Public App Logo
Profile Picture

M.T.News

@iammahesh
47044Followers
205Following
किशनगंज पुलिस कप्तान संतोष कुमार के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा दो अलग-अलग जगह कार्रवाई में 408 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हेरोईन) जैसा एवं 3.888 किलोग्राम गाँजा के साथ 02 अन्तर्राज्यीय तस्करों को किया गया गिरफ्तार।
बरामद 408 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हेरोईन) जैसा का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 80 लाख रूपया एवं बरामद 3.888 किलोग्राम गाँजा का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 2 लाख रूपया आंका गया है। कुल करीब 82 लाख रूपया का अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया।
इस संबंध में किशनगंज थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज किया गया है। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत के स्वर्गीय पूर्व मुखिया जगदिश प्रसाद साह,का श्रद्धा और कर्म में पंचायत वासियों सादर आमंत्रित हैं, <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक  03.10.2026 को अपर समाहर्ता ,विभागीय जांच गिरिजेश कुमार की अध्यक्षता में विधान परिषद के (कोशी स्नातक) द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के निमित्त सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महानंदा सभागार, किशनगंज में किया गया ।

प्रशिक्षण के दौरान बिहार विधान परिषद् के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार विधान परिषद् के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित है। निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 29.09.2026 को जारी की गई है। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 06.10.2026, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 07.10.2026 तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 09.10.2026 निर्धारित है।
मतदान दिनांक 23.10.2026 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक होगा। मतगणना दिनांक 27.10.2026 को की जाएगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया दिनांक 31.10.2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।

किशनगंज जिलान्तर्गत मतदान केन्द्र क्रमशः प्रखंड विकास पदाधिकारी, टेढ़ागाछ का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहादुरगंज का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, दिघलबैंक का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, ठाकुरगंज का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पोठिया का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोचाधामन का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, किशनगंज का कार्यालय वेश्म तथा अनुमंडल दंडाधिकारी, किशनगंज के न्यायालय वेश्म में बनाए गए हैं।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया एवं आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

बताया गया कि इस निर्वाचन में मतदान प्रक्रिया सामान्य लोकसभा/विधानसभा निर्वाचन से भिन्न होगी। मतदान एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के तहत अधिमान क्रम में होगा तथा ईवीएम के स्थान पर मतपेटी एवं मतपत्र का उपयोग किया जाएगा। मतदान के दौरान मॉक पोल का प्रावधान नहीं है तथा मतपत्र में NOTA का प्रावधान भी नहीं रखा गया है।

निर्वाचक को मत अंकित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंगनी स्केच पेन का ही उपयोग करना होगा। किसी अन्य कलम अथवा मुहर का प्रयोग करने पर मतपत्र अमान्य माना जा सकता है। मतदान केन्द्र पर मतदान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निर्वाचक की पहचान, निर्वाचक सूची में आवश्यक अंकन तथा अमिट स्याही लगाने के बाद मतपत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

मतदान केन्द्र में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इनमें मतदाता, मतदान पदाधिकारी, उम्मीदवार अथवा प्रत्येक उम्मीदवार का एक मतदान अभिकर्त्ता, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत व्यक्ति, ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी तथा निर्धारित श्रेणी के सहायक शामिल हैं।

मतदाता की पहचान हेतु वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित हैं:-
आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, 
सरकारी/सार्वजनिक उपक्रम/स्थानीय निकाय अथवा अन्य संस्थाओं द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, 
सांसद/विधायक/पार्षद को जारी सरकारी पहचान-पत्र, संबंधित शैक्षिक संस्थान द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी मूल डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा यू.डी.आई.डी. कार्ड , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय, भारत सरकार।

किशनगंज जिलान्तर्गत कुल 08 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। इन मतदान केन्द्रों पर कुल 3,554 मतदाता हैं, जिनमें 2,898 पुरुष एवं 656 महिला मतदाता शामिल हैं।

किशनगंज जिलान्तर्गत मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या निम्नवत है—

57-टेढ़ागाछ प्रखंड — पुरुष 180, महिला 34, अन्य 0, कुल 214

58-बहादुरगंज प्रखंड — पुरुष 429, महिला 92, अन्य 0, कुल 521

59-दिघलबैंक प्रखंड — पुरुष 272, महिला 51, अन्य 0, कुल 323

60-ठाकुरगंज प्रखंड — पुरुष 423, महिला 118, अन्य 0, कुल 541

61-पोठिया प्रखंड — पुरुष 285, महिला 62, अन्य 0, कुल 347

62-कोचाधामन प्रखंड — पुरुष 748, महिला 104, अन्य 0, कुल 852

63-किशनगंज प्रखंड — पुरुष 144, महिला 38, अन्य 0, कुल 182

प्रखंडों में कुल — पुरुष 2481, महिला 499, अन्य 0, कुल 2980।

अनुमंडलवार विवरण :
64-किशनगंज अनुमंडल — पुरुष 417, महिला 157, अन्य 0, कुल 574

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष/ सचिव यथा भारतीय जनता पार्टी,इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, लोक जनशक्ति पार्टी ,लोक समता पार्टी उपस्थित थे । <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
नेपाल के झापा जिले के दमक में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 35 हजार रुपये मूल्य के संदिग्ध जाली भारतीय नोट के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 500 रुपये के 70 भारतीय नोट बरामद किए गए हैं। बरामद नोटों की कुल अंकित कीमत 35 हजार रुपये बताई गई है। जिला पुलिस कार्यालय, झापा के अनुसार, बुधवार शाम दमक नगरपालिका-6 स्थित देवकोटा चौक पर क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, दमक की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध भारतीय मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर बीआर 37 जे 2708 बताया गया है।
जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के पास से 500 रुपये मूल्य के 70 भारतीय नोट बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 25 वर्षीय अब्दुल माजिद और 26 वर्षीय रुवेद आलम के रूप में हुई है। दोनों बिहार के किशनगंज जिले के फतेहपुर, खनियाबाद-3 के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बरामद नोटों के सीरियल नंबरों में कई जगह समानता अथवा दोहराव पाया गया, जिससे नोटों के जाली होने का संदेह उत्पन्न हुआ। इसके बाद बरामद भारतीय मुद्रा को तकनीकी जांच और प्रमाणीकरण के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक, विराटनगर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि नोटों की तकनीकी जांच रिपोर्ट मिलने तथा अनुसंधान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध नोट उन्हें कहां से प्राप्त हुए और उनका इस्तेमाल कहां किया जाना था। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध जाली भारतीय मुद्रा बरामद होने की इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं। सूत्र।<nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला अन्तर्गत मुख्य सचिव, बिहार के द्वारा सूचित किया गया है कि जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु पंचायतवार 'सहयोग शिविर आयोजित किया जाना है। जन शिकायतों के सुलभ तरीके से प्राप्त कराने/करने तथा उसके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार 'सहयोग शिविर का आयोजन करने का निदेश प्राप्त है। इसी क्रम में सरकार के सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि "यदि उक्त प्रथम तृतीय मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित रहने की स्थिति में सहयोग शिविर का आयोजन अगले कार्य दिवस को निर्धारित स्थल पर किया जायेगा एवं साथ ही यह भी निदेश है कि सभी पंचायतों / नगर निकाय के सभी वार्डों का सहयोग शिविर से एक बार आच्छादित हो जाने के उपरांत उसी चक्रानुक्रम में पुनः सहयोग शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा।

 तदालोक में जिलाधिकारी नवीन कुमार द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि माह के प्रथम मंगलवार दिनांक 06.10.2026 को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन सुनिश्चित करेंगे ।
 नामित पदाधिकारी/सहयोगी पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी को निदेश है कि वे पंचायतवार सहयोग शिविर के आयोजन के क्रम में प्राप्त होने वाले आवेदनों का संधारण एवं निराकरण हेतु निम्नरूपेण कार्रवाई सुनिश्चित करेंगेः-

1. आयोजन स्थल पर आमजनों को स-सम्मान बैठाने हेतु सभी व्यवस्था एवं अन्य अनुषंगी व्यवस्था समय पूर्व संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से सम्बय स्थापित कर कराना सुनिश्चत करेंगे।

2. शिविर हेतु 30 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की गयी है। तदालोक में शिविर हेतु आवेदनों की प्राप्ति प्रतिदिन की जानी है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहयोग शिविर के आयोजन के पूर्व चिन्हित स्थलों पर आवेदन प्राप्त करने हेतु अपने स्तर से कोषांग का गठन करते हुये प्राप्त होने वाले आवेदनों का विधिवत पंजी में संधारण कराना सुनिश्चित करेंगे एवं उसके निराकरण की कार्रवाई समयपूर्व करना सुनिश्चित करेंगे तथा तत्संबंधी प्रतिवेदन जिला स्तरीय गठित कोषांग को भी समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

3. प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित अधिनियमों/योजनाओं के निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा, जिसकी लिखित सूचना शिविर में आवेदक को दी जायेगी।

4. शिविर में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों/शिकायतों को पंजीकृत किया जायेगा तथा शिविर संवाद समाधान पोर्टल का उपयोग करते हुये जन शिकायत निवारण आदि से संबंधित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

5. सभी सहयोग शिविर के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व), किशनगंज / अनुमंडल दंडाधिकारी, किशनगंज/भूमि सुधार उप समाहर्ता, किशनगंज एवं सभी अंचल अधिकारी अपने-अपने न्यायालय में लंबित एवं निष्पादित वादों/मामलों की सूची का प्रदर्शन करेंगे, जिससे उपस्थित लोगों को लंबित व निष्पादित मामलों की जानकारी सहज ढंग से उपलब्ध हो जाये। इसलिए अपर समाहर्ता (राजस्व), किशनगंज / अनुमंडल दंडाधिकारी, किशनगंज / भूमि सुधार उप समाहर्ता, किशनगंज एवं सभी अंचल अधिकारियों को निदेश है कि वे संबंधित पंचायत जहां सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है उक्त पंचायत में सहयोग शिविर आयोजन होने से पूर्व उस पंचायत से राजस्व संबंधित सभी न्यायिक एवं अन्य मामलों का नियमानुसार निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

6. केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी शिविर में स्थानीय स्तर पर आम जनों को दी जाएगी।

7. सहयोग शिविर की अध्यक्षता करने वाले पदाधिकारियों को निदेश है कि वे शिविर की समाप्ति के बाद अधोहस्ताक्षरी को एक संक्षिप्त विवरण समर्पित करेंगे जिसमें आवेदकों/वादों के निष्पादन में संतोषजनककाम नहीं करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सूचना उपलब्ध करायेंगे जिसके आधार पर संबंधित पदाधिकारी/कर्मी पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश है कि वे  निर्धारित पंचायतों में शिविर के आयोजन हेतु निर्धारित स्थलों पर सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों समय पूर्व करना सुनिश्चित करेंगे।

सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, किशनगंज जिला को निदेश है कि वे अपने-अपने प्रखंड अन्तर्गत दिनांक 06.10.2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर से पूर्व / सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित करते हुये प्राप्त आवेदनों का निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित, किशनगंज दिनांक 06.10.2026 को पंचायतवार आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के आयोजन हेतु अध्यक्ष के रूप में नामित पदाधिकारी/सहयोगी पदाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी के साथ आवश्यकतानुसार पुरूष/महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी द्वारा किशनगंज प्रखंड अन्तर्गत महीनगाँव पंचायत में आहुत सहयोग शिविर में भाग लिया जायेगा। 
तदनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी, किशनगंज समी आवश्यक तैयारियाँ समयपूर्व करना सुनिश्चित करेंगे।

 प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों को निदेश है कि उपर्युक्त निर्देशों के आलोक में जिलान्तर्गत पंचायतवार आयोजित होने वाले "सहयोग शिविर" का सफलतापूर्वक संचालन कराना सुनिश्चित किया जाय।

सभी प्रखंडों में दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को सहयोग शिविर कार्यक्रम हेतु चयनित पंचायत निम्नवत है :-

किशनगंज -महिनगांव, मोतीहार तालुका ।
टेढ़ागाछ -धबैली ,भोरहा ,हाटगांव ।
बहादुरगंज -मोहम्मद नगर, समेशर गोवा,गुआबाड़ी ।
 दिधलबैंक -पत्थरघट्टी, लोहागाड़ा ,सतकौआ । कोचाधामन -काठामाठा, पुरंदाह,भगाल । 
 पोठिया - दामलबाड़ी , सारोगोड़ा , शीतलपुर । ठाकुरगंज - भोगडाबर , भोलमारा , खारुदह । <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
बिहार में होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय पर आयोजन पर फिलहाल रोक लग गई है। राज्य सरकार द्वारा पंचायतों और वार्डों की सीमाओं के पुनर्गठन (परिसीमन) और नए प्रशासनिक नियमों के लागू होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में देरी हो रही है।

इस चुनावी प्रक्रिया के पिछड़ने की मुख्य वजह राज्य में व्यापक स्तर पर चल रहा परिसीमन का काम है। सरकार की योजना के अनुसार, लगभग 7,500 की जनसंख्या के आधार पर एक नई पंचायत का गठन किया जा रहा है। इस बड़े बदलाव से राज्य भर की पंचायतों और उनके वार्डों के ढांचे में महत्वपूर्ण फेरबदल होना तय माना जा रहा है।

पंचायत चुनाव नए आरक्षण रोस्टर पर
परिसीमन के अलावा, चुनाव से जुड़े प्रशासनिक और कानूनी मापदंडों को पूरा करने में भी समय लग रहा है। इस बार पंचायत चुनाव नए आरक्षण रोस्टर और तीसरे चक्र के पदवार आरक्षण नियमों के तहत आयोजित किए जाने हैं। इसके तहत जिन सीटों पर लगातार दो बार से आरक्षण लागू था, वहां के समीकरण अब बदल जाएंगे।

इसके साथ ही, पिछड़े वर्ग के आरक्षण को पारदर्शी बनाने के लिए गठित डेडिकेटेड कमीशन (समर्पित आयोग) की रिपोर्ट और आवश्यक सरकारी मंजूरियां हासिल करने में प्रशासनिक समय लग रहा है।

अगले साल होगा पंचायत चुनाव
इन सभी तकनीकी औपचारिकताओं, आपत्ति-निवारण और नए रोस्टर की मंजूरी के कारण चुनावी शेड्यूल आगे खिसक गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी प्रक्रियाओं को पूरा करके चुनाव कराना अब अगले साल (2027) तक संभव हो पाएगा।

इस फैसले से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे भावी प्रत्याशियों का इंतजार बढ़ गया है, जबकि जमीनी स्तर पर प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने की तैयारियां चल रही हैं। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
टेढ़ागाछ टू बहादुरगंज जाने वाली मुख्य सड़क मटियारी हाट के पास सड़क किनारे बालू जमाव रहने के कारण जाम समस्या उत्पन्न हो गई और राहगीरों को आवागमन करने में हो रही है परेशानी। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला के पूर्व मुखिया जगदिश प्रसाद साह की निधन पर पुरा पंचायत शोक में डूबा 
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
02 अक्तूबर 2026 जन सुराज पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस पर पटना के बिहटा स्थित बिहार नवनिर्माण आश्रम में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने अन्य साथियों के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=NewYork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर जीविका दीदियों ने रिफॉर्म दिवस शुभारंभ के रूप में मनाया। 

जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जीविका दीदियाँ इस अवसर पर ग्राम सभाओं के माध्यम से नागरिक केंद्रित सुधारों, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता, ग्राम सभाओं के माध्यम से संबंधित पहलों को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करने जैसे जन भागीदारी के कार्यों में शामिल हुईं।

 इस मौके पर जीविका सामुदायिक संगठनों में जीविका के माध्यम से विभिन्न जीविकोपार्जन के साधन अपना कर उद्यमिता से लखपति बनने को लेकर चर्चा की गई। 
ग्राम समृद्धि क्षमतावर्द्धन योजना को लेकर जन भागीदारी विषयों पर बैठकें की गई।
 गाँव पंचायत के विकास की रूपरेखा पर राय रखी गई। प्रबंधक जीविका गिरीश कुमार दास ने बताया कि जीविका दीदियों द्वारा सामुदायिक संगठनों में नशा मुक्ति शपथ, गाँव में नशा मुक्ति रैली निकली गई।
रंगोली,मेंहदी इत्यादि रचनात्मक तरीके से जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता युवा पेशेवर मिराज ने कहा कि गाँधी जयंती के अवसर पर जीविका दीदियों ने सामूहिक श्रम से स्वच्छता का संदेश दिया। 
दीदियों ने सामूहिक रूप से सड़कों, नालियों की साफ-सफाई कार्य किया। 
इस मौके पर  सामूहिक रूप से पौधरोपण कर जीविका दीदियों ने प्रकृति पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनभागीदारी का संदेश दिया। <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शत-शत नमन। 

किशनगंज जिला में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस कार्यालय एवं रमजान पुल स्थित गांधी घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किशनगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने की मुख्य अतिथि किशनगंज विधायक कमरुल होदा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का नेतृत्व किशनगंज युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल ने किया।
कार्यक्रम में किशनगंज नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. लाल, विधायक प्रतिनिधि इदु हुसैन, जिला उपाध्यक्ष तौसीफ़ अंजार, OBC प्रदेश महासचिव सम्भू यादव, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला प्रवक्ता जुल्फेकार अंसारी, किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष कमरूल होदा, जिला सचिव सुमेंद्र बहादुर, किशनगंज नगर महासचिव तनवीर आलम, युवा कांग्रेस जिला महासचिव मोहम्मद सलाम, नगर उपाध्यक्ष मो. हबीब, युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष गौतम साह, युवा कांग्रेस नगर महासचिव शुभम कुमार, वरिष्ठ नेता अबूबकर, कांग्रेस नेता मो. आसिफ, युवा कांग्रेस नेता मो. आबिद, युवा कांग्रेस नगर सचिव आकाश दास, कांग्रेस नेता रियाजुल, युवा कांग्रेस नेता मो. आमिर, कांग्रेस महासचिव मो. शम्सुद्दीन सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों और विचारों को याद किया।
महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/>
टेढ़ागाछ प्रखंड के पूर्व मुखिया का निधन,अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत के पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद साह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले जाने के क्रम में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान लोगों ने नम आंखों से दिवंगत पूर्व मुखिया को अंतिम विदाई दी। उनके निधन से पंचायत सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है।वही पूर्व मुखिया की निधन की दुखत खबर सुनकर पूर्व विधायक अंजार, एनडीए विधायक प्रत्याशी भाई कलीमुद्दीन उसके नीज निवास पैकटोला गांव पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किए <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/>
टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय निकट में उम्मती रेस्टोरेंट का शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि बहादुरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक अंजार धीमी एवं एनडीए विधायक प्रत्याशी भाई कलीमुद्दीन ने फिता काटकर उद्घाटन किया,स्थान फुलबड़ीया टू टेढ़ागाछ मेन रोड उत्तर ग्रामीण बैंक के निकट उम्मती रेस्टोरेंट प्रो० ज़ाकिर आलम,
किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक- 01.10.2026 को पुलिस कप्तान संतोष कुमार द्वारा ठाकुरगंज पुलिस निरीक्षक अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में कार्यालय के अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, अनुसंधान की प्रगति तथा विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों का विस्तृत जायजा लिया गया।इस दौरान पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक-01.10.2026 को जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस कप्तान संतोष कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के द्वारा गलगलिया चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। वही निरीक्षण के क्रम में चेक पोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की जांच, आवागमन की निगरानी एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं तत्परता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
भोरहा पंचायत के पूर्व मुखिया जगदिश प्रसाद साह के निधन की दुखत खबर सुनकर पहुंचे एनडीए विधायक प्रत्याशी भाई कलीमुद्दीन उसके नीज निवास पैकटोला गांव जहां उनके परिजनों से मिलकर दुःख जताया <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के अंतर्गत किशनगंज जिले में तीन दिवसीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया।
 यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया।इस दौरान  प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिला/ पुरुष  खिलाड़ी पूरे खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया,SGFI के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। वही जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SGFI प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
बाल विवाह के खिलाफ बच्चियों को जागरूक कर बोले विधायक कमरुल हुदा,अपने सपनों को पंख दें,बाल विवाह को ना कहें”

किशनगंज जिला में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के आदेश एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS-सह-नोडल पदाधिकारी WCDC किशनगंज श्रीमती बंदना पांडेय के मार्गदर्शन में बुधवार को तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट, किशनगंज में महिलाओं एवं किशोरियों से संबंधित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनगंज विधायक मो. कमरुल हुदा रहे। उन्होंने बच्चियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ बच्चियों को शपथ भी दिलाई और कहा कि बेटियों को कम उम्र में विवाह के बजाय अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देकर अपने सपनों को पूरा करना चाहिए।

नगर परिषद, किशनगंज के चेयरमैन श्री इंद्रदेव पासवान ने भी बच्चियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज और देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ अपने अधिकारों एवं भविष्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य को निर्धारित करने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

DPO बंदना पांडेय ने बच्चियों को दिया करियर का मंत्र

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS-सह-नोडल पदाधिकारी WCDC श्रीमती बंदना पांडेय ने बच्चियों की करियर काउंसलिंग करते हुए उन्हें शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बनाने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में OSC की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर रोशनी परवीन ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री शाहबाज आलम, DMC, WCDC किशनगंज ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जबकि पूजा रामदास ने पोषण माह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा, तौहीद एजुकेशन ट्रस्ट के प्राचार्य एवं शिक्षकगण तथा संजय कुमार राम सहित हजारों की संख्या बालिकाएं उपस्थित रही। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/>
टेढ़ागाछ प्रखंड के विद्यालयों में ०1अक्टूबर 2026 से एमडीएम बंद करने की चेतावनी 

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना की राशि चार-पांच माह से आवंटित नहीं होने से शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। प्रधान शिक्षकों ने डीपीओ को पत्र भेजकर तत्काल राशि उपलब्ध कराने की मांग की। राशि नहीं मिलने पर 1 अक्टूबर 2026 से एमडीएम संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई है।बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।सूत्र। District Kishanganj Bihar Education Department Dr Md Jawaid Dilip Jaiswal Bihar JDU BJP Bihar
फुलबरिया बाजार में जदयू की बैठक, स्थानीय समस्याओं को लेकर विधायक से मिले लोग ।
 

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फुलबरिया बाजार में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने की। इस दौरान विधायक ने पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को आम लोगों की समस्याओं में सहयोग करने और उनके बीच सक्रिय रूप से काम करने का निर्देश दिया। फुलबरिया बाजार पहुंचे विधायक गोपाल अग्रवाल के समक्ष स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। लोगों ने विशेष रूप से फुलबरिया बाजार की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण, नाला निर्माण तथा ओपन मार्केट के निर्माण की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बाजार आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि फुलबरिया बाजार की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से बातचीत की जाएगी। साथ ही उन्होंने फुलबरिया को वाइब्रेंट विलेज में शामिल कराने की दिशा में पहल करने की बात कही। बैठक के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान जेदयू पार्टी युवा महासचिव जावेद आलम उर्फ बबलु भोरहा मुखिया अबु बकर, सरपंच नौशाद आलम , पंचायत समिति इस्माइल ,जेदयू प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायत समिति शाहिद आलम,आदि उपस्थित रहे। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=Vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/> Part 1
ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल का टेढ़ागाछ प्रखंड में कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समस्या पर चर्चा करते हुए, <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=Vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
आइडिया आपका, फंड सरकार का: जीईसी किशनगंज के 'स्टार्टअप बूटकैंप' में उमड़ा युवा जोश

किशनगंज जिला में युवाओं में उद्यमिता की अलख जगाने और जमीनी स्तर पर नवाचार को पंख देने के उद्देश्य से राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय किशनगंज में उद्योग विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में 'स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंप' का भव्य आयोजन हुआ। बिहार के सभी 38 जिलों में एक साथ आयोजित इस राज्यव्यापी अभियान के तहत कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों ने अपने बिजनेस मॉडल्स को लेकर खासा उत्साह दिखाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके उपरांत प्राचार्य प्रो. (डॉ.) भगवान श्री राम ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री सचिन कुमार को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सत्र को संबोधित करते हुए अतिथियों ने बिहार स्टार्टअप नीति के तहत मिलने वाले बड़े वित्तीय लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चयनित स्टार्टअप्स को 10 वर्षों के लिए 0% ब्याज दर (ब्याज मुक्त) पर 25 लाख रुपये तक का सीड फंड प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा महिलाओं, दिव्यांगों तथा एससी/एसटी वर्ग के उद्यमियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन अनुदान, फ्री इनक्यूबेशन की सुविधा, तकनीकी विशेषज्ञों से मेंटरशिप, पेटेंट सहायता और बाजार पहुंच के लिए विशेष वित्तीय सहायता भी दी जा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) भगवान श्री राम ने छात्रों को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार प्रदाता बनने का संदेश दिया। महाप्रबंधक श्री सचिन कुमार ने सरकारी योजनाओं और 25 लाख तक के ब्याज मुक्त सीड फंड की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इन-चार्ज देवा नंद पटेल ने छात्रों को शोध और तकनीकी प्रोटोटाइप विकास से संबंधित सुझाव दिए। जिला समन्वयक मो. माहिन रजा ने आइडिया वैलिडेशन, पंजीकरण और जिला स्तर पर स्टार्टअप हैंडहोल्डिंग की पूरी प्रक्रिया समझाई। प्रोजेक्ट मैनेजर धनंजय कुमार ने बिजनेस मॉडल, बाजार पहुंच और कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। वहीं सहायक प्राध्यापक प्रो. (डॉ.) सुमित राज ने अकादमिक सिद्धांतों को व्यावहारिक बिजनेस सॉल्यूशंस में बदलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की सफलता में कॉलेज के प्रयोगशाला सहायकों लवकुश कुमार, ब्यूटी कुमारी और तमन्ना परवीन ने तकनीकी व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाला। वहीं छात्र प्रतिनिधि निक्की कुमारी, रिशु कुमारी, दीप राज और रौशन राज ने समन्वय की कमान संभाली। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=Vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज में ठाकुरगंज एवं बहादुरगंज को नया अनुमंडल बनाने की मांग तेज

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने पूर्णिया प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त से ठाकुरगंज एवं बहादुरगंज को नया अनुमंडल बनाने के लिए नियमसम्मत प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने का आग्रह किया है।

इसी क्रम में सांसद जी की ओर से किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार से मिलकर संबंधित पत्र सौंपा गया तथा अनुरोध किया गया कि ठाकुरगंज एवं बहादुरगंज को नया अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार कर सरकार को भेजने की कृपा करें।

सांसद ने कहा कि भौगोलिक दूरी, बड़ी आबादी और सीमावर्ती क्षेत्रों की प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए नए अनुमंडलों का गठन जरूरी है। इससे आम लोगों को प्रशासनिक सेवाएं अपने नजदीक मिलेंगी तथा विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।

इस दौरान किशनगंज के विधायक कमरुल होदा,सांसद निजी सहायक एहसान हसन,कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर, बहादुरगंज विधानसभा प्रभारी प्रो. मोसब्बीर आलम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद साहिल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, विधायक प्रतिनिधि इदु हुसैन, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शमशीर अहमद दारा, नगर अध्यक्ष सजल साहा, किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष कमरूल होदा,ठाकुरगंज प्रखंड अध्यक्ष मो. सलीमुद्दीन, जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता मो. इमरान आलम,युवा कांग्रेस नेता शारिक अशगर मदनी, युवा नेता अजहर अंजुम, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शाह आलम, सलाम अन्सारी सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। District Kishanganj Bihar Education Department Bihar JDU Dilip Jaiswal BJP Bihar People of india Dr Md Jawaid
बिहार की राजधानी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, पटना के ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी, दानापुर की जिला सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वाति के ठिकानों पर तलाशी चल रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम दोनों के परिसरों की तलाशी कर रही है। पटना और बेगूसराय स्थित उनके आवासों पर भी तलाशी की कार्रवाई जारी है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और निवेश संबंधी दस्तावेज बरामद हुए हैं. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में तलाशी की कार्रवाई चल रही है। तलाशी अभी जारी है। सूत्र। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>
बिहार के औरंगाबाद जिले में निगरानी विभाग की टीम ने वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी को ही घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बड़ी बात ये कि घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और पकड़ने वाली भी महिलाएं ही थीं। दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग ने गिरफ्तार किया हैं। सूत्र ।<nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralchallenge nis:value=viralchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vacaciones nis:value=vacaciones nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videogames nis:value=videogames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newyork nis:value=newyork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=2026goals nis:value=2026Goals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=big_breaking nis:value=BIG_BREAKING nis:enabled=true nis:link/>