किशनगंज में ठाकुरगंज एवं बहादुरगंज को नया अनुमंडल बनाने की मांग तेज
किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने पूर्णिया प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त से ठाकुरगंज एवं बहादुरगंज को नया अनुमंडल बनाने के लिए नियमसम्मत प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने का आग्रह किया है।
इसी क्रम में सांसद जी की ओर से किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार से मिलकर संबंधित पत्र सौंपा गया तथा अनुरोध किया गया कि ठाकुरगंज एवं बहादुरगंज को नया अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार कर सरकार को भेजने की कृपा करें।
सांसद ने कहा कि भौगोलिक दूरी, बड़ी आबादी और सीमावर्ती क्षेत्रों की प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए नए अनुमंडलों का गठन जरूरी है। इससे आम लोगों को प्रशासनिक सेवाएं अपने नजदीक मिलेंगी तथा विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।
इस दौरान किशनगंज के विधायक कमरुल होदा,सांसद निजी सहायक एहसान हसन,कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर, बहादुरगंज विधानसभा प्रभारी प्रो. मोसब्बीर आलम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद साहिल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, विधायक प्रतिनिधि इदु हुसैन, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शमशीर अहमद दारा, नगर अध्यक्ष सजल साहा, किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष कमरूल होदा,ठाकुरगंज प्रखंड अध्यक्ष मो. सलीमुद्दीन, जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता मो. इमरान आलम,युवा कांग्रेस नेता शारिक अशगर मदनी, युवा नेता अजहर अंजुम, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शाह आलम, सलाम अन्सारी सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। District Kishanganj Bihar Education Department Bihar JDU Dilip Jaiswal BJP Bihar People of india Dr Md Jawaid