अंबाला पुलिस का नशे के खिलाफ महाअभियान जारी,
जन-जागरूकता कार्यक्रमों से युवाओं को किया जा रहा प्रेरित,
अंबाला पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी; साथ ही चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाँव बोह थाना महेश नगर में विद्यार्थियों को दी गई नशे के दुष्प्रभावों, मानस पोर्टल और हेल्पलाइन 1933 की जानकारी।
अंबाला पुलिस द्वारा जिले को पूरी तरह से 'नशा मुक्त' बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक (अंबाला मंडल) श्री पंकज नैन के दिशानिर्देशों और पुलिस अधीक्षक अंबाला श्री अजीत सिंह शेखावत के कुशल नेतृत्व में अंबाला पुलिस नशे के खात्मे के लिए दिन-रात प्रयासरत है। जहाँ एक ओर पुलिस नशा तस्करों को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज रही है, वहीं दूसरी ओर NDPS सैल की टीमें जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर आमजन और युवाओं को जागरूक कर रही हैं।
विद्यार्थियों को किया गया जागरूक,
इसी कड़ी में आज NDPS सैल टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाँव बोह थाना महेश नगर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और इससे शरीर व जीवन पर पड़ने वाले घातक प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को नशे की दलदल से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शपथ दिलाई गई।
मानस पोर्टल (MANAS Portal) के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 का प्रयोग करने के बारे में जागरूक किया।
जागरूकता अभियान में मुख्य भूमिका,
इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में NDPS सैल टीम के सहायक उप निरीक्षक रणदीप गौड़, तथा महिला सह उप निरीक्षक बबली व उनकी टीम मुख्य भूमिका निभा रही है।
आमजन का मिल रहा भरपूर सहयोग,
युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने के लिए चलाए जा रहे इस जन-जागरण अभियान में आमजन भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है और अंबाला पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है।
अंबाला पुलिस की अपील,
"नशा एक सामाजिक बुराई है। अपने आस-पास किसी भी प्रकार की नशीली सामग्री की बिक्री या तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी एक सही सूचना किसी युवा का जीवन बचा सकती है।" Haryana Police
Uklana, Hissar | Oct 1, 2026