सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन / शिलान्यास:-
- महम व कलानौर विधानसभाओं की 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व दो परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
- गढी-सांपला-किलोई विधानसभा की 6 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं 4 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
रोहतक, 30 सितंबर: सिंचाई तथा जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने महम तथा गढी-सांपला-किलोई विधानसभा में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास / उद्घाटन किया। विभाग द्वारा जलभराव को रोकने के लिए अनेक विकास परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।
सिंचाई तथा जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने महम स्थित विश्राम गृह में महम व कलानौर विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास / उद्घाटन किया। उन्होंने महम क्षेत्र के 12 विकास कार्यों का उद्घाटन किया, जिन पर 24 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की गई। इसी तरह उन्होंने 4 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि से पूर्ण होने वाले बीसीपाल माइनर का बुर्जी जीरो से 3800 तक पुनस्थापना तथा 1-आर न्यू मोखरा माइनर की बुर्जी संख्या जीरो से 13700 टेल तक रिमॉडलिंग के विकास कार्य का शिलान्यास भी किया। इन कार्यों के पूर्ण होने पर भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल, भैणी महाराजपुर, सैमाण, भैणी मातो, बहलबा आदि गांवों के किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न गांव से पहुंचे किसानों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिये।
श्रुति चौधरी ने स्थानीय कैनाल विश्राम गृह में गढी-सांपला-किलोई निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ बचाव के लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की राशि से पूर्ण करवाये गए विभिन्न 6 विकास कार्यों का उद्घाटन किया। यह कार्य पूर्ण होने से जसिया, कंसाला, बलियाना, आसन, धामड, खरावड आदि गांवों के किसानों को सीधा लाभ हुआ है। उन्होंने विधानसभा में क्षेत्र में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक की धनराशि से पूर्ण होने वाली 4 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इन कार्यों के पूर्ण होने पर संबंधित माइनरों के अंतर्गत आने वाले गांवों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके उपरांत उन्होंने विश्राम गृह परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पुलिस टुकड़ी ने विश्राम गृह पहुंचने पर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इन अवसरों पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजु हुड्डा, उपायुक्त सतबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विपिन कुमार, तहसीलदार रवि, महंत सतीशदास, भाजपा नेता अजीत अहलावत, चेयरमैन हरीश कौशिक, डाॅ कुलताज व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो: 18 से 28
0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
Uklana, Hissar | Sep 30, 2026