
*Pitrupaksh: शाहाबाद के डीआइजी ने गयाजी श्राद्ध-तर्पण के प्रवेश द्वार आदि गंगा पुनपुन में दिया पितरों को प्रथम पिंड, पिंडदान की महिमा बताई
औरंगाबाद- पितरो को मोक्ष दिलानेवाले पितृ तर्पण के पवित्र पखवारे पितृपक्ष के दौरान पितरो को पिंड देने शाहाबाद के डीआइजी डॉ. सत्य प्रकाश शुक्रवार को एनएच-19 पर स्थित औरंगाबाद के बारूण प्रखंड के सिरिस पहुंचे। यहां उन्होने पुराणों में गयाजी श्राद्ध के प्रवेश द्वार के रूप में वर्णित आदि गंगा पुनपुन में अपने पितरों को प्रथम पिंड दिया। इसके बाद वें पितरो का श्राद्ध-तर्पण करने गयाजी के लिए रवाना हो गये।
@the silence media news
*डीआइजी ने विधि-विधान से पितरों को दिया प्रथम पिंड*-इस दौरान डीआइजी ने विधि-विधान के साथ पितरों का स्मरण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पितरों को तर्पण के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके मोक्ष की कामना की। *डीआइजी ने किया पुनपुन की महिमा का बखान*-यहां से रवानगी के पूर्व शाहाबाद के डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि पितृपक्ष सनातन धर्म में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान लोग अपने दिवंगत पूर्वजों को याद करते हुए उनके निमित्त तर्पण और पिंडदान करते हैं। कहा कि पितृपक्ष में पिंडदान की परंपरा में पुनपुन नदी का विशेष महत्व है।धार्मिक मान्यता के अनुसार, गयाजी में फल्गु नदी के तट और विष्णुपद मंदिर में पिंडदान करने से पहले पुनपुन नदी के तट पर पिंडदान एवं तर्पण किया जाता है। इसके बाद श्रद्धालु गया पहुंचकर फल्गु नदी और विष्णुपद में अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान करते हैं। कहा कि पुनपुन नदी का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व प्राचीन काल से रहा है। पितृपक्ष के दौरान यहां आनेवाले श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ अपने पूर्वजों का स्मरण करते हैं और तर्पण के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। पितृपक्ष के दौरान पुनपुन नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण एवं पिंडदान करने पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार गया में पिंडदान से पहले पुनपुन नदी के तट पर पिंडदान और तर्पण करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत उन्होने भी पुनपुन नदी के सिरिस घाट पर अपने पूर्वजों का तर्पण किया।
श्रद्धालुओं से ली परंपरा व मान्यताओं की जानकारी
इस दौरान डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से पितृपक्ष की धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के बारे में जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में तर्पण संपन्न किया।
#thesilencemedianews #aurangabad #औरंगाबाद #pitripaksh #gaya #pitrupaksha #shahabaddig