अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित
---
"अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस" के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अशोकनगर द्वारा जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र अशोकनगर में वृद्धजनों हेतु सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा वृद्धजनों का सम्मान किया गया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार भी किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों को इण्डोर गेम जैसे-कैरम, चेस, रंगोली एवं चित्रकला भी कराई गई। कार्यक्रम स्थल पर वृद्धजनों हेतु स्वल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था भी की गई है। इस कार्यक्रम में 100 वर्ष से या इससे अधिक आयु वाले 4 वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल एवं 01 हजार रूपये की नगद राशि से भी सम्मानित किया गया तथा शिविर में उपस्थित लगभग 130 वृद्धजनों को भी शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोकनगर श्री अभिषेक यादव, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी सामाजिक न्याय विभाग श्रीमति माधुरी पटेल एवं पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar