स्वयं को साक्षर करने के संकल्प के साथ जिला जेल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
--
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा केंद्र एवं आनंद विभाग जिला अशोकनगर की टीम ने जिला जेल अशोकनगर में पहुंचकर वृद्धजनों का सम्मान किया। साथ ही स्वयं को साक्षर करने का संकल्प भी वृद्धजनों ने लिया।
राज्य आनंद संस्थान द्वारा प्रत्येक माह में एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। जिसके क्रम में जिला जेल में चिन्हित वृद्धजन असाक्षरों के साथ अन्य असाक्षरों कैदियों को साक्षर करने जिला शिक्षा केंद्र के अंतर्गत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत वृद्धजन दिवस पर वृद्धो से संवाद किया। इस अवसर पर जिला साक्षरता प्रभारी सतीश दुबे ने बताया कि यदि हम अपने आप को संस्कार युक्त साक्षर कर पाए तो शायद हम जेल में आने की नौबत से बचे रह सकते हैं। जिला परियोजना समन्वयक राहुल शर्मा एवं जेल अधीक्षक दीक्षित द्वारा वृद्धजनों को प्रोत्साहित किया और अध्ययन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर आनंद विभाग संपर्क प्रमुख एवं एपीसी बलवीर सिंह बुंदेला ब्लॉक समन्वयक कपिल रघुवंशी एवं संकुल समन्वयक अरुण रघुवंशी मौजूद रहे।
#ashoknagar