*गुरुग्राम पुलिस की ERV-266 ने दिखाई तत्परता, माता-पिता से बिछड़े करीब 3 वर्षीय मासूम को 02 घण्टे में सकुशल परिजनों से मिलाया।*
*डायल-112 पर मिली सूचना के बाद ERV-266 टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चे को संभाला तथा माइक-स्पीकर से मुनादी करके परिजनों को ढूंढा।*
`गुरुग्राम: 28 सितंबर 2026`
▪️ डायल-112 पर प्राप्त सूचना पर गुरुग्राम पुलिस की ERV-266 टीम ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए माता-पिता से बिछड़े करीब करीब 3 वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही और स्थानीय नागरिक के सहयोग से बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले किया गया।
▪️ दिनांक 28.09.2026 को समय करीब 11:00 बजे ERV-266 को डायल-112 के माध्यम से एक कॉल प्राप्त हुई। सूचना देने वाले व्यक्ति/कॉलर कैलाश ने सूचना दी कि ओम विहार क्षेत्र में करीब 03 वर्ष की आयु का एक छोटा बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया है।
▪️ सूचना प्राप्त होते ही ERV-266 टीम बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसे शांत कराया तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की। साथ ही, घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी गई।
▪️ बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए ERV-266 टीम ने आसपास के क्षेत्र में वाहन में लगे माइक-स्पीकर के माध्यम से मुनादी करवाते हुए बच्चे के संबंध में जानकारी प्रसारित की और स्थानीय लोगों से उसके परिजनों की पहचान एवं तलाश में सहयोग करने की अपील की।
▪️ पुलिस की इस तत्पर पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया। माइक-स्पीकर से की जा रही मुनादी सुनकर एक स्थानीय निवासी ने ERV स्टाफ को बताया कि उसकी एक जानकार का बच्चा भी काफी समय से लापता है और परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं।
▪️ स्थानीय महिला की सहायता से पुलिस टीम ने बच्चे की मां तबस्सुम से संपर्क स्थापित किया। आवश्यक जानकारी एवं पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मासूम बच्चे को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
▪️ अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और डायल-112 ERV-266 टीम की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय प्रयास के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
▪️ गुरुग्राम पुलिस की ERV टीम द्वारा की गई यह त्वरित कार्यवाही न केवल पुलिस की सजगता और तत्परता को दर्शाती है, बल्कि संकट की घड़ी में पुलिस एवं आमजन के सहयोग से किसी परिवार के लिए कितनी बड़ी मदद संभव है, इसका भी उदाहरण प्रस्तुत करती है।
▪️ गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई बच्चा अथवा अन्य व्यक्ति अपने परिजनों से बिछड़ जाए, तो तत्काल डायल-112 पर सूचना दें और पुलिस के साथ आवश्यक जानकारी साझा करें, ताकि समय पर सहायता प्रदान कर उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
Uklana, Hissar | Sep 30, 2026