किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के अंतर्गत किशनगंज जिले में तीन दिवसीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया।
यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया।इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिला/ पुरुष खिलाड़ी पूरे खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया,SGFI के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। वही जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SGFI प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #newyork #vacaciones #videogames #2026Goals #BIG_BREAKING