
कलेक्टर ने जिले में सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में दिए निर्देश
सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
--
शासन के निर्देशानुसार जिले 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 में ’’सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियां एवं कार्यक्रमों का जिले में प्रभावी रूप में क्रियान्वयन किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों एवं अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने संबंधित अधिकारियों से अभियान के अंतर्गत अब तक की गई गतिविधियों, विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने 02 अक्टूबर को स्वच्छता तथा प्लॉस्टिक मुक्त अभियान चलाये जाने तथा संकल्प का वाचन कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने 03 एवं 04 अक्टूबर को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सेवा सेतु शिविरों के आयोजन किये जाने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शिविरों में आमंत्रित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा सभी विकासखण्डों से निकलेगी,जिसका जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जाए।
उन्होंने अभियान के तहत मैदानी स्तर पर की जा रही गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आमजन की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर उनके निराकरण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन,एसडीएम श्री इसरार खान तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar