कलेक्टर ने माह सितम्बर 2026 में सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों का सम्मान कर दी विदाई
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की उपस्थिति में माह सितम्बर 2026 में सेवानिवृत हुए 09 शासकीय सेवकों का सम्मान समारोह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को शॉल,श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई गई।
सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि सेवानिवृत्त शासकीयकर्मी आने वाले दूसरे पड़ाव के अमूल्य क्षण अपने परिवार एवं समाज की सेवा में दें। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए जो कार्य पूर्ण नही कर पाए,उन कार्यो को पूरा करें। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
सम्मान समारोह में श्री उदयभान सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक कार्यालय अशोकनगर, श्री हरिराम साहू उप संचालक पशुपालन कार्यालय अशोकनगर, श्री चंद्रशेखर जोशी महिला एवं बाल विकास कार्यालय अशोकनगर, बी.ई.ओ. कार्यालय अशोकनगर से श्री सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी एवं श्री हरिराम अहिरवार, बी.ई.ओ. कार्यालय ईसागढ़ से श्री रामेश्वर राठौर, बी.ई.ओ. कार्यालय मुंगावली से श्री मनोज कुमार शर्मा, बी.ई.ओ. कार्यालय चंदेरी से श्री कांशीराम लोधी एवं श्रीमती रमा बाई के सेवानिवृत्त होने सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री रविन्द्र सूर्यवंशी, एडीपीसी श्री अनिल खंतवाल सहित सेवानिवृत्त शासकीय सेवक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
#ashoknagar