
सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा से करें कार्य- उपायुक्त प्रीति
यमुनानगर, () उपायुक्त प्रीति ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और जनकल्याण की भावना को पहुंचाना है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सेवा केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है।
उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों का आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनें और उनका नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलावासियों से भी आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान से जुडक़र समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
Uklana, Hissar | Oct 1, 2026