सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत टेकरी सरकार शाढ़ोरा में श्रमदान, पौधारोपण एवं सेवादारों का सम्मान
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड अशोकनगर के सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर विकास प्रस्फुटन समिति शाढौरा व नवांकुर संस्था जय मां करीला देवी जन शिक्षा सेवा समिति म्यांपुर द्वारा टेकरी पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए मन्दिर की साफ-सफाई की तथा पर्यावरण बचाने का संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक पौधा जामुन लगाया गया। पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान, विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना ही अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर के सेवादारों को सम्मानित किया गया। उनके अनुभव और समाज में योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था जय मां करीला देवी संस्था के सचिव श्री भूपेंद्र रघुवंशी,परामर्शदाता श्री बलबीर सिंह यादव, नगर विकास समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश शर्मा,सचिव श्री उमेश रघुवंशी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar