बिहार की राजधानी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, पटना के ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी, दानापुर की जिला सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वाति के ठिकानों पर तलाशी चल रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम दोनों के परिसरों की तलाशी कर रही है। पटना और बेगूसराय स्थित उनके आवासों पर भी तलाशी की कार्रवाई जारी है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और निवेश संबंधी दस्तावेज बरामद हुए हैं. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में तलाशी की कार्रवाई चल रही है। तलाशी अभी जारी है। सूत्र। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #newyork #viralpost #2026Goals #vacaciones #BIG_BREAKING