
अपराध शाखा-1 की टीम ने हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-18 में पीट-पीटकर 23 वर्षीय शिवा त्यागी की हत्या करने के मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल की मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपराध शाखा-1 की टीम ने हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-18 में पीट-पीटकर 23 वर्षीय शिवा त्यागी की हत्या करने के मुख्य आरोपी आशीष ठाकुर व भारत सेवक नगर निवासी अंकित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। दोनों आरोपितयों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ के गांव महादेव निवासी शिवा त्यागी तीन सितंबर को अपने चाचा विक्की के पास हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18 में आया हुआ था। उसके चाचा का दोस्त आशीष ठाकुर भी पड़ोस में रहता है। आशीष का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। सात सितंबर को दोनों के बीच सुलह कराने के लिए शिवा व उसका चाचा घर चले गए थे। यहां उनके बीच सुलह कराने लगे। इसी दौरान आशीष गाली गलौज करने लगा। इसके बाद शिवा व उसका चाचा वहां से आ गए। अगले दिन आशीष ने अपने भाई हिमांशु, कनिका, लक्ष्य, बादल सहित आठ-दस लोगों के साथ उन पर हमला कर दिया। डंडों व राड से पीटा। जिसमें शिवा त्यागी के सिर में चोट लगी। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां से उसे पीजीआइ रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले दस सितंबर को झगड़े का केस दर्ज किया था। मौत होने पर हत्या की धारा इजाद की गई है। उनकी टीम इससे पहले खेड़ा फार्म निवासी राजकुमार उर्फ लुक्का को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। अब आशीष ठाकुर व अंकित को गिरफ्तार किया गया हे।
Uklana, Hissar | Oct 1, 2026