एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दिनांक 28 सितम्बर को पकड़ी 110 ग्राम हीरोइन (स्मैक) के मुख्य सप्लायर को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 28 सितम्बर को पकड़ी 110 ग्राम हीरोइन (स्मैक) के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 28 सितंबर को दुर्गा गार्डन निवासी राकेश उर्फ कल्लू को 110 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक गांव मेहलावाली निवासी सूरजभान उर्फ समीर पुत्र रमेश चंद से लेकर आया था। टीम में तुरंत कार्यवाही करते हुए सूरजभान को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Uklana, Hissar | Oct 1, 2026