बाल विवाह के खिलाफ बच्चियों को जागरूक कर बोले विधायक कमरुल हुदा,अपने सपनों को पंख दें,बाल विवाह को ना कहें”
किशनगंज जिला में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के आदेश एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS-सह-नोडल पदाधिकारी WCDC किशनगंज श्रीमती बंदना पांडेय के मार्गदर्शन में बुधवार को तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट, किशनगंज में महिलाओं एवं किशोरियों से संबंधित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनगंज विधायक मो. कमरुल हुदा रहे। उन्होंने बच्चियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ बच्चियों को शपथ भी दिलाई और कहा कि बेटियों को कम उम्र में विवाह के बजाय अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देकर अपने सपनों को पूरा करना चाहिए।
नगर परिषद, किशनगंज के चेयरमैन श्री इंद्रदेव पासवान ने भी बच्चियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज और देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ अपने अधिकारों एवं भविष्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य को निर्धारित करने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
DPO बंदना पांडेय ने बच्चियों को दिया करियर का मंत्र
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS-सह-नोडल पदाधिकारी WCDC श्रीमती बंदना पांडेय ने बच्चियों की करियर काउंसलिंग करते हुए उन्हें शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बनाने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में OSC की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर रोशनी परवीन ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री शाहबाज आलम, DMC, WCDC किशनगंज ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जबकि पूजा रामदास ने पोषण माह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा, तौहीद एजुकेशन ट्रस्ट के प्राचार्य एवं शिक्षकगण तथा संजय कुमार राम सहित हजारों की संख्या बालिकाएं उपस्थित रही। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #newyork #videogames #vacaciones #2026Goals