
बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा शनिवार की शाम औरंगाबाद पहुंचे। रविवार को दानी बिगहा स्थित जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने विकास योजनाओं के साथ-साथ राज्य में अपराध और यादव समाज को लेकर अपने पूर्व में दिए बयान पर भी सफाई दी।
The silence media news
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने यादव समाज को अपराधी नहीं कहा था। उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत कर राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। अपराध करने वाले व्यक्ति की पहचान अपराधी के रूप में होनी चाहिए, उसकी जाति के आधार पर नहीं। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती।
भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्य में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को किसी जाति विशेष से जोड़ना उचित नहीं है। उनके बयान का आशय यादव समाज को अपराधी बताना कतई नहीं था। कुछ लोगों ने उनके बयान को संदर्भ से अलग करके प्रस्तुत किया और इसे यादव समाज के खिलाफ बयान के रूप में प्रचारित किया।
किसी भी व्यक्ति द्वारा अपराध किए जाने पर उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। अपराधी चाहे किसी भी जाति या समुदाय का हो, उसे अपराधी के रूप में ही देखा जाना चाहिए। कोई भी समाज अपराधियों को संरक्षण नहीं देना चाहता। सोशल मीडिया पर कई बार किसी घटना या बयान के अधूरे हिस्से को वायरल कर विवाद पैदा कर दिया जाता है। इससे वास्तविक मुद्दा पीछे छूट जाता है।
#thesilencemedianews #shribhagvankushwaha #aurangabad #yadav #yadavbrand #kushwahabrand