बेलहरनी नदी में अज्ञात महिला का शव मिला
संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बेलहरनी नदी से सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना संग्रामपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला की उम्र और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से संपर्क कर महिला की पहचान कर रही है लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#न्यू वीडियो देखने के लिए फॉलो लाइक कमेंटशेयर करें
#NewsUpdate
#BreakingNews
#bihar
#newstoday
#viralreelschallenge
#fypシ゚viralシ
#todaybestphotochallenge @highlight Part 8
Sangrampur, Munger | Sep 29, 2026