
आत्मा योजना अंतर्गत सर्वोत्तम कृषक होगें पुरस्कृत
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर
---
जिले के किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) वित्तीय वर्ष 2026-27 अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के सर्वोत्तम जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय कृषक पुरूस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी क्षेत्र में कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकि, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर पुरूस्कार प्रदान किये जाना है।
विकासखण्ड स्तरीय पुरूस्कार प्रति विकासखण्ड संख्या 05 पुरुस्कार दिये जायेंगे। प्रति पुरूस्कार राशि 10000 रूपये है। इसी प्रकार जिला स्तरीय कृषक पुरूस्कार संख्या 10 प्रदाय किये जायेंगे। प्रति पुरूस्कार 25000 रूपये है। आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि दिनांक 15 अक्टूबर 2026 तक है।
इच्छुक कृषक निर्धारित आवेदन कार्यालय उपसंचालक सह परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास, अशोकनगर एवं बरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अशोकनगर, ईसागढ़, मुंगावली, चन्देरी एवं बी.टी.एम. से प्राप्त कर सकते हैं। अपने आवेदन में प्रविष्टियां-भरकर निर्धारित तिथि तक कार्यालय में जमा करायें। किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागी बनें।
#ashoknagar