
जिला स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 28 सितंबर से 02 अक्टूबर तक
The silence media news
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा के मार्गदर्शन में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत औरंगाबाद जिला स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक इंडोर स्टेडियम, औरंगाबाद में किया जाना निर्धारित है।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं निर्धारित आयु वर्ग के अनुसार भाग लेंगे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, हैंडबॉल, रग्बी, खो-खो, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो, कुश्ती (फ्री स्टाइल), कुश्ती (ग्रीको रोमन), कबड्डी, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, योगा, शतरंज, कबड्डी, टेबल टेनिस, सेपक टकरा, सहित विभिन्न खेल विधाओं को शामिल किया गया है।
खेल प्रतियोगिताओं के लिए बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग निर्धारित किया गया है।
संबंधित खेल विधाओं में निर्धारित संख्या के अनुरूप खिलाड़ी विद्यालय स्तर से चयनित होकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए योग्यता प्रमाण-पत्र (Certificate of Eligibility) तथा विद्यालय का अग्रेषण-पत्र अनिवार्य किया गया है। खिलाड़ियों को निर्धारित दस्तावेजों, फोटो प्रमाण, आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति सहित आवश्यक कागजात प्रस्तुत करना होगा। खिलाड़ियों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि अपने विद्यालय की टीम/खिलाड़ियों का पंजीकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करें। 24 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
साथ ही, विद्यालयों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ विद्यालय द्वारा महिला एवं पुरुष शारीरिक शिक्षा शिक्षक/सामान्य शिक्षक की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सभी प्रतिभागियों के मूल योग्यता प्रमाण-पत्र के साथ फोटो प्रमाण, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं विधिवत जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी संबंधित विद्यालयों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए अधिक से अधिक योग्य एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि जिले की खेल प्रतिभाओं को जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।
#thesilencemedianews #abhilashasharmaias #ओबरा #बारुण #Aurangabad #औरंगाबाद #daudnagar #BiharSports