मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान के निर्देशन में श्री मनोज यादव के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था अक्षरपीठ पीठ शिक्षा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने आज सेक्टर 3 तूमेंन के अंतर्गत ग्राम भोराखाती में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सेवा मेरा योगदान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत समिति द्वारा प्रस्फुटन वाटिका पर वृक्षारोपण किया गया ।
वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश दिया गया।साथ ही पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया गया । संस्था के अध्यक्ष कुमार संभव,प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष विकास शर्मा, ग्राम सचिव ब्रजेश लोधी, मनीष शर्मा, अमन शर्मा,राज शर्मा, गोविंद शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar