Public App Logo
Profile Picture

PRO JS ASHOK NAGAR

@projsashoknagar
1172Followers
0Following
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत मुंगावली अंतर्गत तहसील बहादुरपुर प्रांगण में मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
Brijendra Singh Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
जनपद पंचायत मुंगावली अंतर्गत तहसील बहादुरपुर प्रांगण में 
सेवा मेरा योगदान, सरकार आपके द्वार’ शिविर में मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव एवं कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। 
Brijendra Singh Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
जनपद पंचायत मुंगावली अंतर्गत तहसील बहादुरपुर प्रांगण में 
सेवा मेरा योगदान, सरकार आपके द्वार’ शिविर में मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव एवं कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा विभागों द्वारा आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी हेतु लगाई गई स्टाॅलो का निरीक्षण किया। 
Brijendra Singh Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगरपालिका अशोकनगर के वार्ड 22 के आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगनवाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी , भारतीय जनता  पार्टी के मंडल अध्यक्ष  श्री सनत शर्मा ,जिला महामंत्री धर्मेंद्र रघुवंशी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, आंगनवाड़ी सेवा , बच्चों की गतिविधि , वृक्षारोपण प्रधानमंत्री आवास योजना , विभिन्न योजना  को घर घर हर हितग्राही तक पहुंचाने में कर्मठपूर्वक अपने कर्तव्य  को निभाते हुए हर हितग्राही को योजना का लाभ दिया गया ओर सभी वार्ड वासियों को बच्चों को नियमित आंगनवाड़ी केंद्र पर भेजने  के लिए प्रेरित किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
आज मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में,जिला युवा अधिकारी सुश्री श्रेया कन्दोला के निर्देशन में शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अशोकनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'माय भारत' केंद्र, अशोकनगर एवं महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों,माय भारत स्वयंसेवक एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाया। इसके उपरांत सभी उपस्थित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा जीवन में स्वच्छता के मूल्यों को अपनाने की विधिवत शपथ दिलाई गई।
आयोजन के दौरान नशा मुक्ति शपथ, स्वच्छता शपथ के साथ-साथ योग और ज्ञान सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित 'माय भारत' केंद्र अशोकनगर की नोडल अधिकारी सुश्री श्रेया कंडोला ने युवाओं को 'माय भारत' (MY Bharat) पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल के माध्यम से संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों, युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों तथा ऑनलाइन कार्यक्रमों में सहभागिता करने की प्रक्रिया से कैडेट्स को अवगत कराया।
महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ. जे. पी. अहिरवार ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन, उनके विचारों तथा स्वच्छता के प्रति बापू के संकल्प पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से राष्ट्रपिता के आदर्शों को अपने दैनिक आचरण में ढालने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापकगण, अन्य प्राध्यापक, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट चंद्रशेखर जाटव, एनएसएस अधिकारी, 'माय भारत' की नोडल अधिकारी सुश्री श्रेया कंदोला सुश्री कौशिकी दुबे सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। और कार्यक्रम का समन्वय माय भारत स्वयंसेवक गौरव राठौर द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान  के निर्देशन में श्री मनोज यादव के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था अक्षरपीठ पीठ शिक्षा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने आज  सेक्टर 3 तूमेंन के अंतर्गत ग्राम भोराखाती में  गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सेवा मेरा योगदान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत समिति द्वारा प्रस्फुटन वाटिका पर वृक्षारोपण किया गया । 
वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश दिया गया।साथ ही पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया गया । संस्था के अध्यक्ष कुमार संभव,प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष विकास शर्मा, ग्राम सचिव ब्रजेश लोधी, मनीष शर्मा, अमन शर्मा,राज शर्मा,  गोविंद शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती के अवसर पर न्यायालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया गया नमन
-
 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज 02 अक्टूबर 2026 को जिला न्यायालय, अशोकनगर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर श्री सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री केशव मणि सिंघल, जिला न्यायाधीश श्री सुनील कुमार कौशिक, जिला न्यायाधीश श्री किशोर कुमार निनामा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती किरण तुमराची धुर्वे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनीष अनुरागी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हेमंत कुशवाहा सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, सचिव अधिवक्ता संघ, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  एवं उपस्थित न्यायिक अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके पश्चात उपस्थित सभी जनों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता एवं मानव सेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी के विचारों को अपने आचरण एवं कार्यप्रणाली में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों एवं उनके राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान के स्मरण के साथ हुआ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत चोपरा मंदिर परिसर हुआ प्लास्टिक मुक्त
--
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड अशोकनगर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था उन्नति जन कल्याण सेवा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लखेरी बरसाती के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम लखेरी बरसाती स्थित चोपरा मंदिर प्रांगण में प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर में फैली प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर परिसर की साफ-सफाई की गई। उपस्थित ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव, नवांकुर संस्था उन्नति जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सेन, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लखेरी बरसाती के अध्यक्ष श्री मलखान सिंह यादव, सचिव श्री अरविंद सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने का संकल्प दिलाया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्‍प अभियान के अंतर्गत 02 अक्‍टूबर को स्‍वच्‍छता का हुआ आयोजन 
--
शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्‍प अभियान के अंतर्गत  सेवा मेरा योगदान के तहत गांधी जयंती के उपलक्ष्‍य मे स्‍वच्‍छता का आयोजन किया गया। स्‍वच्‍छता की शुरूआत जिला कलेक्‍ट्रेट कार्यालय अशोकनगर से की गई। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय,सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव भारिल्‍ल,पार्षद श्री जयमण्‍डल सिंह यादव,मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन, श्री आर बी सिन्डोस्कर,एसडीएम श्री इसरार खान,मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद उन्‍नीतान सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कलेक्‍ट्रेट के बाहर बने वाटिका में श्रमदान कर साफ सफाई अभियान में भाग लिया । 
स्‍वच्‍छता अभियान के तहत साफ सफाई के दौरान कलेक्‍ट्रेट के समीप स्थित वाटिका की साफ सफाई करते खरपतवारों को हटकार कचरे को एकत्रित कर कचरा वाहन द्वारा हटवाया गया। सभी उपस्थितजनों द्वारा एक चैन बनाकर सफाई अभियान में श्रमदान कर स्‍वच्‍छता का संदेश दिया।  
इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि साफ की गई वाटिका का उपयोग कलेक्‍ट्रेट में आने वाले आगुंतकों के बैठने के लिये व्‍यवस्थित रूप से कराया जाएगा।  
स्‍वच्‍छता,नशामुक्ति तथा प्‍लास्टिक मुक्‍त भारत की दिलाई शपथ
 कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा स्‍वच्‍छता अभियान के पश्‍चात उपस्थितजनों कों स्‍वच्‍छता,नशामुक्ति तथा प्‍लास्टिक मुक्‍त भारत की शपथ दिलाई गई।
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा मेरा योगदान स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिला पंचायत अशोकनगर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा झाड़ू लगाकर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय में साफ सफाई कर किया गया। जिसमें स्वच्छता शपथ ली जाकर स्वच्छता साथियों का सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन एवं लेखा अधिकारी श्री हेमंत पांडे जी तथा आजीविका मिशन के प्रभारी जिला प्रबंधक श्री अवनीश अग्निहोत्री,जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती सरिता बंसल, जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण श्री सूरज मालवीय, अरविंद गौतम, रितेश श्रीवास्तव , दीपक कलावत , शिव प्रसाद तथा श्री भारद्वाज ,पर्वत चोपड़ा, बाबूलाल ,मथुरा प्रसाद  ,अशोक नामदेव उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
पीएमएफएमई योजना से संवरा धर्मेन्‍द्र का भविष्य, "भैया नमकीन" स्थापित कर बने आत्मनिर्भर

सफलता की राहें तब आसान हो जाती हैं जब मेहनत को सही दिशा और शासकीय योजनाओं का संबल मिल जाए। कुछ ऐसी ही कहानी है अशोकनगर निवासी श्री धर्मेन्‍द्र नामदेव की, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद हार नहीं मानी और आज अपनी मेहनत तथा शासन की महत्वाकांक्षी योजना के बल पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। कोलुआ रोड अशोकनगर के पास रहने वाले धर्मेन्‍द्र नामदेव स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर समाज में मान-सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।
पीएमएफएमई योजना से मिला संबल
--
अपने व्यवसाय को शुरू करने के लिए श्री धर्मेनद्र नामदेव को उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना से एक नया मार्ग मिला। उद्यानिकी विभाग के डीआरपी श्री अनुरूद्ध सिंह यादव के माध्यम से उन्हें इस योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। योजना के अंतर्गत उन्हें ‘‘भैया नमकीन’’ स्थापित करने हेतु बैंक से 12 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ, साथ ही शासन की ओर से 4.20 लाख रुपए की बड़ी सब्सिडी का लाभ भी मिला।
व्यवसाय का विस्तार और आमदनी में वृद्धि
--
प्राप्त वित्तीय सहायता और सही मार्गदर्शन से श्री धर्मेनद्र नामदेव ने ‘‘भैया नमकीन’’ की शुरुआत की। आधुनिक तकनीकों और मशीनों का उपयोग कर उन्होंने नमकीन उत्पादन का कार्य शुरू किया। उद्योग से बनने वाली नमकीन को विक्रय कर वे लाभ कमा रहे हैं। सही प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद के कारण उनका व्यापार तेजी से बढ़ा और आज वे इस इकाई से प्रतिमाह लगभग 60 से 65 हजार रुपए तक की शुद्ध आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

दूसरों को भी दे रहे हैं रोजगार
--
श्री धर्मेन्‍द्र नामदेव आज न केवल स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए दूसरों के लिए भी मददगार साबित हो रहे हैं। वे अपने नमकीन उद्योग में 8 से 10  स्थानीय युवाओं को भी नियमित रोजगार प्रदान कर रहे हैं, जिससे उनके परिवारों का जीवनयापन भी सुचारू रूप से चल रहा है। इस प्रकार वे दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।
प्रधानमंत्री जी और उद्यानिकी विभाग का जताया आभार
--
अपनी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए श्री धर्मेन्‍द्र नामदेव बताते हैं कि ‘‘पीएमएफएमई योजना मेरे जीवन के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना ने मेरे आत्मनिर्भर बनने के सपने को साकार किया है।’’ इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी एवं उद्यानिकी विभाग का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
स्वयं को साक्षर करने के  संकल्प के साथ जिला जेल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
--
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा केंद्र एवं आनंद विभाग जिला अशोकनगर की टीम ने जिला जेल अशोकनगर में पहुंचकर वृद्धजनों का सम्मान किया। साथ ही स्वयं को साक्षर करने का संकल्प भी वृद्धजनों ने लिया।  
राज्य आनंद संस्थान द्वारा प्रत्येक माह में एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। जिसके क्रम में जिला जेल में चिन्हित वृद्धजन असाक्षरों के साथ अन्य असाक्षरों  कैदियों को साक्षर करने जिला शिक्षा केंद्र के अंतर्गत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत वृद्धजन दिवस पर वृद्धो से संवाद किया। इस अवसर पर जिला साक्षरता प्रभारी सतीश दुबे ने बताया कि यदि हम अपने आप को संस्कार युक्त साक्षर कर पाए तो शायद हम जेल में आने की नौबत से बचे रह सकते हैं। जिला परियोजना समन्वयक राहुल शर्मा एवं जेल अधीक्षक दीक्षित द्वारा वृद्धजनों को प्रोत्साहित किया और अध्ययन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर आनंद विभाग संपर्क प्रमुख एवं एपीसी बलवीर सिंह बुंदेला ब्लॉक समन्वयक कपिल रघुवंशी एवं संकुल समन्वयक अरुण रघुवंशी मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत टेकरी सरकार शाढ़ोरा में श्रमदान, पौधारोपण एवं सेवादारों का सम्मान
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड अशोकनगर के सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर विकास प्रस्फुटन समिति शाढौरा व नवांकुर संस्था जय मां करीला देवी जन शिक्षा सेवा समिति म्यांपुर द्वारा टेकरी पर  श्रमदान कर स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों  ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए मन्दिर की साफ-सफाई की तथा पर्यावरण बचाने का संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक पौधा जामुन लगाया गया। पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान, विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना ही अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर के सेवादारों को सम्मानित किया गया। उनके अनुभव और समाज में योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था जय मां करीला देवी संस्था के सचिव श्री भूपेंद्र रघुवंशी,परामर्शदाता श्री बलबीर सिंह यादव, नगर विकास समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश शर्मा,सचिव श्री उमेश रघुवंशी उपस्थित रहे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित 
---
"अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस" के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अशोकनगर द्वारा  जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र अशोकनगर में वृद्धजनों हेतु सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा वृद्धजनों का सम्मान किया गया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार भी किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों को इण्डोर गेम जैसे-कैरम, चेस, रंगोली एवं चित्रकला भी कराई गई। कार्यक्रम स्थल पर वृद्धजनों हेतु स्वल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था भी की गई है। इस कार्यक्रम में 100 वर्ष से या इससे अधिक आयु वाले 4 वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल एवं 01 हजार रूपये की नगद राशि से भी सम्मानित किया गया तथा शिविर में उपस्थित लगभग 130 वृद्धजनों को भी शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोकनगर श्री अभिषेक यादव, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, अतिरिक्‍त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी सामाजिक न्याय विभाग श्रीमति माधुरी पटेल एवं पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
Video 14
निर्वाचक नामावली में 10 अक्‍टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं के नाम जोडने के निर्देश
--
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से निर्देश दिये गये है कि 18-19 आयु वर्ग तथा जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्तियों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के लिए 10 अक्‍टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री साकेत मालवीय द्वारा जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। 
अभियान में प्रत्येक बूथ में 18-19 आयु वर्ग के छूटे हुए व्यक्तियों से फार्म-6 भरवाना है। इसके लिए बीएलओ एवं मॉनिटरिंग के लिए बीएलओ सुपरवाईजर एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पाबंद किया जाए। शैक्षणिक संस्थानों विशेष तौर पर हायर सेकेन्ड्री स्कूल, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान आदि में केम्प लगाकर वोटर हेल्पलाईन एप्प/वोटस पोर्टल के माध्यम से छूटे हुए विद्यार्थियों एवं 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाईन प्राप्त करने की कार्यवाही की जावे। ऐसे पात्र मतदाता जो किसी कारण से बीएलओ से संपर्क नहीं कर पाए, उनके नाम मतदाता सूची में जुडने से रह गये हैं। ऐसे मतदाताओं के नाम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्यवाही की जावेगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा पखवाड़ा के तहत वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित
--
मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में श्रीमती श्रेया कन्दोला, जिला युवा अधिकारी के निर्देशन में उन्नति जन कल्याण सेवा समिति द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम रॉवसर में वृद्धजनों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज यादव, विकासखंड समन्वयक, म.प्र. जन अभियान परिषद उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों का सम्मान कर उनके अनुभवों एवं समाज में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर श्री मनोज यादव ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन मूल्य युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रॉवसर के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्‍टर ने जिले में सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में दिए निर्देश 
सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित 
--
शासन के निर्देशानुसार जिले 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 में ’’सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियां एवं कार्यक्रमों का जिले में प्रभावी रूप में क्रियान्‍वयन किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने गुरूवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों एवं अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। 
बैठक में कलेक्‍टर श्री मालवीय ने संबंधित अधिकारियों से अभियान के अंतर्गत अब तक की गई गतिविधियों, विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए। उन्‍होंने 02 अक्‍टूबर को स्‍वच्‍छता तथा प्‍लॉस्टिक मुक्‍त अभियान चलाये जाने तथा संकल्‍प का वाचन कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्‍होंने 03 एवं 04 अक्‍टूबर को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सेवा सेतु शिविरों के आयोजन किये जाने तथा स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों  को शिविरों में आमंत्रित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्‍होंने बताया कि 07 अक्‍टूबर को सेवा ज्‍योति यात्रा सभी विकासखण्‍डों से निकलेगी,जिसका जिला स्‍तरीय कार्यक्रम जिला मुख्‍यालय पर किया जायेगा। 
उन्‍होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जाए।
उन्होंने अभियान के तहत मैदानी स्तर पर की जा रही गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आमजन की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर उनके निराकरण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन,एसडीएम श्री इसरार खान तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
बहादुरपुर में मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास शिविर का आयोजन 03 अक्‍टूबर को
--
मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान 2026 के तहत जनपद पंचायत मुंगावली की ग्राम पंचायत बहादुरपुर के तहसील भवन में 03 अक्‍टूबर को मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय सहित अधिकारियों द्वारा शिविर में पहुंचकर समस्‍याओं एवं शिकायतो को सुनकर निराकरण करेगें। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=janvishwasabhiyan2026 nis:value=JanVishwasAbhiyan2026 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
यू-डाइज प्लस पोर्टल एवं पी.जी.आई. इन्डेक्स पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
यू-डाइज में जानकारी समय से दर्ज करें, लापरवाही पर होगी कार्यवाही .डीईओ मधु शर्मा
यू-डाइज पोर्टल पर स्कूल की जानकारी सही सही भरे-डीपीसी राहुल शर्मा
--
जिले में पीजीआई रेंकिंग में प्राप्त स्कोर कम होने से अशोकनगर जिले को अच्छी स्थिति में लाने हेतु कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया।  यू-डाइज पोर्टल पर जानकारी लापरवाही पूर्वक भर दिये जाने से पीजीआई स्कोर वर्ष 2025-26 में 280.2 होने से प्रदेश स्तर पर स्थिति ठीक नहीं है।  जानकारी यू-डाइज पोर्टल पर भरने में यदि लापरवाही की गई तो शाला प्रभारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।  जानकारी समय से एवं सही सही भरी जाए।   उक्ताशय के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री मधु शर्मा द्वारा दिये गये।  
बैठक में राहुल शर्मा जिला परियोजना समन्वयक द्वारा निर्देशित किया गया कि यू-डाइज में समस्त जानकारी सही सही भरी जानी चाहिए, संस्था प्रभारियों को स्वयं इनकी जांच करनी चाहिए।  जनशिक्षक भी अपने अधीनस्थ समस्त शालाओं की जानकारी अनिवार्यतः चेक करेंगे।  
कार्यशाला सहमीटिंग में जिला प्रोग्रामर जी.एस.नरवरिया द्वारा  यू-डाइज प्लस एवं पी.जी.आई. इन्टीकेटर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।  मीटिंग दौरान बताया गया कि संस्था प्रभारी यू-डाइज प्लस में दी गई जानकारी के लिए जिम्मेदार होगा।  
यू-डाइज कार्यशाला सह मीटिंग में जिले के एपीसी, जिला प्रोग्रामर, समस्त बीईओ., समस्त प्राचार्य हाईस्कूल/हा.से., समस्त बी.आर.सी., समस्त उपयंत्री, समस्त एम.आई.एस. कार्डिनेटर समस्त जनशिक्षक उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अशोकनगर द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
--
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अशोकनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के सदस्यों के द्वारा एक जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें सामान्य जन को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक बनाने हेतु प्रयास किया गया। तत्पश्चात संस्था में रैली का समापन संस्था परिसर में किया गया। इस आयोजन के पश्चात ही नशा मुक्ति के संबंध में एक तात्कालिक भाषण का आयोजन भी किया गया।जिसमे संस्था के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में प्रभारी श्री सचिन शर्मा द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से नशे की आदत समाज को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। साथ ही उन्होंने नशे से किस प्रकार से बचा जा सकता है एवं हमारे नवयुवक छात्र-छात्राओं को नशे से किस प्रकार से दूर रखा जा सकता है इस विषय पर भी प्रकाश डाला।संस्था के सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष श्री एम के नेमा द्वारा उद्बोधन दिया गया कि संस्था में इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के आयोजन जैसे विकसित भारत भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है।  संस्था के प्राचार्य डॉ. बी.के. गुप्ता द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी एवं उन्होंने बताया की सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संस्था में अभी और भी विभिन्न प्रकार आयोजन होंगे जिसमे सभी छात्र - छात्राओं को आगे आकर अपनी प्रतिभागिता करना है।
 इस अवसर पर संस्था के श्री मोनेश जैन, मनीष वैद्य, अनिल धकाते, भारत यादव, के.के. अहिरवार, हेमंत सुमन, आशु गुरहा, अंकुर सोनी, प्रशांत रघुवंशी, योगेश तिवारी, आर. एस. रघुवंशी, सुनील जाटव, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, अंकित साहू, संजय अहिरवार, प्रवीण उरैया आदि स्टाफ सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्‍टर ने माह सितम्‍बर 2026 में सेवानिवृत्‍त हुए शासकीय सेवकों का सम्‍मान कर दी विदाई
--
कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय की उपस्थिति में माह सितम्‍बर 2026 में सेवानिवृत हुए 09 शासकीय सेवकों का सम्‍मान समारोह बुधवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्‍टर द्वारा सेवानिवृत्‍त हुए शासकीय सेवकों को शॉल,श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई गई। 
सम्‍मान समारोह में कलेक्‍टर श्री मालवीय ने कहा कि सेवानिवृत्‍त शासकीयकर्मी आने वाले दूसरे पड़ाव के अमूल्‍य क्षण अपने परिवार एवं समाज की सेवा में दें। उन्‍होंने कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए जो कार्य पूर्ण नही कर पाए,उन कार्यो को पूरा करें। उन्‍होंने सेवानिवृत्‍त हुए शासकीय सेवकों को उज्‍जवल भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं दी। 
सम्‍मान समारोह में श्री उदयभान सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक कार्यालय अशोकनगर, श्री हरिराम साहू उप संचालक पशुपालन कार्यालय अशोकनगर, श्री चंद्रशेखर जोशी महिला एवं बाल विकास कार्यालय अशोकनगर, बी.ई.ओ. कार्यालय अशोकनगर से श्री सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी एवं श्री हरिराम अहिरवार, बी.ई.ओ. कार्यालय ईसागढ़ से श्री रामेश्वर राठौर, बी.ई.ओ. कार्यालय मुंगावली से श्री मनोज कुमार शर्मा, बी.ई.ओ. कार्यालय चंदेरी से श्री कांशीराम लोधी एवं श्रीमती रमा बाई के सेवानिवृत्‍त होने सम्‍मान किया गया। 
इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री रविन्‍द्र सूर्यवंशी, एडीपीसी श्री अनिल खंतवाल सहित सेवानिवृत्‍त शासकीय सेवक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
आत्मा योजना अंतर्गत सर्वोत्तम कृषक होगें पुरस्कृत
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्‍टूबर 
---
जिले के किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) वित्तीय वर्ष 2026-27 अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के सर्वोत्तम जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय कृषक पुरूस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी क्षेत्र में कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकि, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर पुरूस्कार प्रदान किये जाना है।
विकासखण्ड स्तरीय पुरूस्कार प्रति विकासखण्ड संख्या 05 पुरुस्कार दिये जायेंगे। प्रति पुरूस्कार राशि 10000 रूपये है। इसी प्रकार जिला स्तरीय कृषक पुरूस्कार संख्या 10 प्रदाय किये जायेंगे। प्रति पुरूस्कार 25000 रूपये है। आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि दिनांक 15 अक्‍टूबर 2026 तक है।
इच्छुक कृषक निर्धारित आवेदन कार्यालय उपसंचालक सह परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास, अशोकनगर एवं बरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अशोकनगर, ईसागढ़, मुंगावली, चन्देरी एवं बी.टी.एम. से प्राप्त कर सकते हैं। अपने आवेदन में प्रविष्टियां-भरकर निर्धारित तिथि तक कार्यालय में जमा करायें। किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागी बनें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/> 
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से सतनाम रई बने खालसा ऑइल मिल के मालिक
--
शासकीय योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना केंद्र सरकार की एक ऋण-आधारित सब्सिडी योजना है, जिसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नए सूक्ष्म उद्यम स्थापित करके रोजगार के अवसर पैदा करना है। इस योजना से अशोकनगर के सिद्धी विनायक कॉलोनी निवासी श्री सतनाम रई सफल उद्यमी बनकर आज खालसा ऑइल मिल के मालिक बने है। वह बताते है कि ऑइल एक्सपेलर यूनिट हेतु परियोजना लागत राशि 8.5 लाख रूपये का ऋण आवेदन ऑनलाइन किया। जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र विभाग द्वारा आवेदन का परीक्षण किया जाकर इसे बैंक प्रेषित कर दिया गया। बैंक द्वारा ऋण प्रकरण में ऑनलाइन स्वीकृति दी जाकर राशि 8.5 लाख रूपये का वितरण टर्म लोन के रुप में प्लांट एवं मशीनरी की स्थापना के लिये किया गया। यूनिट की स्थापना के लिये मैंने स्वयं राशि 8.0 लाख रूपये का निवेश कच्चे माल के लिये किया। इस प्रोजेक्ट के लिये मुझे विभाग द्वारा राशि र 2.125 लाख रूपये की मार्जिन मनी सहायता प्रदान की गई।
मेरी यूनिट 'खालसा ऑइल मिल के नाम से कृषि उपज मंडी गेट के पास, अशोकनगर में स्थित है। मैंने यूनिट स्थापना के लिये ऑइल एक्सपेलर मशीन लुधियाना, पंजाब से मंगवाई है जिसका बाजार मूल्य लगभग 8.5 लाख रू. है। मैंने मशीन को स्वयं ऑपरेट करना भी सीखा। सरसों तेल निर्माण हेतु कच्चा माल में अशोकनगर के लोकल मार्केट से क्रय करता हूँ एवं उत्पादित सरसों तेल तथा खली का विक्रय सम्पूर्ण अशोकनगर जिले में करता हूँ। अपना कार्यक्षेत्र बढाने के लिये सतत् प्रयासरत हूँ। मैं एक पैकेजिंग मशीन भी क्रय करने का इच्छुक हूँ, जिससे ऑइल का ब्रैण्ड स्थापित किया जा सके। शासन द्वारा चलाई जा रही इस योजना से मुझे अपना रोजगार स्थापित करने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही मेरे द्वारा 8 अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार प्राप्त हुआ है। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नपा द्वारा आयोजित किया गया सेवा की कहानी एवं 25 साल 25 कहानियां कार्यक्रम
--
शासन निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगरपालिका अशोकनगर द्वारा सेवा की कहानी एवं 25 साल 25 कहानियां कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में हुए बदलाव की कहानियां जो हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव के रूप में प्रस्तुत किया गया।साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, पी एम स्वनिधि, सम्बल योजना, पात्रता पर्ची, पेंशन एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने अपनी सफलता की कहानी मुख्य अतिथि के समक्ष सुनाई गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य योजनाओं की हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, उपाध्यक्ष रीना शर्मा, पार्षद महेंद्र भारद्वाज, विपिन शिवहरे, डॉ जयमंडल यादव, गोपाल ओझा, राशिद खान, राजकुमार यादव, जयप्रकाश अग्रवाल, वर्षा बड़कुल, यशलोक चौधरी, सोनू सुमन, मोनू रघुवंशी गीता आर्य सहित बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ashoknagar nis:value=ashoknagar nis:enabled=true nis:link/>