावित होती है। परंपरागत रूप से गेहूं व धान उगाने से पानी की खपत ज्यादा होती है, जबकि पूरी दुनिया जल संकट का सामना कर रही है । इसलिए हमें दलहन, तिलहन और कम पानी से उगने वाली फसलों को अपनाना होगा ।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ऐसी फसलों को बढ़ावा देने के लिए मेरा पानी- मेरी विरासत योजना चलाई हुई है। इस योजना के तहत वैकल्पिक फसलें लेने या खेत खाली छोड़ने वाले किसानों को 8 हजार रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 2 लाख 34 हजार एकड़ में धान की जगह वैकल्पिक फसलें बोने पर 1 लाख 59 हजार किसानों को 166 करोड़ 34 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य कम पानी में अधिक सिंचाई करना है। इसलिए हम वर्षा जल संचयन, ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी माइक्रो इरिगेशन तकनीकों को भी बढ़ावा दे रहे हैं। माइक्रो इरीगेशन तकनीकों पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। किसानों को तालाब बनाने के लिए भी 85 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। पानी की बचत के अलावा, इसके दोबारा उपयोग के लिए हमने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के शोधित पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने की 27 योजनाएं तैयार की हैं, इनमें से 20 पूरी हो चुकी हैं। इनसे सिंचाई के लिए एक स्थायी जल स्रोत मिलेगा, नहरों पर दबाव कम होगा और भूजल का दोहन भी घटेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल सुरक्षा के साथ-साथ मिट्टी की सेहत की रक्षा भी उतनी ही जरूरी है। हमने किसान के खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच करके 1 करोड़ 6 लाख सॉयल हेल्थ कार्ड जारी किये हैं। हमने प्रदेश में मिट्टी के नमूनों की जांच के लिए 17 नई मृदा एवं जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की हैं।

 

उन्होंने बताया कि विभिन्न मंडियों में भी 54 नई लघु मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं खोली गई हैं। इसके अलावा, स्कूलों व कॉलेजों में 240 लघु मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं। हमने हर खेत-स्वस्थ खेत का पोर्टल भी लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर पंजीकरण करवा कर कोई भी किसान अपनी मिट्टी की जांच करवा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में ड्रोन, सेंसर तकनीक, मौसम की डिजिटल जानकारी, सटीक खेती और कृषि स्टार्टअप अब खेती का हिस्सा बन रहे हैं।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार किसानों के साथ बीज से बाजार तक खड़ी है । हमने किसान हित में अनेक ठोस निर्णय लिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि आज प्रदेश में किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 23 किस्तों में 7 हजार 881 करोड़ 60 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। इसी प्रकार से पिछले 12 सीजन में अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 85 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व फसल खराबे के मुआवजे के रूप में भी 16 हजार 160 करोड़ रुपये दिये जा चुके हैं । मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक पोर्टल भी शुरू किया है। इस पोर्टल पर लगभग 2 लाख किसानों ने 3 लाख एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण करवाया है। इसमें से अब तक 44 हजार एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए 23 हजार 930 किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण के लिए कुरुक्षेत्र - गुरुकुल, जींद-हमेटी, सिरसा - मंगियाना और करनाल - घरौंडा में प्रशिक्षण केंद्र खोले हैं। अब तक 12 हजार 188 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

 

उन्होंने बताया कि हैफेड के माध्यम से प्राकृतिक तरीके से तैयार की गई फसलों को खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि जो ताकत हमारे पुरखों ने हमें दी है, हमें भी प्राकृतिक खेती के माध्यम से वही ताकत हमारे आने वाली पीढिय़ों को देनी होगी।

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 से एक एकड़ तक के किसान को देसी गाय पर मिलने वाली सब्सिडी 30 हजार रुपये कर दी गई है। कच्चे माल के भंडारण व प्रसंस्करण के लिए 4 ड्रम खरीदने हेतु प्रत्येक किसान को 3 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से कुरुक्षेत्र जिले में 2 हजार एकड़ के कलस्टर पर स्मार्ट एग्रीकल्चर नाम से प्राकृतिक खेती शुरू की जाएगी। इसमें यदि किसानों को किसी प्रकार का नुकसान होगा तो उसकी भरपाई हरियाणा सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि पीएम कुसुम स्कीम के तहत सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है । अब तक 1 लाख 95 हजार 653 सोलर पम्प स्थापित किए जा चुके है। इसी प्रकार से फसल अवशेष प्रबंधन हेतु उपकरणों की खरीद पर अकेले किसान को 50 प्रतिशत अनुदान पर 1 लाख 11 हजार फसल अवशेष प्रबंधन उपकरण व कस्टम हायरिंग सेन्टर पर 80 प्रतिशत सब्सिडी देकर 6 हजार 794 सेंटर स्थापित किये गये। इन पर अब तक 1 हजार 17 करोड रुपये की सब्सिडी दी गई है। पराली के उचित प्रबंधन और गांठ बनाने के लिए 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। 10 लाख किसानों को 909 करोड़ रुपये की राशि सब्सिडी के रूप में दी जा चुकी है। सब्जियों व फलों के लिए भावांतर भरपाई योजना में 21 बागवानी फसलों के संरक्षित मूल्य निर्धारित किए। अब तक 46 हजार किसानों को 247 करोड़ रुपये का भावांतर दिया गया है ।

 

*किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कर रही प्रभावी योजनाओं का क्रियान्वयन : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा*

 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की धुरी है। राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी आय में बढ़ोतरी करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे फसल विविधीकरण के लिए किसानों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ तकनीक और सुविधाएं भी दें। उन्होंने कहा कि किसान भाई भी इस बात को प्राथमिकता दें कि हमारी खेत की मिट्टी, हवा और पानी खराब न हो। किसानों को आधुनिक तकनीकों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए आगे आना चाहिए।

 

*कपास की उत्पादकता बढ़ाने और कृषि विविधीकरण पर जोर : प्रो. बी.आर. काम्बोज*

 

कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने कहा कि हरियाणा में कपास की खेती को बढ़ावा देना, किसानों की आय बढ़ाना और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण विश्वविद्यालय की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि कपास के क्षेत्र में विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। उन्होंने देसी कपास के क्षेत्र को बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि देसी कपास की अच्छी किस्मों से चुनाई की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ-साथ उत्पादन और रेशे की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एचएयू बीटी-12 और एचएयू बीटी-13 कपास किस्मों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन किस्मों में अन्य किस्मों की तुलना में बेहतर उत्पादन क्षमता है। रेतीली भूमि वाले क्षेत्रों में ड्रिप सिंचाई के साथ फर्टिगेशन अपनाने से पानी और उर्वरक के बेहतर उपयोग के साथ उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। कुलपति ने कहा कि कपास लंबी अवधि की फसल होने के कारण इसके साथ मूंग का अंत: फसलीकरण करके किसान अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सरसों, मूंग, बाजरा और अन्य फसलों की उन्नत किस्मों एवं तकनीकों पर भी कार्य कर रहा है। सरसों की नई हाइब्रिड किस्म 2101 को किसानों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की अन्य उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष लगभग 25,000 क्विंटल प्रमाणित बीज तैयार कर किसानों तक पहुंचा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे दूर-दराज के किसानों को विश्वविद्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

 

कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री और अन्य मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नलवा के विधायक श्री रणधीर पनिहार ने कहा कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नवीनतम तकनीकों एवं शोध कार्यों से किसान उद्यमिता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। किसान फसल अवशेष प्रबंधन, फसल विविधीकरण तथा समेकित कृषि प्रणाली को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ अपनी आय में भी वृद्धि कर सकते हैं।

 

*प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 किसान सम्मानित*

 

मुख्यमंत्री ने कृषि मेले में प्रदेशभर से आए 45 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। इनमें प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, फसल अवशेष प्रबंधन, मशरूम उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी फार्मिंग, मधुमक्खी पालन तथा केंचुआ खाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 30 पुरुष एवं 15 महिला किसान शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की।

 

*मुख्यमंत्री ने किया दीनदयाल उपाध्याय जैविक खेती उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन*

 

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के परिसर में दीनदयाल उपाध्याय जैविक खेती उत्कृष्टता केंद्र का भी उद्घाटन किया। लगभग 9.94 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए इस अत्याधुनिक उत्कृष्टता केंद्र का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों, अनुसंधान और प्रशिक्षण से जोड़ना है। यह केंद्र प्रदेश के किसानों को रसायन-मुक्त खेती अपनाने, मिट्टी की उर्वरता में सुधार करने और उच्च गुणवत्ता वाली जैविक फसलों के उत्पादन में मार्गदर्शन प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा, नलवा विधायक श्री रणधीर पनिहार, हिसार विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, लुवास के कुलपति विनोद कुमार वर्मा, एमएचयू करनाल के कुलपति डॉ सुरेश कुमार मल्होत्रा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक अमित खत्री, महापौर प्रवीण पोपली सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी व किसान उपस्थित थे।
समाधान शिविर में उपायुक्त महेंद्र पाल ने सुनीं जन समस्याएं
हिसार, 01 अक्टूबर।
 लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त महेंद्र पाल ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने सडक़, पेयजल, बिजली, सीवरेज, राजस्व, परिवार पहचान पत्र सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में गांव रावलवास खुर्द निवासी नेहा द्वारा फैमली आईडी में आय अधिक दर्शाए जाने की शिकायत रखी गई जिस पर उपायुक्त महेंंद्र पाल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रार्थी की सही आय की जांच करवाकर परिवार पहचान पत्र में आय को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एक अन्य प्रार्थी की शिकायत पर डबल फाटक से जाट कॉलेज व रेलवे रोड पर तोड़ गए अवैध कब्जों का मलबा उठवाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को आगामी कार्यवाही करने की हिदायत दी गई। गांव न्योली कंला के ग्रामीणों द्वारा 25 केवी ट्रांसफार्मर को 100 केवी ट्रांसफार्मर में बदलवाने की मांग पर उपायुक्त ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को उक्त मामले पर आगामी कार्यवाही करने को कहा। गांव मात्रश्याम निवासी दिलबाग सिंह द्वारा एसडीएम कार्यालय हिसार के कर्मचारियों द्वारा फसल पंजीकरण न करने संबंधी शिकायत पर उपायुक्त ने एसडीएम हिसार को मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला राजस्व अधिकारी श्यामलाल, जिला परिषद सीईओ सुभाष चंद्र, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रदीप हुड्डा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन (01 डीआईपीआरओ फोटो 01 से 03) : समाधान शिविर में जन नागरिको की समस्याओं को सुनते उपायुक्त महेंद्र पाल
*छात्र संघ चुनाव को लेकर हिसार पुलिस सतर्क, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर रहेगी कड़ी निगरानी : एसपी सिद्धान्त जैन*

*बिना अनुमति जुलूस, रोड शो, डीजे, शक्ति प्रदर्शन, यातायात बाधित करने और बाहरी व्यक्तियों की अनधिकृत भागीदारी पर होगी नियमानुसार कार्रवाई*

हिसार 01अक्तूबर। छात्र संघ चुनाव से संबंधित गतिविधियों के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हिसार पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास छात्र चुनाव से संबंधित गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए हैं।

एसपी ने स्पष्ट किया कि छात्र संघ चुनाव से संबंधित चुनाव प्रक्रिया, पात्रता, प्रचार, आचार-संहिता एवं अन्य गतिविधियां संबंधित विश्वविद्यालय/महाविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना, लागू नियमों एवं सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुसार ही की जाएं। UGC के Student Corner में Lyngdoh Committee Report को भी उपलब्ध कराया गया है।

*बाहरी व्यक्तियों की अनधिकृत भागीदारी पर रहेगी नजर*

हिसार पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थानों के आसपास बाहरी युवकों की अनधिकृत गतिविधियों, वाहनों के काफिले, भीड़ जुटाने, शक्ति प्रदर्शन, जुलूस, रोड शो तथा ऐसी किसी भी गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जिससे सार्वजनिक शांति अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि छात्र चुनाव के नाम पर बाहरी व्यक्तियों को अनधिकृत रूप से एकत्रित कर माहौल खराब करने, विद्यार्थियों पर दबाव बनाने अथवा किसी प्रकार की हिंसक या उपद्रवी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।

*जुलूस, रोड शो और डीजे के संबंध में स्पष्ट हिदायत*

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन के साथ समन्वय बनाकर चुनाव से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी रखें।
यदि किसी कार्यक्रम के लिए सक्षम प्राधिकारी की अनुमति आवश्यक है, तो बिना अनुमति जुलूस, रोड शो, डीजे/लाउडस्पीकर, वाहनों का काफिला अथवा सार्वजनिक मार्ग पर ऐसी गतिविधि जिससे यातायात बाधित हो, आयोजित करने पर परिस्थितियों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यदि सक्षम प्राधिकारी द्वारा BNSS की धारा 163 के तहत कोई आदेश लागू किया जाता है, तो उसके उल्लंघन की स्थ
ई-चालान के नाम पर फर्जी मैसेज भेजने वालों से रहे सावधान, लिंक पर क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता, पंचकूला पुलिस ने वाहन चालकों को किया सतर्क

पंचकूला/ 1 अक्टूबर:- पंचकूला पुलिस ने ई-चालान के नाम पर फर्जी संदेश भेजकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर अपराधियों से सावधान रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि ट्रैफिक चालान के नाम पर मोबाइल पर प्राप्त किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या वेबसाइट पर बिना जांच-पड़ताल किए क्लिक न करें। साइबर अपराधी चालान कटने और जुर्माना तुरंत जमा करने का डर दिखाकर लोगों को फर्जी लिंक पर भेज रहे हैं, जहां बैंक खाता, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर ठगी की जा सकती है।

साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि साइबर ठग मोबाइल पर ऐसा संदेश भेजते हैं, जिसमें वाहन का चालान होने तथा जुर्माना तत्काल जमा करने की बात कही जाती है। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्ति फर्जी वेबसाइट पर पहुंच सकता है, जहां भुगतान के नाम पर बैंकिंग संबंधी जानकारी मांगी जाती है। कई मामलों में संदिग्ध लिंक के माध्यम से मोबाइल में मालवेयर या वायरस डाउनलोड होने का खतरा भी रहता है, जिससे साइबर अपराधी डिवाइस तक अनधिकृत पहुंच बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने नागरिकों को सलाह दी है कि ई-चालान से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल का ही इस्तेमाल करें। किसी भी मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बजाय स्वयं आधिकारिक ई-चालान पोर्टल खोलकर वाहन का चालान चेक करें। किसी भी संदिग्ध लिंक, विशेषकर गैर-सरकारी डोमेन अथवा शॉर्ट लिंक पर क्लिक करने से बचें और ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, कार्ड विवरण या यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें।

यदि कोई व्यक्ति गलती से संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर देता है अथवा अपनी बैंकिंग जानकारी साझा कर देता है, तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क कर संबंधित कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग सुविधा को सुरक्षित/ब्लॉक करवाएं। इसके साथ ही साइबर ठगी की सूचना बिना देरी के राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर दें और cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज को नजरअंदाज करें और साइबर अपराधियों द्वारा बनाए जा रहे ऐसे फर्जी ई-चालान संदेशों के प्रति स्वयं भी जागरूक रहें तथा अपने परिवार और परिचितों को भी सतर्क करें।
अपराध शाखा-1 की टीम ने हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-18 में पीट-पीटकर 23 वर्षीय शिवा त्यागी की हत्या करने के मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार।  
                  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल की मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपराध शाखा-1 की टीम ने हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-18 में पीट-पीटकर 23 वर्षीय शिवा त्यागी की हत्या करने के मुख्य आरोपी आशीष ठाकुर व भारत सेवक नगर निवासी अंकित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। दोनों आरोपितयों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। 
          इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ के गांव महादेव निवासी शिवा त्यागी तीन सितंबर को अपने चाचा विक्की के पास हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18 में आया हुआ था। उसके चाचा का दोस्त आशीष ठाकुर भी पड़ोस में रहता है। आशीष का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। सात सितंबर को दोनों के बीच सुलह कराने के लिए शिवा व उसका चाचा घर चले गए थे। यहां उनके बीच सुलह कराने लगे। इसी दौरान आशीष गाली गलौज करने लगा। इसके बाद शिवा व उसका चाचा वहां से आ गए। अगले दिन आशीष ने अपने भाई हिमांशु, कनिका, लक्ष्य, बादल सहित आठ-दस लोगों के साथ उन पर हमला कर दिया। डंडों व राड से पीटा। जिसमें शिवा त्यागी के सिर में चोट लगी। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां से उसे पीजीआइ रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले दस सितंबर को झगड़े का केस दर्ज किया था। मौत होने पर हत्या की धारा इजाद की गई है। उनकी टीम इससे पहले खेड़ा फार्म निवासी राजकुमार उर्फ लुक्का को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। अब आशीष ठाकुर व अंकित को गिरफ्तार किया गया हे।
*नशा बेचकर बनाई संपत्ति भी नहीं बचेगी—नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ अवैध संपत्तियों पर भी हिसार पुलिस की नजर : एसपी सिद्धान्त जैन*

*नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति को फ्रीज/अटैच करने की कार्रवाई जारी, तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर पुलिस की सीधी चोट*

हिसार 01 अक्तूबर। हिसार पुलिस द्वारा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में पुलिस द्वारा नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति एवं आर्थिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। जांच में नशा तस्करी से जुड़ी संपत्ति पाए जाने पर लागू कानूनी प्रावधानों के तहत संपत्ति को फ्रीज/अटैच करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।

एसपी हिसार ने स्पष्ट किया है कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। नशा तस्करी से अर्जित धन से बनाई गई चल-अचल संपत्ति, बैंक खातों एवं अन्य वित्तीय संसाधनों की भी नियमानुसार जांच की जाएगी।

*“नशा बेचकर कमाया पैसा और उससे बनाई संपत्ति भी पुलिस की नजर में”*

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशा तस्करी समाज के युवाओं और आने वाली पीढ़ी को नुकसान पहुंचाने वाला गंभीर अपराध है। इसलिए हिसार पुलिस नशा बेचने वालों के खिलाफ कठोर एवं लगातार कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के आर्थिक स्रोतों की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन कहां इस्तेमाल किया गया और उससे कौन-कौन सी संपत्तियां या वित्तीय संसाधन बनाए गए। यदि जांच में ऐसी संपत्ति का संबंध नशा तस्करी से स्थापित होता है तो संबंधित कानून के तहत उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

*नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने पर फोकस*

हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान निम्न बिंदुओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है—
• नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों की आर्थिक गतिविधियों की जांच।
• नशे के कारोबार से अर्जित धन से बनाई गई संपत्तियों की पहचान एवं सत्यापन।
• संबंधित बैंक खातों एवं अन्य वित्तीय लेन-देन की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच।
• नशा तस्करी से जुड़े सहयोगियों एवं आर्थिक नेटवर्क की जानकारी जुटाना।
• जांच में सामने आने वाली संपत्ति के संबंध में लागू कानूनी प्रावधानों के तहत फ्रीज/अटैचमेंट की कार्रवाई।
• नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच।

*नशा तस्करों को एसपी हिस
*पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के डिजिटल जाल से रहें सावधान—सोशल मीडिया दोस्ती, फर्जी नौकरी और लालच के जरिए युवाओं को बनाया जा रहा निशाना : एसपी सिद्धान्त जैन*

*हिसार पुलिस की युवाओं से अपील—अनजान नंबर, संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइल और लालच भरे ऑनलाइन ऑफर से रहें सतर्क, संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें*

हिसार, 01 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराध एवं देशविरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल माध्यमों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिसार पुलिस ने युवाओं को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (ISI) से जुड़े संभावित पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (PIO) के डिजिटल जाल से सावधान रहने की अपील की है।

एसपी हिसार ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में जासूसी एवं देशविरोधी गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग किया जा सकता है। संदिग्ध लोग युवाओं से पहले सामान्य बातचीत या दोस्ती करते हैं और बाद में भावनात्मक जुड़ाव, लालच, ब्लैकमेलिंग अथवा अन्य तरीकों से संवेदनशील जानकारी हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए युवाओं को ऑनलाइन किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए।

*इन तरीकों से बनाया जा सकता है युवाओं को निशाना*

*1. सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल और हनीट्रैप*

फर्जी नाम एवं फोटो से Facebook, Instagram, Telegram अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्ती की जा सकती है। बातचीत बढ़ने के बाद निजी फोटो, वीडियो, परिवार, नौकरी, स्थान अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा सकता है।

*2. फर्जी नौकरी और ऑनलाइन कमाई का लालच*

Work From Home, Data Entry, Online Task अथवा पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर युवाओं को अपने संपर्क में लिया जा सकता है। बाद में फोटो, वीडियो, लोकेशन अथवा किसी विशेष स्थान की जानकारी उपलब्ध कराने जैसे संदिग्ध कार्यों के लिए दबाव बनाया जा सकता है।

*3. +92 सहित विदेशी नंबरों से संदिग्ध संपर्क*

अंतरराष्ट्रीय नंबरों, विशेषकर +92 कोड, से आने वाली अनजान कॉल, WhatsApp मैसेज या वीडियो कॉल के प्रति विशेष सावधानी बरतें। KBC, लॉटरी, कार, कैश प्राइज या अन्य इनाम का लालच देकर पैसे अथवा व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा सकती है।

*4. धार्मिक एवं भावनात्मक भावनाओं का दुरुपयोग*

कुछ संदिग्ध लोग धार्मिक, भावनात्मक अथवा भड़काऊ सामग्री के माध्यम से युवाओं को प्
अंबाला पुलिस का नशे के खिलाफ महाअभियान जारी,

 जन-जागरूकता कार्यक्रमों से युवाओं को किया जा रहा प्रेरित,

अंबाला पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी; साथ ही चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम।

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाँव बोह थाना महेश नगर में विद्यार्थियों को दी गई नशे के दुष्प्रभावों, मानस पोर्टल और हेल्पलाइन 1933 की जानकारी।

अंबाला पुलिस द्वारा जिले को पूरी तरह से 'नशा मुक्त' बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक (अंबाला मंडल) श्री पंकज नैन के दिशानिर्देशों और पुलिस अधीक्षक अंबाला श्री अजीत सिंह शेखावत के कुशल नेतृत्व में अंबाला पुलिस नशे के खात्मे के लिए दिन-रात प्रयासरत है। जहाँ एक ओर पुलिस नशा तस्करों को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज रही है, वहीं दूसरी ओर NDPS सैल की टीमें जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर आमजन और युवाओं को जागरूक कर रही हैं।

विद्यार्थियों को किया गया जागरूक,

इसी कड़ी में आज NDPS सैल टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाँव बोह थाना महेश नगर  में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और इससे शरीर व जीवन पर पड़ने वाले घातक प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को नशे की दलदल से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शपथ दिलाई गई।

मानस पोर्टल (MANAS Portal) के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 का प्रयोग करने के बारे में जागरूक किया।

जागरूकता अभियान में मुख्य भूमिका,

इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में NDPS सैल टीम के सहायक उप निरीक्षक रणदीप गौड़, तथा महिला सह उप निरीक्षक बबली व उनकी टीम मुख्य भूमिका निभा रही है।

आमजन का मिल रहा भरपूर सहयोग,

युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने के लिए चलाए जा रहे इस जन-जागरण अभियान में आमजन भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है और अंबाला पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है।

अंबाला पुलिस की अपील,

"नशा एक सामाजिक बुराई है। अपने आस-पास किसी भी प्रकार की नशीली सामग्री की बिक्री या तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी एक सही सूचना किसी युवा का जीवन बचा सकती है।" Haryana Police
समुदायिक पुलिस सेल फरीदाबाद द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत Legal Literacy एवं Women’s Safety Awareness Camp का आयोजन

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता, आईपीएस के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा पुलिस की सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त बड़खल एवं सामुदायिक पुलिसिंग सेल, फरीदाबाद द्वारा संयुक्त रूप से सेवा संकल्प अभियान के तहत दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-16A, फरीदाबाद में “Legal Literacy & Women’s Safety Awareness Camp” का आयोजन किया गया।

महिला सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं शिकायत निवारण सेवाओं के संबंध में जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग सेल, फरीदाबाद की प्रभारी निरीक्षक सुनीता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को अपने कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी, अपराध अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी झिझक के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में समय पर पुलिस को सूचना देना महत्वपूर्ण है। साथ ही, छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा संदिग्ध परिस्थितियों में तत्काल अपने परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।

साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की दी जानकारी

कार्यक्रम में साइबर थाना NIT, फरीदाबाद की टीम भी उपस्थित रही। साइबर पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल एवं मैसेज, सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराध, ऑनलाइन लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।
साइबर पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत अथवा वित्तीय जानकारी साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और निर्धारित माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।

कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता द्वारा विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, महिलाओं को प्राप्त कानूनी संरक्षण, निःशुल्क विधिक सहायता तथा उपलब्ध कानूनी उपायों के संबंध में जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में उपलब्ध विधिक सहायता एवं संबंधित संस्थाओं के माध्यम से उचित कानूनी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही, महिलाओं एवं छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या ने की कार्यक्रम की सराहना

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या भी उपस्थित रहीं। उन्होंने फरीदाबाद पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा विद्यार्थियों के लिए आयोजित किए गए इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।
उन्होंने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, कानूनी जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इन महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध एवं व्यक्तिगत सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पुलिस अधिकारियों, साइबर पुलिस टीम एवं उपस्थित अधिवक्ता के समक्ष रखे। उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

पुलिस प्रवक्ता
पंचकूला पुलिस ने 81 वर्षीय बुजुर्ग से साइबर फ्रॉड के मामले में पांचवे आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शिकायतकर्ता को 54 लाख रुपये वापस दिलवाए

फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाकर फंसाया था जाल में, आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर, अन्य 
आरोपियों की तलाश और शेष रकम की बरामदगी जारी

पंचकूला/30 सितंबर:-ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में कम समय में भारी मुनाफे का लालच देकर 95.21 लाख फ्रॉड के एक मामले में पंचकूला साइबर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम सेक्टर-20 की टीम ने विक्रम उर्फ विक्की निवासी कैथल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से 15 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचे थे। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार यह मामला सेक्टर-6 पंचकूला निवासी 81 वर्षीय सेवानिवृत बुजुर्ग से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे व्हाट्सऐप के माध्यम से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा दिया गया। आरोपियों ने उसे एक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़कर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवानी शुरू कर दी। शुरुआत में आरोपियों ने उसके खाते में मुनाफे की रकम वापस भेजी, जिससे उसका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर शिकायतकर्ता और उसकी पुत्रवधू के खातों से कुल 95,21,560 रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए गए।

जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे और पैसे जमा करवाने की मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना साइबर अपराध सेक्टर-20 पंचकूला में 8 अक्टूबर 2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से फ्रॉड की गई रकम की 15 लाख रुपये 6 सितंबर 2025 को आरोपी विक्रम उर्फ विक्की के बैंक खाते में पहुंचे थे। थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह की अगुवाई में टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 29 सितंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 30 सितंबर को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान ठगी की रकम के लेन-देन तथा पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क में आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

चार आरोपी पहले गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस द्वारा पहले गुरदीप सिंह उर्फ दीपू डाबला निवासी हिसार, हरियाणा, मनजीत सिंह निवासी हिसार, हरियाणा, मानशवी ढोचक निवासी सोनीपत, हरियाणा तथा अनूप कुमार निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों के खिलाफ चालान अदालत में पेश किया जा चुका है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि साइबर फ्रॉड के मामलों में पंचकूला पुलिस का जोर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पीड़ितों की ठगी गई रकम वापस दिलवाने पर भी है। इस मामले में शिकायतकर्ता को अब तक 54 लाख रुपये वापस दिलवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा फ्रॉड की शेष रकम की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साइबर अपराधियों के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का समय पर करें उचित निपटारा:- उपायुक्त सतबीर सिंह
- नागरिकों की समस्याओं का स्थाई समाधान करने के लिए नागरिकों को करें संतुष्ट
- जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविरों में सुनी गई नागरिकों की समस्याएं
रोहतक, 1 अक्टूबर: उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि समाधान शिविरों में प्राप्त हर शिकायत का समयबद्ध एवं उचित निपटारा सुनिश्चित किया जाये। अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद कर विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर उन्हें संतुष्ट करें।
सतबीर सिंह ने कहा है कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के प्रति कृत संकल्प है। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किये गए है कि वे समाधान शिविरों की हर शिकायत का समयबद्ध एवं उचित निपटारा करें ताकि नागरिकों की समस्याएं दूर हो सके। समाधान शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का एक छत के नीचे निर्धारित अवधि में उचित समाधान करना है। जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की निरंतर समीक्षा की जा रही है।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर हर सोमवार एवं वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं के निपटारे के लिए मौके पर आवश्यक कार्यवाही कर रहे है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों का फीडबैक जानने के लिए कॉलिंग सेल भी स्थापित की गई है।
बॉक्स:-
जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में सुनी गई नागरिकों की समस्याएं:-
उपायुक्त सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह, नगराधीश शुभम व डीएसपी दलीप सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याएं सुनने के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इन समस्याओं का निर्धारित अवधि में उचित निपटारा करवाये।  उन्होंने समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभाग लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करवाये तथा उचित रिपोर्ट भी भिजवाये। इस अवसर पर संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के अलावा भाजपा के प्रतिनिधियों में सतीश चैधरी एवं एडवोकेट डॉ. अंकुश बिड्डू मौजूद रहे।
फोटो: 12 से 14
00   00 0 0 0 0 0 0 0
पंचकूला पुलिस ने 81 वर्षीय बुजुर्ग से साइबर फ्रॉड के मामले में पांचवे आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शिकायतकर्ता को 54 लाख रुपये वापस दिलवाए

फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाकर फंसाया था जाल में, आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर, अन्य 
आरोपियों की तलाश और शेष रकम की बरामदगी जारी

पंचकूला/30 सितंबर:-ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में कम समय में भारी मुनाफे का लालच देकर 95.21 लाख फ्रॉड के एक मामले में पंचकूला साइबर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम सेक्टर-20 की टीम ने विक्रम उर्फ विक्की निवासी कैथल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से 15 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचे थे। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार यह मामला सेक्टर-6 पंचकूला निवासी 81 वर्षीय सेवानिवृत बुजुर्ग से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे व्हाट्सऐप के माध्यम से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा दिया गया। आरोपियों ने उसे एक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़कर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवानी शुरू कर दी। शुरुआत में आरोपियों ने उसके खाते में मुनाफे की रकम वापस भेजी, जिससे उसका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर शिकायतकर्ता और उसकी पुत्रवधू के खातों से कुल 95,21,560 रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए गए।

जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे और पैसे जमा करवाने की मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना साइबर अपराध सेक्टर-20 पंचकूला में 8 अक्टूबर 2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से फ्रॉड की गई रकम की 15 लाख रुपये 6 सितंबर 2025 को आरोपी विक्रम उर्फ विक्की के बैंक खाते में पहुंचे थे। थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह की अगुवाई में टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 29 सितंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 30 सितंबर को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान ठगी की रकम के लेन-देन तथा पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क में आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

चार आरोपी पहले गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस द्वारा पहले गुरदीप सिंह उर्फ दीपू डाबला निवासी हिसार, हरियाणा, मनजीत सिंह निवासी हिसार, हरियाणा, मानशवी ढोचक निवासी सोनीपत, हरियाणा तथा अनूप कुमार निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों के खिलाफ चालान अदालत में पेश किया जा चुका है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि साइबर फ्रॉड के मामलों में पंचकूला पुलिस का जोर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पीड़ितों की ठगी गई रकम वापस दिलवाने पर भी है। इस मामले में शिकायतकर्ता को अब तक 54 लाख रुपये वापस दिलवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा फ्रॉड की शेष रकम की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साइबर अपराधियों के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
संदिग्धों की निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरा लगावानें हेतु की आमजन से अपील:पुलिस अधीक्षक।
              पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला में अपराधो की रोकथाम व असामाजिक तत्वो पर निगरानी हेतु आमजन से सीसीटीवी कैमरा लगावानें हेतु की अपील की है। उन्होंनें थाना प्रभारियो को निर्देश दिए गये कि वे अपनें -2 अधीन क्षेत्र में लगे हुए सीसीटीवी कैमरो बारे जानकारी रिकार्ड में रखें। क्योकि जब कोई अपराध घटित होता है तो सबसे पहलें पुलिस अपराधियो का पता लगानें हेतु प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की सहायता लेती है ताकि समयनुसार अपराधियो का पता लगाकर उन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके। आज के समय अपराधों की रोकथाम और अपराध अन्वेषण एवं छान-बीन के लिए नवीन तकनीकी का उपयोग सबसे ज्यादा कारगर साबित हो रहा है। सीसीटीवी कैमरा लगनें के कारण असामाजिक तत्वों पर भी खौफ बना रहता है।
                 पुलिस अधीक्षक नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपराध को रोकने के लिए आप सभी सतर्क रहे और सीसीटीवी कैमरा लगाकर पुलिस का सहयोग करें। क्योंकि जनता का सहयोग मिलनें पर पुलिस हर अपराध पर अकुंश लगा सकती है। आम जनता पुलिस के बीच आपसी तालमेल से कार्य करनें पर कोई अपराधी पुलिस की नजर से बच नही सकता। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरे के साथ तोड़फोड़ करके भाग जाते है जिसके कारण घटना की जांच अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को दिक्कत होती है। इस संबध में सभी दुकानदारों से अपील है कि वे कम से कम दो कैमरे दुकान के बाहर जरुर लगावाये जिससे रोड़ पर होने वाली गतिविधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखी जा सके। हो सके तो कुछ अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। कई बार यह देखने को मिला है कि संदिग्ध तो दिख रहे हैं किन्तु तस्वीर क्वालिटी अच्छी नहीं होने के कारण उन्हें पहचानने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
                 पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना क्षेत्र के लोगों से अपील की कि अगर संभव हो तो अपने घर और दुकानों में या दुकान के बाहर एक सीसीटीवी कैमरा जरुर लगवाएं, ताकि चोरी और अन्य घटनाओं पर पुलिस की नजर बनी रहे। जिला में लगे सीसीटीवी कैमरो द्वारा विशेष निगरानी की जा रही है  ताकि घटना करने वाले अपराधियों पर नजर बनी रहे। सीसीटीवी कैमरो से अपराधों पर नियंत्रण के साथ महिला सुरक्षा को और पुख्ता करने में सहायता मिलती है।
थाना छप्पर पुलिस टीम ने 13 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 75 वर्षीय एक अधेड़ आरोपी को किया गिरफ्तार।
                 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना छप्पर पुलिस टीम ने 13 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 75 वर्षीय एक अधेड़ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
                  थाना प्रबंधक प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिक लड़की को उसके गांव के रहने वाले 75 वर्षीय आरोपी जसमेर सिंह अपने घर में ले गया और उसकी नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। इस शिकायत पर पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक रुचि के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तुरंत करायवाही करते हुए आरोपी जसमेर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा से करें कार्य- उपायुक्त प्रीति
यमुनानगर, ()  उपायुक्त प्रीति ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और जनकल्याण की भावना को पहुंचाना है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सेवा केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है।
उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों का आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनें और उनका नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलावासियों से भी आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान से जुडक़र समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दिनांक 28 सितम्बर को पकड़ी 110 ग्राम हीरोइन (स्मैक) के मुख्य सप्लायर को किया गिरफ्तार।
               पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 28 सितम्बर को पकड़ी 110 ग्राम हीरोइन (स्मैक) के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।                  
               इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 28 सितंबर को दुर्गा गार्डन निवासी राकेश उर्फ कल्लू को 110 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक गांव मेहलावाली निवासी सूरजभान उर्फ समीर पुत्र रमेश चंद से लेकर आया था। टीम में तुरंत कार्यवाही करते हुए सूरजभान को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बरवाला में रिलायंस पेट्रोल पंप पर सीएनजी लीक होने से मचा हड़कंप
वाल्व बदलते समय हुआ गैस रिसाव, करीब 20 मिनट में कर्मचारियों ने पाया काबू; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंचीं, कोई जनहानि नही

बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हिसार-चंडीगढ़ मार्ग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। गैस का रिसाव होते ही पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 20 मिनट में रिसाव पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस दौरान आगजनी या विस्फोट नहीं हुआ और कोई जनहानि नहीं हुई।
🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 01 अक्टूबर 2026*
            *बृहस्पतिवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन 
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी - 12:36 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी 
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी - 28:27 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा 
*💫करण-* तैतिल - 12:36 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सिद्धि - 21:18 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात 
*🌅सूर्योदय-* 06:13
*🌄सूर्यास्त-* 18:07
*🌙चन्द्रोदय-* 21:18
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:34
*🤖राहुकाल-* 13:39 से 15:09
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 आश्विन बदी पंचमी 12:36 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , अक्तूबर माह प्रारम्भ , पंचमी तिथि का श्राद्ध आज , चन्द्र षष्ठी व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 28:27 से , बुध स्वाति नक्षत्र में 09:31 पर , माधवदेव तिथि  (आसाम) , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , गुरू श्री अंगददेव गुरयाई दिवस , राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जन्म दिवस , श्री जयदेवप्पा हलप्पा पटेल जयन्ती , भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) 10वाँ वार्षिक दिवस , एकीकृत रक्षा स्टाफ (IDS)  मुख्यालय - 26वाँ स्थापना दिवस , सैन्य नर्सिंग सेवा स्थापना दिवस ( 101वाँ , भारत) , रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) वार्षिक दिवस (भारत) , राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस , अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस , नाईजेरिया का राष्ट्रीय दिवस  (एक अक्टूबर) , भारतीय पर्यटन विकास निगम  (आईटीडीसी) स्थापना दिवस , संघ लोक सेवा आयोग स्थापना दिवस , विश्व शाकाहारी दिवस व स्तन कैंसर जागरूकता माह (01 से 31अक्टूबर)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आश्विन बदी षष्ठी 10:17 तक पश्चात् सप्तमी प्रारम्भ , कपिला षष्ठी , षष्ठी का श्राद्ध (सुबह 10:17 से पहले) , सप्तमी श्राद्ध (या तो आज शुक्रवार को 10:17 के बाद या कल शनिवार को सुबह 08:01 से पहले) , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:55 तक , विघ्नकारक भद्रा 10:16 से 21:08 तक , राजयोग , व्यतीपात पुण्यम् , मुक्तावली व्रत (जैन) , श्री महात्मा गांधी जयन्ती व श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती , स्वच्छता दिवस , अहिंसा दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*ज्ञानं तृतीयं पुरुषस्य नेत्रम् ।* 
 *अर्थात् 👉* 
         _ज्ञान मनुष्य का तीसरा नेत्र है ।_
🌹

*01 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1854 - भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
1867 – कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक 'दास कैपिटल' प्रकाशित हुई।
1880 – हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया। "HR दैनिक सूचना"  व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें।
1908 – फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड ने टी कार का मॉडल प्रस्तुत किया।
1919- हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी।
1926 - भारतीय टुकड़ियों के लिए एक स्थायी नर्सिंग सेवा बनायी गयी और उसे इंडियन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (आईएमएनएस) का नाम दिया गया।
1939 – जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने।
1949- चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।

1949 - जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।
1953- आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
1960 – नाइजेरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और आज के दिन को वहॉ राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1962 – संयुक्त राष्ट्र ने न्यू गुएना गणराज्य का नियंत्रण नीदरलैंड को सौंपा।
1967 - भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
1978 - लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।
1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।
1998 - श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।
2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
2002 - एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
2003 - नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
2004 - इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
2005 - इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।
2006 - इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
2007 - जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
2008- आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।
2015- ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।
2019 - देशी ( भारतीय ) फाइटर जेट तेजस ने विमानवाहक पोत से टेकऑफ और लैंडिंग का परीक्षण एक ही उड़ान में पास किया।
2020 - अंतर्राष्‍ट्रीय वृद्ध दिवस पर डॉ. हर्षवर्धन ने स्‍वस्‍थ वृद्धावस्‍था दशक (2020-2030) की शुरुआत की।
2020 - स्वदेशी रूप से निर्मित्त लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का लंबी रेंज पर स्थित एक टारगेट को भेदते हुए सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। यह परीक्षण 22 सितंबर 2020 को किए सफल परीक्षण की निरंतरता में केके रेंजेज (एसीसीएंडएस) में एमबीटी अर्जुन से किया गया। 
2020 - भारत और म्‍यांमा के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विदेश कार्यालय स्‍तर के सलाह-मश्विरे के 19वें दौर की शुरुआत हुई। 
2021 - तरल नैनो यूरिया का ड्रोन से छिड़काव करने का सफलता पूर्वक स्थल परीक्षण करके भारत नैनो यूरिया का वाणिज्यिक उत्पादन करने वाला दुनिया का पहला देश बना।
2021 - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर “SACRED पोर्टल” को चालू किया।
2022 - कानपुर एक्सीडेंट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में गिरने से लगभग 26 की मौत व 20 घायल हुए।
2022 - प्रधानमंत्री ने भारत में 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 - मालदीव में हुए चुनाव में चीन समर्थक मोहम्मद मुइज को नया राष्ट्रपति चुनने की आधिकारिक घोषणा हुई।
2023 - तुर्की की पार्लियामेंट पर हुआ आतंकी हमला, 2 आतंकी मार गिराए गए।
2023 - दो दिवसीय प्रौद्योगिकी एवं भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
2024 - जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान हुआ।
2044 - थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में स्कूल बस में आग लगने से कम से कम 25 की मौत व 16 लोग घायल हुए।
2025 - RSS के 100 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने डाक टिकट और सिक्का जारी किया।

*01 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1842 - एस. सुब्रह्मण्य अय्यर- स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता।
1847 – भारत के स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली थियोसोफिकल सोसायटी की सदस्य ऐनी बेसेंट का लंदन में जन्म हुआ।
1894 - एस आर दास भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1895 - लियाक़त अली ख़ाँ - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री।
1901- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1904 - ए. के. गोपालन - केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी ।
1906 – महान पार्श्व गायक गायक सचिन देव बर्मन का जन्म कोमालिया (बांग्लादेश) में हुआ।
1919 - मजरूह सुल्तानपुरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार ।
1924 - जिमी कार्टर - अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति।
1927 - शिवाजी गणेशन - प्रसिद्ध तमिल अभिनेता ।
1928 - सूरज भान - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता ।
1930 - जयदेवप्पा हलप्पा पटेल कर्नाटक के 15 वें मुख्यमंत्री थे।
1938 - माइकल फ़रेरा - भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी।
1945 - रामनाथ कोविंद - भाजपा के राजनेता व भारत के पूर्व राष्ट्रपति।
1951 - जी.एम.सी. बालायोगी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ।
1952 - शारदा सिन्हा बिहार की एक लोकप्रिय गायिका।
1954 - पुरुषोत्तम रूपाला राज्य सभा सांसद (2016)।
1966 - त्रिलोक सिंह ठकुरेला - राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत ।
1975 - सचिन देव बर्मन - बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक ।
1995 - गुरदीप सिंह पंजाब के खन्ना शहर के रहने वाले एक भारतीय भारोत्तोलक।

*01 अक्टूबर को हुए निधन👉*

184 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और लेखक पीयर कारनेली (78) का निधन हुआ। इन्हें फ़्रांस में नाटक लिखने के मैदान का पितामह व क्लासिकल नाटक का संस्थापक कहा जाता है।
1979 - चन्दन सिंह गढ़वाली - भारत के क्रांतिकारी।
2001 - सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी - उड़ीसा के जानमाने राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार थे।
2004 – अमेरिकी फोटोग्राफर रिचर्ड एवेडन का निधन हुआ।
2012 – मिस्र / अंग्रेजी इतिहासकार और लेखक एरिक हॉब्सबाम का निधन हुआ।
2022 - सुजलॉन एनर्जी के संस्थापक तुलसी तांती (64) का कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ।
2023 - दक्षिण अफ़्रीकी ड्रमर, संगीतकार और बैंडलीडर जूलियन बहुला (84) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी फ़ुटबॉल खिलाड़ी रस फ़्रांसिस (70) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी अंडरवाटर फ़ोटोग्राफ़र, सिनेमैटोग्राफ़र और निर्देशक जॉर्डन क्लेन (98) का निधन हुआ।
2025 - तेलंगाना के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामरेड्डी दामोदर रेड्डी (73) का निधन हुआ।

*01 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 गुरू श्री अंगददेव गुरयाई दिवस।
🌟 राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जन्म दिवस।
🌟 श्री जयदेवप्पा हलप्पा पटेल जयन्ती।
🌟 भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) 10वाँ वार्षिक दिवस।
🌟 एकीकृत रक्षा स्टाफ (IDS)  मुख्यालय - 26वाँ स्थापना दिवस।
🌟 सैन्य नर्सिंग सेवा स्थापना दिवस (101वाँ , भारत)।
🌟 रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) वार्षिक दिवस (भारत)।
🌟 राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस।
🌟 नाईजेरिया का राष्ट्रीय दिवस  (एक अक्टूबर)।
🌟 भारतीय पर्यटन विकास निगम  (आईटीडीसी) स्थापना दिवस।
🌟 संघ लोक सेवा आयोग स्थापना दिवस।
🌟 विश्व शाकाहारी दिवस।
🌟 स्तन कैंसर जागरूकता माह (01 से 31अक्टूबर)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
      *आज का राशिफल* 
 *01 अक्टूबर 2026 , बृहस्पतिवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी गलत फहमी से बचें। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस होगी। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये और भी बेहतर व बीजी रह सकता है। आप किसी कार्यक्रम आदि में जाने की योजना बना सकते हैं। धार्मिक विचार अग्रसर होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा । ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। प्रेमीजनों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। किसी प्रयोजन की हल्की चिंता रहेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 
      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

        🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
स्कूल ड्रेस में 10वीं कक्षा का 15 वर्षीय नाबालिग चला रहा था स्विफ्ट कार, आगे रेड-ब्लू लाइट और शीशों पर ब्लैक फिल्म, ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर रुकवाया, गाड़ी इंपाउंड कर 37,500 रुपये का चालान

पंचकूला/ 30 सितंबर:- पंचकूला की सड़कों को सुरक्षित, व्यवस्थित और अनुशासित बनाने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने फील्ड में तैनात राइडर एवं ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, आज सिटी ट्रैफिक थाना में तैनात एसपीओ परमिंदर सिंह जुड़िशियल कट, सेक्टर-12ए के पास ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्होंने एक काले रंग की स्विफ्ट कार को आते हुए देखा, जिस पर रेड-ब्लू लाइट लगी हुई थी। ट्रैफिक जवान ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय वाहन को आगे ले जाने का प्रयास किया। एसपीओ परमिंदर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया और तुरंत इसकी सूचना सिटी ट्रैफिक थाना को दी।

सूचना मिलते ही सिटी ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरिंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और वाहन की जांच की। जांच के दौरान कार पर रेड-ब्लू लाइट लगी होने के साथ-साथ शीशों पर ब्लैक फिल्म भी लगी पाई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि कार चला रहा युवक महज 15 वर्ष की उम्र का 10वीं कक्षा का छात्र था और स्कूल ड्रेस में वाहन चला रहा था। कार में उसके साथ दो अन्य नाबालिग लड़के भी स्कूल ड्रेस में बैठे हुए थे।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार वाहन से रेड-ब्लू लाइट तथा ब्लैक फिल्म को मौके पर ही उतरवाया गया और कार को इंपाउंड कर थाना सेक्टर-14, पंचकूला में जमा करवाया गया। नियमों के उल्लंघन के संबंध में वाहन का कुल 37,500 रुपये का चालान किया गया, जिसमें नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के संबंध में परिजनों पर लगाया गया 5,000 रुपये का जुर्माना भी शामिल है।
हमारा मकसद साफ है सड़कें सुरक्षित हों, वाहन चालक अनुशासित रहें, अभिभावक अपनी जिम्मेदारी समझें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो। इसके बावजूद यदि कोई नियमों की अनदेखी करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और स्वयं भी यातायात नियमों का पालन कर बच्चों के सामने उदाहरण प्रस्तुत करें।
निरीक्षक सतीश कुमार हुए सेवानिवृत्त

पुलिस लाइन झज्जर में आयोजित किया गया विदाई समारोह

झज्जर पुलिस में अपनी सेवाएं प्रदान करने के उपरांत निरीक्षक सतीश कुमार सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन झज्जर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने निरीक्षक सतीश कुमार को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।निरीक्षक सतीश कुमार ने पुलिस विभाग में अपनी सेवाओं के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ पुलिस कार्यों का निर्वहन किया। उन्होंने पुलिस कार्य के साथ-साथ समाज सेवा एवं जनजागरूकता के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन / शिलान्यास:-
- महम व कलानौर विधानसभाओं की 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व दो परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
- गढी-सांपला-किलोई विधानसभा की 6 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं 4 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
रोहतक, 30 सितंबर: सिंचाई तथा जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने महम तथा गढी-सांपला-किलोई विधानसभा में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास / उद्घाटन किया। विभाग द्वारा जलभराव को रोकने के लिए अनेक विकास परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। 
 सिंचाई तथा जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने महम स्थित विश्राम गृह में महम व कलानौर विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास / उद्घाटन किया। उन्होंने महम क्षेत्र के 12 विकास कार्यों का उद्घाटन किया, जिन पर 24 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की गई। इसी तरह उन्होंने 4 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि से पूर्ण होने वाले बीसीपाल माइनर का बुर्जी जीरो से 3800 तक पुनस्थापना तथा 1-आर न्यू मोखरा माइनर की बुर्जी संख्या जीरो से 13700 टेल तक रिमॉडलिंग के विकास कार्य का शिलान्यास भी किया। इन कार्यों के पूर्ण होने पर भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल, भैणी महाराजपुर, सैमाण, भैणी मातो, बहलबा आदि गांवों के किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न गांव से पहुंचे किसानों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिये। 
 श्रुति चौधरी ने स्थानीय कैनाल विश्राम गृह में गढी-सांपला-किलोई निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ बचाव के लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की राशि से पूर्ण करवाये गए विभिन्न 6 विकास कार्यों का उद्घाटन किया। यह कार्य पूर्ण होने से जसिया, कंसाला, बलियाना, आसन, धामड, खरावड आदि गांवों के किसानों को सीधा लाभ हुआ है। उन्होंने विधानसभा में क्षेत्र में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक की धनराशि से पूर्ण होने वाली 4 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इन कार्यों के पूर्ण होने पर संबंधित माइनरों के अंतर्गत आने वाले गांवों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके उपरांत उन्होंने विश्राम गृह परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पुलिस टुकड़ी ने विश्राम गृह पहुंचने पर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
 इन अवसरों पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजु हुड्डा, उपायुक्त सतबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विपिन कुमार, तहसीलदार रवि, महंत सतीशदास, भाजपा नेता अजीत अहलावत, चेयरमैन हरीश कौशिक, डाॅ कुलताज व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो: 18 से 28
 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
*गुरुग्राम पुलिस की ERV-266 ने दिखाई तत्परता, माता-पिता से बिछड़े करीब 3 वर्षीय मासूम को 02 घण्टे में सकुशल परिजनों से मिलाया।*

*डायल-112 पर मिली सूचना के बाद ERV-266 टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चे को संभाला तथा माइक-स्पीकर से मुनादी करके  परिजनों को ढूंढा।*

`गुरुग्राम: 28 सितंबर 2026`

▪️ डायल-112 पर प्राप्त सूचना पर गुरुग्राम पुलिस की ERV-266 टीम ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए माता-पिता से बिछड़े करीब करीब 3 वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही और स्थानीय नागरिक के सहयोग से बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले किया गया।

▪️ दिनांक 28.09.2026 को समय करीब 11:00 बजे ERV-266 को डायल-112 के माध्यम से एक कॉल प्राप्त हुई। सूचना देने वाले व्यक्ति/कॉलर कैलाश ने सूचना दी कि ओम विहार क्षेत्र में करीब 03 वर्ष की आयु का एक छोटा बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया है।

▪️ सूचना प्राप्त होते ही ERV-266 टीम बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसे शांत कराया तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की। साथ ही, घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी गई।

▪️ बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए ERV-266 टीम ने आसपास के क्षेत्र में वाहन में लगे माइक-स्पीकर के माध्यम से मुनादी करवाते हुए बच्चे के संबंध में जानकारी प्रसारित की और स्थानीय लोगों से उसके परिजनों की पहचान एवं तलाश में सहयोग करने की अपील की।

▪️ पुलिस की इस तत्पर पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया। माइक-स्पीकर से की जा रही मुनादी सुनकर एक स्थानीय निवासी ने ERV स्टाफ को बताया कि उसकी एक जानकार का बच्चा भी काफी समय से लापता है और परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं।

▪️ स्थानीय महिला की सहायता से पुलिस टीम ने बच्चे की मां तबस्सुम से संपर्क स्थापित किया। आवश्यक जानकारी एवं पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मासूम बच्चे को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

▪️ अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और डायल-112 ERV-266 टीम की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय प्रयास के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

▪️ गुरुग्राम पुलिस की ERV टीम द्वारा की गई यह त्वरित कार्यवाही न केवल पुलिस की सजगता और तत्परता को दर्शाती है, बल्कि संकट की घड़ी में पुलिस एवं आमजन के सहयोग से किसी परिवार के लिए कितनी बड़ी मदद संभव है, इसका भी उदाहरण प्रस्तुत करती है।

▪️ गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई बच्चा अथवा अन्य व्यक्ति अपने परिजनों से बिछड़ जाए, तो तत्काल डायल-112 पर सूचना दें और पुलिस के साथ आवश्यक जानकारी साझा करें, ताकि समय पर सहायता प्रदान कर उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।