Public App Logo
Profile Picture

Aurangabad news

@singhsahabssm
69968Followers
0Following
80वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर औरंगाबाद के मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में माननीया मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, औरंगाबाद रमा निषाद द्वारा झंडात्तोलन किया। 
The silence media news 
इसके पूर्व इस अवसर पर माननीया प्रभारी मंत्री  रमा निषाद, ज़िला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलीस अधीक्षक  उपेंद्रनाथ वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।
 तत्पश्चात में स्कूली छात्राओं के द्वारा राष्ट्रगान से प्रभारी मंत्री झंडातोलन ने किए।

माननीय मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सभी वीर सपूतों, महान स्वतंत्रता सेनानियों तथा हाल के दिनों में मातृभूमि की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया। उन्होंने विशेष रूप से बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा एवं जिले के ओबरा प्रखंड के खरांटी ग्राम निवासी 19 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद जगतपति कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा गांधी मैदान के मंच से औरंगाबाद की जनता को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला सशक्तीकरण, विद्युत आपूर्ति, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले में 02 नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास एवं 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। 14 मॉडल स्कूल चिन्हित किए गए हैं तथा मदनपुर एवं ओबरा प्रखंड में 02 नए डिग्री कॉलेज प्रारंभ किए गए हैं।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में इस वित्तीय वर्ष में 270 हेक्टेयर वन भूमि पर 2 लाख 93 हजार से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया गया है तथा सरकारी संस्थानों एवं आम नागरिकों के बीच 34,950 पौधों का वितरण किया गया है।

ग्रामीण विकास एवं आवास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 25,524 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 16 हजार से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम पंचायतों के निर्माण के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 190 अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों का निर्माण किया गया है।

पंचायती राज के अंतर्गत 200 ग्राम पंचायतों में 99 पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो चुके हैं। सभी पंचायतों में निर्धारित 30,220 सोलर स्ट्रीट लाइट का शत-प्रतिशत अधिष्ठापन किया जा चुका है तथा पंचायतों में विवाह मंडप का निर्माण कराया जा रहा है।

उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ा जा रहा है।

भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में अभियान बसेरा-02 के तहत जिले को प्राप्त 744 सुयोग्य परिवारों के लक्ष्य के अनुरूप सभी 744 परिवारों को भूमि बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा दिया गया है।

स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में जिले में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जुलाई माह में टेलीमेडिसिन सेवा में औरंगाबाद जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 05 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई है। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत 28 बच्चों का निःशुल्क हृदय ऑपरेशन कराया गया है। जिले में 59 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं 01 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए हैं।

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित ‘आपकी सरकार आपके द्वार-सहयोग शिविर’ में अब तक 13,580 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 13,166 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। जिले में 97 प्रतिशत निष्पादन दर प्राप्त हुई है।

अल्पसंख्यक कल्याण के तहत मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 767 छात्राओं को प्रति छात्रा 15 हजार रुपये की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास तथा विभिन्न आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण के तहत इस वित्तीय वर्ष में अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत 238 पीड़ित व्यक्तियों के बीच 1 करोड़ 60 लाख रुपये की सहायता राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।

कृषि एवं सिंचाई के क्षेत्र में ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ कार्यक्रम के तहत 134 आहर, पईन एवं चेकडैम का निर्माण पूर्ण किया गया है, जिससे 19,831 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 09 योजनाओं का कार्य भी पूर्ण किया गया है। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।

सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 3 लाख 05 हजार लाभुकों को अब ₹400 के स्थान पर ₹1,100 प्रतिमाह की पेंशन प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से प्रदान की जा रही है।

ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 204 उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं। 6,578 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क सोलर संयंत्र लगाने का कार्य प्रगति पर है। 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। जिले में शहरी क्षेत्रों में 23-24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 22-23 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

शहरी विकास के अंतर्गत 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से नया रामजानकी पार्क AMRUT 2.0 योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 650 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 222 आवास निर्माणाधीन हैं। 07 वार्डों के 3,781 घरों में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की गई है।

खेल एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में देव में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। डीएफसीसीआईएल रेल लाइन संरेखण के तहत विभिन्न स्थानों पर रोड अंडर ब्रिज के निर्माण की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पशुपालन, मत्स्य पालन, ग्रामीण विकास, पथ निर्माण, उद्योग, महिला सशक्तीकरण एवं अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।

समारोह के दौरान माननीया प्रभारी मंत्री ने समय पर एवं ईमानदारी से कर का भुगतान करने वाले सभी करदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि कर का ईमानदार एवं समयबद्ध भुगतान सशक्त राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिला, राज्य सरकार की विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी क्षेत्रों में तीव्र गति   से प्रगति कर रहा है और इसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुँचाया जाएगा। अंत में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन करते हुए जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर माननीया प्रभारी मंत्री द्वारा सरकारी भूमि पर घर बनाकर रह रहे भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती का लाभ प्रदान किया गया। मंच से 11 भूमिहीन लाभुकों को भूमि बंदोबस्ती का पर्चा प्रदान किया गया। वहीं, पूरे जिले में 200 से अधिक भूमिहीन परिवारों को भूमि पर्चा निर्गत/प्रदान किया गया।

माननीया प्रभारी मंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड में भाग लेने वाले सशस्त्र बल, बिहार सैन्य पुलिस, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स तथा स्काउट एवं गाइड दल के नेतृत्वकर्ताओं को अनुशासित एवं जोशपूर्ण प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वाणिज्य कर विभाग द्वारा कर संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नॉन-कॉरपोरेट व्यवसायियों को ‘भामाशाह सम्मान’ प्रदान किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त क्रमशः अभिषेक ऑटो, श्री गोपाल सेल्स एवं न्यू कुमार हर्ष को नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

— इस अवसर पर अपर औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिन्हा, विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता  अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता आपदा लोक शिकायत  जयप्रकाश नारायण, अपार समाहर्ता आपदा उपेंद्र पंडित, अपर समाहर्ता विशेष शाखा मोहम्मद सादुल हसन खां, सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रत्ना प्रियदर्शनी, वरीय उपसमाहर्ता  रितेश कुमार यादव एवं बेबी प्रिया, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश,  जिला के अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। <nis:link nis:type=tag nis:id=upendranathverma nis:value=UpendranathVerma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhilashasharmaias nis:value=abhilashasharmaias nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ramanishad nis:value=RamaNishad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15अगस्त nis:value=15अगस्त nis:enabled=true nis:link/>
औरंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री राम निषाद ने औरंगाबाद गांधी मैदान में फहराया तिरंगा.  जहां उन्होंने बिहार सरकार द्वारा जिले में किए गए कार्यों का बखान किया.
<nis:link nis:type=tag nis:id=ramanishad nis:value=RamaNishad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> The silence media news
औरंगाबाद प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने गाँधी मैदान में फहराया तिरंगा.
टेबल पर रखा था तिरंगा हाथ में रिश्वत की राशि, शिक्षा का मंदिर बना रिश्वतखोरी का अड्डा, निगरानी ने किया गिरफ्तार 
The silence media news 

औरंगाबाद- मार्कशीट और सीएलसी के बदले में रिश्वत ले रहे शिक्षक को पटना से आई निगरानी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला जिले के बारुण प्रखंड मुख्यालय पर स्थित केशव उच्च विद्यालय की है। जहां के शारीरिक शिक्षक ने मार्कशीट के बदले पैसे की मांग की थी। गिरफ्तार शिक्षक को निगरानी की टीम अपने साथ ले गई है।

 औरंगाबाद जिले के बारूण स्थित राजकीय केशव उच्च विद्यालय के रिश्वतखोर शिक्षक शशिभूषण कुमार को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। शशिभूषण कुमार एनआईओएस का कोऑर्डिनेटर था।  गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम रिश्वतखोर शिक्षक को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उसे शुक्रवार को  निगरानी की विशेष अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। 
 गिरफ्तार शिक्षक नवनेर ग्राम के रिटायर्ड शिक्षक रामजीत यादव का पुत्र है।

निगरानी टीम का नेतृत्व कर रही निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की पुलिस उपाधीक्षक ऋषिता स्नेह ने बताया कि बारूण प्रखंड के मखरा गांव निवासी संतोष कुमार ने पटना आकर निगरानी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी कंचन कुमारी राजकीय केशव उच्च विद्यालय, बारूण में संचालित होने वाले एनआईओएस से मैट्रिक परीक्षा पास की थी। एनआईओएस से 10वीं पास पत्नी का मार्कशीट एवं एसएलसी के लिए जब वे स्कूल जाते तब उन्हें डॉक्यूमेंट नहीं दिया जाता था और पैसे की मांग की जाती थी। थक हार कर उन्होंने निगरानी में शिकायत की।
   मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक टीम भेजकर शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर निगरानी की डीएसपी ऋषिता स्नेह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।          

निगरानी की टीम ने  10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

शिकायत की पुष्टि होने के बाद निगरानी की टीम गुरूवार को छापेमारी करने केशव उच्च विद्यालय बारूण पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ता को स्कूल में जाकर टीचर को रिश्वत देकर इशारा करने को कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जैसे ही टीचर शशिभूषण कुमार को 10 हजार की रिश्वत देते हुए ईशारा किया, वैसे ही विद्यालय में मौजूद निगरानी की टीम ने  रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम ने रिश्वतखोर शिक्षक को पकड़ कर अपने साथ पटना ले गई है। मामले में निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर अमन आनंद, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, आशीष कुमार चौबे, राकेश कुमार एवं अन्य शामिल रहे।

टेबल पर तिरंगा हाथ में रिश्वत 
यह भी संयोग ही था कि रिश्वतखोर शिक्षक को जब 10 हजार रूपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया, उसके टेबल पर तिरंगा झंडा रखा था। फिलहाल इस घटना की हर जगह चर्चा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षक nis:value=शिक्षक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=निगरानी nis:value=निगरानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barun nis:value=barun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बारुण nis:value=बारुण nis:enabled=true nis:link/>
जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद, एसटीएफ का सर्च ऑपरेशन जारी
The silence media news 
औरंगाबाद- स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले जिले के दक्षिणी क्षेत्र देव मदनपुर के जंगल में पुलिस ने नक्सलियों  द्वारा छिपाये गए हथियार बरामद किया है। बिहार पुलिस और एसटीएफ द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में यह हथियार बरामद किए गए हैं। हालांकि जिले को पूर्णरूप से नक्सल मुक्त घोषित किया जा चुका है।

औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के कंचपुर थाना क्षेत्र के बंगला बगीचा जंगल क्षेत्र में बिहार पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक पुलिस कार्बाइन, एक मैगजीन स्लाइड और स्प्रिंग बरामद किया है। हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले में नक्सली गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान अब भी जारी है। नक्सल प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीमें संयुक्त रूप से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
इसी कड़ी में देव के कंचनपुर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कंचनपुर गांव से बंगला बगीचा की ओर जाने वाले जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक पुलिस कार्बाइन समेत हथियार के कुछ हिस्से बरामद हुए। बरामद सामान में एक पुलिस कार्बाइन, एक मैगजीन स्लाइड और एक स्प्रिंग शामिल है।
   बरामद कार्बाइन के ब्रीच ब्लॉक पर Arsenal No. ICR 1098-8335 अंकित है। वहीं, मैगजीन लॉकिंग के ऊपर 9 MM Carbine Sub Matching 001996 अंकित पाया गया है। हथियार मिलने के बाद इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है।

कंचनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ियों से हथियार बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में विशेष रूप से चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस और एसटीएफ की टीम आसपास के क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चला रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हथियार और उसके पुर्जे वहां कैसे पहुंचे और इनका इस्तेमाल किन लोगों द्वारा किया गया था।

इस संबंध में कंचनपुर थाना प्रभारी सुवास कुमार ने बताया कि पुलिस को उम्मीद है कि लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान इलाके से और भी महत्वपूर्ण सुराग या सामान बरामद हो सकते हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षा बल बेहद सतर्कता के साथ जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। फिलहाल बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देव nis:value=देव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naxal nis:value=naxal nis:enabled=true nis:link/>
बेलगाम थार ने 5 वर्षीय छात्र कुच ला, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौ<nis:link nis:type=tag nis:id=@त nis:value=@त nis:enabled=true nis:link/> 
The silence media news 

औरंगाबाद - जिले में इन दिनों थार चालकों का आतं क बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला जिला मुख्यालय के दानी बिगहा पार्क के समीप का है। जहां 5 वर्षीय  छात्र को बेलगाम थार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम की घटना स्थल पर ही मौ त हो गई घटना के विरोध में परिजनों ने सड़क जाम कर दिया।

औरंगाबाद शहर के दानी बिगहा  पार्क के समीप एक थार चालक ने सड़क पार कर रहे 5 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। जिससे छात्र की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौ त हो गई। घटना सोमवार की दोपहर की है।  मृतक की पहचान देव थाना क्षेत्र के कंचनपुर  चेता बिगहा गांव निवासी सुबोध सिंह के पुत्र आदित्य राज के रूप में हुई है।  हादसे के बाद थार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। 

स्कूल से लौटने के बाद सामान खरीदने निकला था आदित्य
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी मृतक के मामा आयुष कुमार ने बताया कि आदित्य का पूरा परिवार वर्तमान में औरंगाबाद शहर के ब्लॉक कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता है। आदित्य के पिता सुबोध सिंह दिल्ली में चालक हैं, जबकि इलाज से संबंधित काम से उसकी मां लालसा बनारस गयी हुई हैं। सोमवार की दोपहर आदित्य विद्यालय से कमरे पर लौटा था। इसके बाद वह फ्रेश होकर पैदल किराना दुकान से सामान खरीदने के लिए निकला। जैसे ही वह सड़क पार करने लगा, रमेश चौक की ओर से महाराणा प्रताप चौक की तरफ जा रही तेज रफ्तार थार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
थार की चपेट में आने से आदित्य गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही मूर्छित हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
नगर थाना पुलिस ने परिजनों से आवश्यक पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि आदित्य तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई सूर्या कुमार और बहन संजना कुमारी का भी सदर अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल रहा।

नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दुर्घटना में मासूम की मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। टक्कर मारकर भागने वाले थार वाहन का पता लगाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने थार वाहन की पहचान कर ली है।

परिवार में मचा कोहराम, कार्रवाई की मांग
मासूम की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, चेता बिगहा गांव में भी मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गोह nis:value=गोह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> #
# नोखा के वीर दंपती किताबन बीबी और मोहम्मद्दीन आजाद की कहानी, घूंघट की आड़ में अंग्रेजों को दिया था चकमा
The silence media news 
**नोखा।** स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में कई ऐसे स्थानीय नायक रहे, जिनका योगदान भले ही इतिहास की मुख्यधारा में ज्यादा दर्ज नहीं हो पाया, लेकिन उनके साहस और त्याग ने आजादी की लड़ाई को मजबूत किया। रोहतास के नोखा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी दंपती **किताबन बीबी और मोहम्मद्दीन आजाद** की कहानी भी ऐसी ही प्रेरणादायी गाथा है।

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष में मोहम्मद्दीन आजाद ने जहां प्रत्यक्ष रूप से आंदोलन में भाग लिया, वहीं उनकी पत्नी किताबन बीबी ने भी जोखिम उठाकर उनका साथ दिया। दोनों ने अपने साहस और सूझबूझ से ब्रिटिश शासन को चुनौती दी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> पति की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय थी अंग्रेजी पुलिस

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजी शासन की पुलिस मोहम्मद्दीन आजाद को गिरफ्तार करने के लिए लगातार उनकी तलाश में थी। आंदोलन में सक्रिय रहने के कारण वह अंग्रेज अधिकारियों की नजर में आ चुके थे। ऐसे समय में पुलिस से बचते हुए आंदोलन को जारी रखना आसान नहीं था।

इसी मुश्किल दौर में किताबन बीबी ने अपने पति का साथ देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> घूंघट ने बना दिया सुरक्षा कवच

स्थानीय स्तर पर प्रचलित विवरणों के अनुसार, किताबन बीबी ने घूंघट की आड़ का इस्तेमाल कर अंग्रेज पुलिस को चकमा देने में अपने पति की मदद की। उस समय महिलाओं का सार्वजनिक रूप से अंग्रेजी शासन के खिलाफ खड़ा होना आसान नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने अपने पति के संघर्ष में जोखिम उठाया।

किताबन बीबी की भूमिका इस बात का उदाहरण है कि स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं ने भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूपों से महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> नोखा थाना परिसर में फहराया तिरंगा

मोहम्मद्दीन आजाद के संघर्ष का एक साहसिक प्रसंग नोखा थाना परिसर से भी जुड़ा बताया जाता है। उन्होंने अंग्रेजी शासन के दौर में **नोखा थाना परिसर में तिरंगा फहराकर** ब्रिटिश सत्ता को खुली चुनौती दी थी।

उस समय किसी सरकारी प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना ब्रिटिश शासन के लिए सीधी चुनौती माना जाता था। इसके बावजूद आजाद ने अपने कदम पीछे नहीं खींचे और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता कायम रखी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> पति के संघर्ष में बराबर की भागीदार रहीं किताबन बीबी

किताबन बीबी केवल अपने पति के साथ खड़ी रहने वाली महिला नहीं थीं, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार उन्होंने भी स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिया। उन्होंने साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए पति के संघर्ष को मजबूती दी।

उनकी कहानी यह भी बताती है कि भारत की आजादी की लड़ाई में महिलाओं ने घर की सीमाओं से बाहर निकलकर कई तरह की चुनौतियों का सामना किया था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा सामने लाने की जरूरत

नोखा क्षेत्र के लोगों का मानना है कि किताबन बीबी और मोहम्मद्दीन आजाद जैसे स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाना चाहिए। स्थानीय इतिहास में दर्ज ऐसी घटनाएं युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन के जमीनी स्वरूप और आम लोगों की भूमिका से परिचित कराती हैं।

आजादी की वर्षगांठ पर ऐसे गुमनाम या कम चर्चित स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना केवल उन्हें श्रद्धांजलि देना नहीं है, बल्कि उनके संघर्ष, साहस और देशभक्ति की विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना भी है।

किताबन बीबी और मोहम्मद्दीन आजाद की कहानी इस बात की प्रेरक मिसाल है कि स्वतंत्रता की भावना से प्रेरित सामान्य नागरिक भी दमनकारी सत्ता के सामने असाधारण साहस का परिचय दे सकते हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasbihar nis:value=rohtasbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehri nis:value=dehri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sasaram nis:value=sasaram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ncert nis:value=ncert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dinara nis:value=dinara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nokha nis:value=nokha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=azadi nis:value=azadi nis:enabled=true nis:link/>
रोहतास जिला पदाधिकारी  दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन फिडल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं डिजिटल ब्लॉगर्स के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से जिले में सकारात्मक बदलाव लाना, रोहतास के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना और भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर प्रभावी रोक लगाना रहा।
The silence media news 
जिला पदाधिकारी ने कहा कि रोहतास जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। रोहतासगढ़ किला में जल्द ही होम-स्टे की सुविधा शुरू की जाएगी। साथ ही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन आसानी से मिल सके।
उन्होंने कहा कि जिले के पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान की शुरुआत मां तुतला भवानी ईको-पर्यटन स्थल से की जाएगी। अभियान के दौरान पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रोहतास की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेवारी है। बताया कि मांझर कुंड में 50 रुपये का वापसी योग्य ईको-डिपॉजिट सिस्टम लागू किया जाएगा। पर्यटकों से जमा कराई गई राशि उन्हें वापसी के समय प्लास्टिक युक्त कचरा वापस करने पर लौटा दी जाएगी। इसका उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक कचरे को कम करना एवं स्वच्छता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशासन के प्रयास तभी सफल होंगे, जब पर्यटक एवं स्थानीय लोग भी अपनी जिम्मेदारी समझें और पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। वन्यजीवों, पर्यावरण एवं पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस निर्देश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करन को कहा। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं डिजिटल ब्लॉगर्स से अपील की कि किसी भी सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से पहले उसका सत्यापन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अफवाह या अपुष्ट सूचना साझा करने के बजाय संबंधित मामले की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ही उसे लोगों तक पहुंचाया जाए। बैठक में सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग, पर्यटन प्रचार, स्वच्छता, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी पर्यटन पदाधिकारी विनय प्रताप, उद्योग महाप्रबंधक आशीष रंजन, सोशल मीडिया से अंकित कुमार मौजूद रहे। <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasbihar nis:value=rohtasbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehri nis:value=dehri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sasaram nis:value=sasaram nis:enabled=true nis:link/>
रोहतास के कथाकार नर्मदेश्वर की बड़ी उपलब्धि, ‘कंघी’ एमए हिंदी के पाठ्यक्रम में शामिल
The silence media news 
रोहतास। जिले के चर्चित कथाकार नर्मदेश्वर की साहित्यिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। उनकी चर्चित कहानी ‘कंघी’ को बिहार के विश्वविद्यालयों के एमए हिंदी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। अब विभिन्न विश्वविद्यालयों में हिंदी के विद्यार्थी इस कहानी का अध्ययन अपने पाठ्यक्रम के तहत करेंगे।

नर्मदेश्वर की साहित्यिक पहचान को एक और मजबूती तब मिली, जब उनकी कहानी ‘बीज’ को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ‘पढ़े और बढ़े’ श्रृंखला के अंतर्गत तैयार  ‘अन्न का साहित्य’ पठन सामग्री में स्थान दिया गया।

 प्रेमचंद और रेणु जैसे साहित्यकारों की रचनाओं के साथ ‘कंघी’

एमए हिंदी के हिंदी कहानी पत्र में नर्मदेश्वर की कहानी ‘कंघी’ के साथ हिंदी साहित्य के प्रमुख कथाकारों की रचनाओं को भी शामिल किया गया है। इनमें प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, फणीश्वरनाथ रेणु, निर्मल वर्मा और राजेंद्र यादव जैसे चर्चित साहित्यकारों की कहानियां शामिल हैं।

ऐसे प्रतिष्ठित रचनाकारों की रचनाओं के साथ नर्मदेश्वर की कहानी को विश्वविद्यालय स्तर के पाठ्यक्रम में जगह मिलना रोहतास के साहित्यिक जगत के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=ncert nis:value=NCERT nis:enabled=true nis:link/> की पठन सामग्री में ‘बीज’

नर्मदेश्वर की कहानी ‘बीज’ को NCERT की ‘पढ़े और बढ़े’ श्रृंखला के तहत तैयार ‘अन्न का साहित्य’ में शामिल किया गया है। इससे उनकी रचनाओं की पहुंच उच्च शिक्षा तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि विद्यार्थियों के व्यापक शैक्षणिक पठन-पाठन तक भी पहुंच बनी है।

साहित्यकारों ने जताई खुशी

नर्मदेश्वर की इस उपलब्धि पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय सिंह, एसपी जैन कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रौशन सहित जिले के कई साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है।

साहित्यकारों का कहना है कि किसी स्थानीय लेखक की रचनाओं का विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम और NCERT की पठन सामग्री में शामिल होना पूरे रोहतास जिले के लिए गौरव का विषय है। इससे क्षेत्र की साहित्यिक प्रतिभाओं को भी नई पहचान मिलेगी।

 आधा दर्जन से अधिक कथा संग्रह प्रकाशित

सिकरियां निवासी कथाकार नर्मदेश्वर लंबे समय से साहित्य की दुनिया में सक्रिय हैं। उनके अब तक आधा दर्जन से अधिक कथा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा उनका कविता संग्रह ‘आग की नदी’ भी प्रकाशित हो चुका है।

नर्मदेश्वर ने साहित्य की विभिन्न विधाओं में काम किया है। उन्होंने ‘एक एकड़ घास’ नाम से अंग्रेजी कविताओं का हिंदी में अनुवाद भी किया है।

भोजपुरी में भी पहुंचीं उनकी अनूदित रचनाएं

नर्मदेश्वर की अंग्रेजी कविताओं का भोजपुरी में भी अनुवाद प्रकाशित हो चुका है। साहित्यकारों के मुताबिक, उनकी रचनाओं का शैक्षणिक पाठ्यक्रम और पठन सामग्री का हिस्सा बनना उनके साहित्यिक योगदान की महत्वपूर्ण स्वीकृति है।

उनकी कहानियों के विश्वविद्यालय और शैक्षणिक स्तर पर पहुंचने से बड़ी संख्या में विद्यार्थी उनके साहित्य से परिचित होंगे। साथ ही, रोहतास की साहित्यिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasbihar nis:value=rohtasbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sasaram nis:value=sasaram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehri nis:value=dehri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ncert nis:value=ncert nis:enabled=true nis:link/>
शिक्षकों के हक व सम्मान के लिए आर-पार की लड़ाई, गोह में गरजे एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी
The silence media news 
​परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम संपन्न
​गोह (औरंगाबाद)शिक्षक केवल राष्ट्र के निर्माता ही नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं. उनके हक, अधिकार और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होगा. जब तक शिक्षकों की वाजिब मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक पूरी एकजुटता के साथ जारी रहेगा.
​उक्त बातें एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने रविवार को गोह स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में आयोजित 'शिक्षक संवाद कार्यक्रम' में हुंकार भरते हुए कहीं. कार्यक्रम का आयोजन परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई, गोह की ओर से किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह और संचालन प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू सिंह ने किया.
​
दीप प्रज्वलन व संगीतमय स्वागत से हुआ आगाज

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  अशोक कुमार और वरिष्ठ शिक्षक केसरी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. इसके बाद शिक्षक सह गायक मनोज मंजूल व अन्य  शिक्षको  ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभागार में समां बांध दिया. संघ की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो और बुके देकर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया.
​
सभागार में गूंजे शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दे

संवाद सत्र के दौरान आये सैकड़ो शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा. शिक्षकों ने साफ कहा कि वर्षों से लंबित मांगों पर ढुलमुल रवैया अब बर्दाश्त नहीं होगा.शिक्षकों ने मुख्य रूप से समान काम के लिए समान वेतन समान कार्य का समान अधिकार लागू हो.
​सेवा शर्तों में सुधार शिक्षकों के लिए पारदर्शी और सम्मानजनक सेवा शर्त बने,लंबित प्रोन्नति वर्षों से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए,

संगठनात्मक एकजुटता का लिया संकल्प

संवाद को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू सिंह  ने कहा कि शिक्षकों की उपेक्षा करके एक बेहतर शिक्षा व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती. शिक्षकों ने अपनी आवाज को और बुलंद करने के लिए संगठन को गांव से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन चलाने का सामूहिक संकल्प लिया.
​
सफल आयोजन में इनकी रही मुख्य भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, प्रखंड प्रवक्ता शंभु प्रसाद बारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील कुमार बॉबी, प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू सिंह, शिक्षक रंजीत कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रखंड के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vanshidharbrajvasi nis:value=vanshidharbrajvasi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षक nis:value=शिक्षक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharteacher nis:value=biharteacher nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गोह nis:value=गोह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goh nis:value=goh nis:enabled=true nis:link/>
योगियां आगजनी मामले में ब्रह्मर्षि समाज की बैठक, आरोपितों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग
The silence media news 
रोहतास- दिनारा थाना क्षेत्र के योगियां गांव में मजदूर की हत्या के बाद हुई आगजनी और उपद्रव की घटना को लेकर रविवार को ब्रह्मर्षि समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के लोगों ने अजीत तिवारी के परिवार के घर में आगजनी, नकदी और जेवरात चोरी किए जाने तथा घर में मौजूद महिलाओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का आरोप लगाया। समाज ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 करीब दो करोड़ रुपये के नुकसान का दावा

बैठक में शामिल लोगों ने दावा किया कि उपद्रव के दौरान अजीत तिवारी के परिवार की चल संपत्ति को आग के हवाले कर दिया गया। उनके अनुसार, इस घटना में करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसके अलावा घर में रखी नकदी और आभूषण चोरी किए जाने का भी आरोप लगाया गया।

महिलाओं को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

समाज के सदस्यों ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान घर में मौजूद महिलाओं को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसे गंभीर मामला बताते हुए प्रशासन से घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।

 मुआवजा और परिवार की सुरक्षा की मांग

ब्रह्मर्षि समाज ने प्रशासन से आगजनी के कारण हुए नुकसान का सरकारी स्तर पर आकलन कराने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग भी रखी गई।

 कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

बैठक में मौजूद लोगों ने चेतावनी दी कि यदि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता नहीं मिली, तो ब्रह्मर्षि समाज आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।

समाज के लोगों ने डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुमार और काराकाट विधायक अरुण कुमार पर जातीय उन्माद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

 घटना के बाद गांव में पुलिस कैंप

योगियां गांव में घटना के कई दिन बाद भी पुलिस कैंप कर रही है। बताया गया कि पांच अगस्त को गांव में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी और आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। पुलिस की ओर से गांव में निगरानी जारी रखी जा रही है।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में ब्रह्मर्षि समाज के बक्सर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार राय, बक्सर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामनाथ ठाकुर उर्फ कल्लू राय, चौसा प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू राय, मोनू सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राय, पूर्व जिला पार्षद आशा सिंह, सोनू राय, कौशल राय, हरे राम ठाकुर और संतोष शर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sasaram nis:value=sasaram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dinara nis:value=dinara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtasbihar nis:value=rohtasbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehri nis:value=dehri nis:enabled=true nis:link/>
126 जैसी मामूली धारा में देवकुंड पुलिस ने दिखाई ‘बहादुरी’, आधी रात को घर का दरवाजा तोड़ युवक को उठाया
The silence media news 
​
​पीड़ित महिला ने दाउदनगर SDPO को आवेदन देकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की लगाई गुहार
​औरंगाबाद 
​देवकुंड थाना पुलिस की दोहरा रवैया और कार्यशैली एक बार फिर पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर रही है। एक ओर जहां क्षेत्र में दर्ज कई संगीन अपराधों के मामलों में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बजाय फाइलों को ठंडे बस्ते में दबाकर बैठी है, वहीं दूसरी तरफ शांति भंग से जुड़ी एक बेहद मामूली धारा में आधी रात को ऐसी 'बहादुरी' दिखाई जिसे देखकर पूरा इलाका हैरान है
​क्या है पूरा मामला?
मामला देवकुंड थाना क्षेत्र के लक्षु बिगहा गांव का है। यहां के अत्यंत लाचार व गरीब निवासी राजनंदन साव और उनके परिजनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 126 (जो पूर्व में आईपीसी की धारा 107 के तहत शांति व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित थी) का वाद दाउदनगर न्यायालय (वाद संख्या 567/25) में चल रहा है। आमतौर पर यह धारा भूमि या आपसी विवाद में दोनों पक्षों को शांत रखने और पाबंद करने के उद्देश्य से लगाई जाती है, जिसमें किसी बड़े अपराध जैसी गिरफ्तारी की कोई जल्दबाजी या आवश्यकता नहीं होती।
​
शाम में बेल की सलाह, रात को तीन गाड़ियों से घेराबंदी

पीड़ित परिवार के अनुसार, शुक्रवार की शाम देवकुंड थाना के एक जमादार (ASI) राजनंदन साव के घर पहुंचे और उनसे कहा कि मामला न्यायालय में है, इसलिए दाउदनगर जाकर बेल (जमानत) करा लीजिए। राजनंदन साव ने कानून का सम्मान करते हुए बेल कराने पर सहमति जताई। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पुलिसिया कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया।
​आरोप है कि उसी रात करीब 12 बजे देवकुंड थाना की तीन गाड़ियां पुलिस बल के साथ लक्षु बिगहा गांव पहुंचीं और राजनंदन साव के मकान को घेर लिया। रात के सन्नाटे में पुलिस ने दरवाजा खटखटाया। डर और असमंजस के कारण जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो पुलिसकर्मी चहारदीवारी फांदकर घर के अंदर कूद गए।
​दरवाजा तोड़ा, परिजनों से मारपीट और पुत्र को किया गिरफ्तार

पीड़िता सिलानी देवी ने आरोप लगाया है कि घर में घुसे पुलिसकर्मियों ने मकान के मुख्य दरवाजे को तोड़ दिया और अंदर मौजूद परिजनों के साथ कथित तौर पर मारपीट एवं गाली-गलौज की। इस पूरी दहशत के बीच पुलिस ने राजनंदन साव के पुत्र अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। 126 जैसी प्रक्रियात्मक धारा के लिए आधी रात को दरवाजा तोड़कर की गई इस भारी-भरकम कार्रवाई से पीड़ित परिवार गहरे सदमे और भय में है।
​
SDPO से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़िता सिलानी देवी (पति राजनंदन साव) ने दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए आधी रात को घर में जबरन घुसने, दरवाजा क्षतिग्रस्त करने तथा मारपीट करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर निष्पक्ष जांच कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
​अब देखना यह होगा कि संगीन मामलों में सुस्त और मामूली मामलों में इस तरह 'सिंघम' बनने वाली देवकुंड पुलिस पर वरीय अधिकारी क्या कदम उठाते हैं।
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार जिला पंचायत राज पदाधिकारी  इफ़्तेख़ार अहमद की अध्यक्षता में योजना भवन, औरंगाबाद में जिला के सभी पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
The silence media news 
बैठक के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने पंचायत सचिवों से एक-एक पंचायत की योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पंचायत सचिवों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी पंचायत सचिव योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें, अभिलेखों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।

बैठक में पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने तथा शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने पर विशेष बल दिया गया। <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhilashasharmaias nis:value=abhilashasharmaias nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gramg nis:value=GRAMG nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kutumba nis:value=kutumba nis:enabled=true nis:link/>
बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन विधि पालक' अभियान के तहत युवाओं और स्कूली बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 
The silence media news 
इसी क्रम में आज औरंगाबाद जिले के नबीनगर, पौथू, नरारीकला खुर्द, ढिबरा, ओबरा, कंचनपुर एवं  देवकुंड थाना के महिला पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के द्वारा जागरूक किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को साइबर अपराध से सुरक्षित रखना, मानव तस्करी (Human Trafficking) व बाल श्रम के खिलाफ सजग करना और महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की विस्तृत जानकारी देना है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhilashasharmaias nis:value=abhilashasharmaias nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kutumba nis:value=kutumba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ntpcnabinagar nis:value=ntpcnabinagar nis:enabled=true nis:link/>
VB-G RAM G अधिनियम-2025 को लेकर पंच सम्मेलन आयोजित
The silence media news 
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद  अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार नगर भवन, औरंगाबाद में उप विकास आयुक्त, औरंगाबाद  कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन, ग्रामीण (VB-G RAM G) अधिनियम-2025 के संबंध में जागरूकता एवं क्षमता निर्माण के उद्देश्य से जिला स्तरीय ‘पंच सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों एवं ग्राम पंचायतों के मुखिया सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक, पंचायत रोजगार सेवक सहित VB-G RAM G से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, औरंगाबाद  कुमारी अनुपम सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए VB-G RAM G अधिनियम-2025 के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं कार्यान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि VB-G RAM G योजना 01 जुलाई 2026 से प्रभावी है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक परिवारों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप 125 दिनों के रोजगार की गारंटी प्रदान करने का प्रावधान है। योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। यह पहल विकसित भारत@2047 के लक्ष्य की दिशा में ग्रामीण भारत की भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि VB-G RAM G के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों की पहचान एवं योजना तैयार की जाएगी तथा स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत कार्यों को मुख्यतः चार प्रमुख श्रेणियों—जल सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढाँचा, ग्रामीण आजीविका तथा आपदा प्रबंधन/शमन में वर्गीकृत किया गया है। योजना के अंतर्गत कुल 318 प्रकार के कार्यों को चिह्नित किया गया है।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि अधिनियम के तहत ग्राम पंचायतों को योजना निर्माण, कार्यान्वयन, निगरानी, परिसंपत्तियों के रख-रखाव, पारदर्शिता एवं सामाजिक जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से योजना के प्रावधानों को अच्छी तरह समझते हुए ग्रामीण परिवारों तक इसका व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

‘पंच सम्मेलन’ के दौरान संबंधित विशेषज्ञ पदाधिकारियों द्वारा VB-G RAM G अधिनियम-2025 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। अनुपम कुमार, निदेशक, NEP, डीआरडीए, औरंगाबाद; अखौरी मनीष, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, VB-G RAM G, डीआरडीए, औरंगाबाद; संजय पंडित, कार्यपालक अभियंता, VB-G RAM G, डीआरडीए, औरंगाबाद; राजेश कुमार चौधरी, कार्यक्रम पदाधिकारी, हसपुरा तथा अभिषेक कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, सदर औरंगाबाद द्वारा योजना के उद्देश्य एवं प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई।

प्रस्तुतीकरण के दौरान पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका एवं दायित्व, विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) के निर्माण एवं अनुमोदन की प्रक्रिया, परिवारों के पंजीकरण एवं ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया, ग्रामीण विकास कार्यों की योजना तैयार करने एवं उनके क्रियान्वयन, कार्यों की निगरानी एवं रख-रखाव, विभिन्न योजनाओं के साथ अभिसरण, कार्यों में पारदर्शिता, शिकायतों के निवारण, सामाजिक जवाबदेही तथा सामाजिक लेखा परीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक तंत्र के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण, पात्र परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना सभी संबंधित पक्षों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का संबंधित पदाधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य VB-G RAM G अधिनियम-2025 के प्रावधानों की जमीनी स्तर पर समझ विकसित करते हुए इसके प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक समन्वय एवं क्षमता निर्माण सुनिश्चित करना रहा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=abhilashasharmaias nis:value=abhilashasharmaias nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gramg nis:value=gramg nis:enabled=true nis:link/>
बिहार पुलिस का जवान शादी से किया इनकार तो 250 किलोमीटर दूर पहुंची लड़की, मंदिर में कराई गई शादी
The silence media news 
औरंगाबाद- यह कहानी है प्रेम संबंध, धोखा और फिर लड़की के संघर्ष की। अपनी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका का, जिसने  250 किलोमीटर का सफर कर आखिरकार प्रेमी से ऑन द स्पॉट शादी कर ही ली। लड़का बिहार पुलिस में तैनात है जो कि लड़की के साथ पढ़ता था। इसी बीच लड़के की नौकरी बिहार पुलिस में हो गई। नौकरी लगते ही लड़का शादी से मुकर गया। जिसके बाद लड़की समस्तीपुर से 250 किलोमीटर का सफर कर औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के एरकी उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पहुंची। जहां विवाद के बाद आखिरकार शादी सम्पन्न हुआ। दोनों समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं।

औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के झारखंड बॉर्डर पर एरका उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक लड़की ड्यूटी कर रहे सिपाही से उलझ गई। हल्ला हंगामा के बीच काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी।  मामला पता करने पर पता चला कि लड़की समस्तीपुर की है और कार्यरत सिपाही  अंकेश कुमार की प्रेमिका है। जो कि अपने प्रेमी से अचानक शादी करने 250 किलोमीटर का सफर तय करके आई है।

इसी दौरान चेकपोस्ट पर हो रहे विवाद को देखने पहुंचे लोगों में से एक ने 112 नम्बर कॉल कर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। जहां पूछताछ के क्रम में पता चला कि अंकेश और पूजा का सम्बंध 4 साल पुराना है। तब अंकेश की नौकरी नहीं लगी थी। नौकरी लगते ही अंकेश बदल गया और उसकी शादी भी कहीं और तय कर दी गई। इसी बात की सूचना मिलते ही पूजा कुमारी आनन फानन में औरंगाबाद पहुंची थी। हालांकि पुलिस ने दोनों की स्थानीय सतबहिनी मंदिर में शादी करवा दी।

इस सम्बंध में प्रेमिका पूजा कुमारी ने बताया कि स्कूल के दिनों में ही उसकी अंकेश से मुलाकात हुई थी। वे दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। शुरुआत में जब अंकेश ने उसे प्रपोज किया तो उसने इनकार कर दिया था। लेकिन अंकेश लगातार उसपर दबाव बनाकर राजी कर लिया था। 

सिपाही दूसरी जगह कर रहा था शादी

पूजा ने बताया कि करीब तीन साल पहले अंकेश कुमार का बिहार पुलिस में सिपाही पद पर चयन हो गया था। नौकरी मिलने के बाद मुलाकात कम हो गई लेकिन फोन पर वे दोनों हर दिन सम्पर्क पर ही रहते थे। 
इस दौरान पूजा के परिवार वाले उसकी शादी के लिए रिश्ता तलाशने लगे। मौका देखकर उसने अपने घरवालों को अंकेश के बारे में बताया। पूजा के परिजन जब अंकेश से शादी को राजी हो गए तब पूजा ने अंकेश से अपनी शादी की बात की।  शादी की बात सुनते ही अंकेश भड़क गया। उसने शादी से साफ इंकार कर दिया।  अंकेश के जवाब से पूजा कुमारी आहत हो गई हिम्मत नहीं हारी। कारण पता करने में जुट गई आखिर क्यों अंकेश उससे शादी से इनकार कर रहा है।  तब उसे जानकारी मिली कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। यह जानकारी मिलते ही वह अपने घरवालों को बिना बताए ही समस्तीपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद जिले के अंबा पहुंच गई।

   इस संबंध में अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि दोनों बालिग हैं। पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया था। परिजनों की मौजूदगी और सहमति से  स्थानीय सतबहिनी मंदिर के प्रांगण में शादी करा दी गई है।

दहेज का लालच हारा, सच्चा प्यार जीता

इस पूरे घटनाक्रम को देखा जाए तो समाज में सरकारी नौकरी का क्रेज और मोटा दहेज मिलने का लालच कारण नजर आया।  हालांकि स्थानीय थाना प्रभारी के सूझ बूझ और परिजनों की आपसी सहमति से एक मासूम प्रेम कहानी जीत हुई।  दोनों प्रेमी प्रेमिका शादी करके दांपत्य जीवन में बंध गए हैं। <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kutumba nis:value=kutumba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अम्बा nis:value=अम्बा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=erkapost nis:value=erkapost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samastipur nis:value=samastipur nis:enabled=true nis:link/>
‘हर घर तिरंगा अभियान–2026’ के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी
The silence media news 
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद  अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा अभियान–2026’ के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशानुसार दिनांक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

 इसके अंतर्गत तिरंगा यात्रा, बाइक एवं साइकिल रैली, ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, तिरंगा एवं ‘वंदे मातरम्’ प्रदर्शनी, सरकारी भवनों की तिरंगा रोशनी, ‘हर घर तिरंगा’ थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सेल्फी विद तिरंगा अभियान आयोजित किए जाएंगे।

अभियान में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय एवं महाविद्यालय, जीविका स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं वार्ड सदस्य, पैक्स एवं अन्य सहकारी समितियां, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, खेल क्लब एवं युवा संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, नागरिक समाज, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठन सहित विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

जिले के सभी प्रखंडों में प्रति प्रखंड 4,000 झंडों की दर से झंडे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड मुख्यालयों में ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। 

इसी क्रम में दिनांक 15 अगस्त 2026 की संध्या ‘हर घर तिरंगा’ के नाम से नगर भवन, औरंगाबाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, ‘हर घर तिरंगा’ थीम पर पेंटिंग, रंगोली, क्विज, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों के चयन एवं ऑडिशन की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान आवश्यक पेयजल, अल्पाहार, प्राथमिक चिकित्सा, यातायात व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए हैं। तिरंगा यात्रा के मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी।

अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले के प्रमुख स्थलों पर फ्लेक्स एवं बैनर लगाए जाएंगे तथा कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण एवं फोटो-वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान से संबंधित गतिविधियों को harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों, शिक्षा विभाग, जीविका, स्वास्थ्य, पुलिस, खेल, युवा, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है।

जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि ‘हर घर तिरंगा अभियान–2026’ में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं तथा राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhilashasharmaias nis:value=abhilashasharmaias nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kutumba nis:value=kutumba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अम्बा nis:value=अम्बा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gramg nis:value=GRAMG nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/>
साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट से बचाव के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

*मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
The silence media news 
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट से संबंधित मामलों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम, शिकायतों के त्वरित निष्पादन, साइबर ठगी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा आम नागरिकों के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने पर विशेष बल दिया गया। औरंगाबाद जिला से जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद श्री उपेन्द्रनाथ वर्मा बैठक में सम्मिलित थे।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। इसके लिए *सुधा के सभी आउटलेट्स*, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर *राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन संख्या 1930* का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, बिजली उपभोक्ताओं को जारी होने वाले *बिजली बिलों पर भी हेल्पलाइन संख्या 1930 का प्रचार-प्रसार* कराने के निर्देश दिए गए, ताकि साइबर ठगी की स्थिति में नागरिक तत्काल शिकायत दर्ज करा सकें।

बैठक में प्रत्येक जिले में नियमित रूप से *"साइबर मंगलवार"* आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ऑनलाइन निवेश, केवाईसी अपडेट, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि बिहार साइबर अपराध नियंत्रण एवं शिकायतों के निष्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। राज्य में *ई-जीरो एफआईआर (e-Zero FIR)* की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से साइबर अपराध की शिकायतों पर त्वरित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। शिकायत निवारण तंत्र (GRM) के अंतर्गत राज्य में *70 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन* किया जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध *अवैध (Unlawful) कंटेंट को हटाने की कार्रवाई* में भी बिहार का प्रदर्शन उल्लेखनीय है।

बैठक में *समन्वय (Samanvaya) पोर्टल* पर जिलावार प्रगति की भी समीक्षा की गई। औरंगाबाद जिले में साइबर अपराध के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब तक *68 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी* की जा चुकी है, जिनमें से *48 अभियुक्तों का विवरण समन्वय पोर्टल पर अपलोड* किया जा चुका है। शेष मामलों में भी आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि साइबर अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए साइबर पुलिस, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें। साथ ही, जन-जागरूकता गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करते हुए अधिकाधिक लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए, जिससे साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में औरंगाबाद से डीएसपी साइबर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत जुड़े थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhilashasharmaias nis:value=abhilashasharmaias nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gramg nis:value=GRAMG nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kutumba nis:value=kutumba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrimeawareness nis:value=CyberCrimeAwareness nis:enabled=true nis:link/>
औरंगाबाद जिले में सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र स्थित एरौरा मोड़ की है, जहां स्कूटी सवार प्रिंस कुमार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है।
The silence media news 
एरौरा मोड़ पर स्कूटी-ट्रैक्टर भिड़े
जानकारी के अनुसार, रविवार को स्कूटी से प्रिंस कही जा रहा था। इसी क्रम में एरौरा मोड़ पर ट्रैक्टर और स्कूटी की टक्कर हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन- आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। 

हादसे के बाद गांव में मातम
इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। 

मुआवजे की मांग, पुलिस ने दी जानकारी
स्थानीय लोगों ने मृतक के आश्रितों के लिए जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार एक किशोर की मौत हुई है। 

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के संबध में अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ हैं। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएंगी। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kutumba nis:value=kutumba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dev nis:value=dev nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देव nis:value=देव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=एक्सीडेंट nis:value=एक्सीडेंट nis:enabled=true nis:link/>
औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के लहंगीया गांव में रविवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कामेश्वर मांझी के 35 वर्षीय पुत्र कईल मांझी के रूप में हुई है.
The silence media news 
बताया जाता है कि कईल मांझी के घर के बाहर 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिरा हुआ था. इसी दौरान वह तार के संपर्क में आ गये. करंट की चपेट में आते ही कईल मांझी गंभीर रूप से झुलस गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.पत्नी और तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाकईल मांझी अपने पीछे पत्नी सविता देवी, एक पुत्री और दो पुत्र छोड़ गये हैं. घटना के बाद पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.पुलिस ने शुरू की पोस्टमार्टम की प्रक्रियाघटना की सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस मामले की आवश्यक जांच भी कर रही है.
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=एक्सीडेंट nis:value=एक्सीडेंट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रफीगंज nis:value=रफीगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rafiganj nis:value=rafiganj nis:enabled=true nis:link/>
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
The silence media news 
जिला पदाधिकारी  अभिलाषा शर्मा के निदेशनुसार आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समिति द्वारा कुल 29 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत आवेदनों में 09 व्हीलचेयर, 09 वैशाखी, 08 ट्राईसाइकिल, 02 श्रवण यंत्र तथा 01 फोल्डेबल वॉकर शामिल हैं। सभी स्वीकृत सहायक उपकरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

बैठक के दौरान दिव्यांगजनों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. कृष्णा कुमार, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग प्रियंका कुमारी, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhilashasharmaias nis:value=abhilashasharmaias nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=redcross nis:value=redcross nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/>
रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हुए सम्मिलित 
The silence media news 
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, औरंगाबाद के तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी, औरंगाबाद एवं रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा ने सहभागिता की। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रक्तदान के लिए धन्यवाद दिया तथा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि *रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।* उन्होंने कहा कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।

पुलिस अधीक्षक ने भी रक्तदाताओं के इस मानवीय एवं प्रेरणादायी योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके समाजहित में किए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे निस्वार्थ कार्य समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं अन्य स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में माननीय विधायक ओबरा श्री प्रकाश चन्द्रा, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=redcross nis:value=redcross nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhilashasharmaias nis:value=abhilashasharmaias nis:enabled=true nis:link/>
भारत बंग्लादेश बॉर्डर पर शहीद हुआ औरंगाबाद का लाल
The silence media news 
जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के रजपरसा गांव का जवान किशनगंज बंग्लादेश बॉर्डर के समीप शहीद हो गया है। बीएसएफ में कार्यरत जयंत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की मौत की खबर जैसे ही औरंगाबाद पहुंची जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद का परिवार औरंगाबाद में ही रहता है। उन्होंने अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। 

औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के रजपरसा गांव में बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात से ही मातम छाया हुआ है। गांव का लाल जयंत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर शहीद हो गए । वे बीएसएफ में कार्यरत थे। जहां खुले आसमान में ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए थे।  जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वे भारत-बांग्लादेश सीमा पर किशनगंज से लगभग 22 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल स्थित कुकरोधा बॉर्डर पर तैनात थे। 
उनके पिता अर्जुन सिंह बिहार होम गार्ड के जवान रहे हैं। उन्होंने बताया कि जयंत सिंह रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश और बिजली चमकनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान वे वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जयंत सिंह की शहादत के बाद पश्चिम बंगाल के उत्तर विनाजपुर जिला स्थित इस्लामपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरा होने के बाद शव औरंगाबाद के राजपरसा स्थित पैतृक गांव लाया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार ड्यूटी पर जाने से ठीक पहले रात करीब 12 बजे उन्होंने अपनी पत्नी मीरा सिंह से फोन पर बात की थी। बुधवार सुबह करीब 6 बजे बीएसएफ बटालियन की ओर से उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन आया। शुरुआत में अधिकारियों ने केवल जयंत सिंह की तबीयत खराब होने की जानकारी दी और उनके बेटे अभिजीत से बात कराने को कहा।

उस समय फोन पर घर में मौजूद छोटे भाई बंटी कुमार ने अधिकारियों से बातचीत की, जिसके बाद उन्हें जयंत सिंह के ऑन ड्यूटी शहीद होने की आधिकारिक सूचना दी गई। जयंत सिंह अपने पीछे पत्नी मीरा सिंह, 16 वर्षीय पुत्र अभिजीत और 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चे औरंगाबाद रहकर पढ़ाई करते हैं। 

शहीद जवान जयंत सिंह का एक मकान औरंगाबाद शहर में भी है। जहां शहादत की सूचना मिलते ही रात से ही लोगों का तांता लग गया। अम्बा थाना क्षेत्र के रजपरसा स्थित पैतृक गांव में भी मातम पसरा हुआ है। परिवार को बीएसएफ अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि जयंत सिंह के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से पटना होते हुए औरंगाबाद लाया जा रहा है।
इसके बाद पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शहीद जवान जयंत सिंह के पिता अर्जुन सिंह जो कि बिहार होमगार्ड के जवान हैं , बेटे की शहादत पर बताया कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। लेकिन बेटे को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। 
फिलहाल जिले के लोगों को  शहीद जयंत सिंह के पार्थिव शरीर का इन्तेजार है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kutumba nis:value=kutumba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amba nis:value=amba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=kishanganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bangladesh nis:value=Bangladesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bangladeshborder nis:value=BangladeshBorder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bsf nis:value=BSF nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bsfjawan nis:value=BSFjawan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thesilencemedianews nis:value=thesilencemedianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahid nis:value=shahid nis:enabled=true nis:link/>
पप्पू यादव के समर्थन में औरंगाबाद में अमित शाह का पुतला दहन. <nis:link nis:type=tag nis:id=बारुण nis:value=बारुण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pappuyadavजनअधिकारपार्टी nis:value=pappuyadavजनअधिकारपार्टी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pappuyadav nis:value=PappuYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> Part 8
पप्पू यादव के समर्थन में औरंगाबाद में अमित शाह का पुतला दहन. <nis:link nis:type=tag nis:id=बारुण nis:value=बारुण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pappuyadavजनअधिकारपार्टी nis:value=pappuyadavजनअधिकारपार्टी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pappuyadav nis:value=PappuYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> Part 9