Public App Logo
Profile Picture

SB Live

@sblive
139401Followers
15Following
भारत योजना को लेकर आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण

 संवाददाता मुकेश कुमार बीहट

स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में बृहस्पतिवार को विकसित भारत जी राम जी  एवं ग्राम पंचायत योजना के निर्माण को लेकर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश  की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की रूपरेखा और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश  ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को 'विकसित भारत' और 'दीक्षित ग्राम पंचायत योजना' के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों का समग्र विकास करना और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है, ताकि पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेविभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों का समग्र विकास करना और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है, ताकि पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान बैठक में मनरेगा के अधिकारियों, कर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के कई मुखिया, प्रखंड प्रमुख और पंचायत समिति सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने ग्रामीण विकास की इन योजनाओं को धरातल पर उतारने और पारदर्शिता के साथ काम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मनरेगा पदाधिकारी एसी पिंकी कुमारी, संजीव कुमार, नागमणि, दिलीप कुमार, नंदकिशोर सिंह तथा ऑपरेटर मुकेश कुमार और रोहित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बीहट में अखिल भारतीय संयुक्त स्वर्णा अधिकार मोर्चा की बैठक आयोजित, आरक्षण सुधार और सामाजिक मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा

संवाददाता मुकेश कुमार बीहटः

अखिल भारतीय संयुक्त स्वर्णा अधिकार मोर्चा की ओर से बुधवार को बीहट वार्ड संख्या 13 में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन के विस्तार और समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता फलाहारी पंकज सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का आयोजन विपिन कुमार सिंह द्वारा किया गया।

प्रमुख पदाधिकारी एवं उपस्थिति बैठक में मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य उपस्थित रहेःअध्यक्षः आलोक कुमार सिंह
उपाध्यक्षः अमित कुमार
महासचिवः प्रभाकर सिंहमीडिया प्रभारीः रमेश सिंह
अन्य प्रमुख सदस्यः नितेश कुमार, संजीव कुमार (शिक्षक), नवीन सिंह, संजीव कुमार, पंकज कुमार, कपिल देव, संजीव कुमार, मनीष कुमार, बीरबल सिंह, अवनीश कुमार, हेमंत कुमार दिनकर, अरविंद सिंह, राजेंद्र सिंह और सुरेश सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य चर्चा के बिंदु
बैठक के दौरान मुख्य रूप से सामाजिक मुद्दों, एस.ओ.एस.आई. (SOSIU) और यूजीसी (UGC) आरक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर गंभीर मंथन किया गया। वक्ताओं ने समाज के अधिकारों और वर्तमान व्यवस्था में जरूरी बदलावों को लेकर अपनी बात रखी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इससे पूर्व, अंबा में भी मोर्चा की एक बैठक आयोजित की जा चुकी है। बीहट की इस बैठक का संचालन और अध्यक्षता पंकज सिंह के द्वारासफलतापूर्वक संपन्न हुई
नीरज  सभागार बरौनी  में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के तहत पंचायतो में कार्यरत स्वच्छता  कर्मियों का स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी प्रखंड नीरज भवन में शिविर में उप विकास आयुक्त बेगूसराय, आकाश चौधरी ,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बरौनी ,अनुरंजन कुमार,

चिकित्सा पदाधिकारी स्वास्थ्य कर्मी मेडिकल टीम में जूली कुमारी anm, विजय कुमार फार्मासिस्ट, अनमोल कुमार डाटा इंट्री ऑपरेटर द्वारा 30 स्वच्छता कर्मी का  आयुष्मान कार्ड   बनाया गया।
स्वास्थ्य जाँच में महिला कर्मी का एनीमिया सहित ,Bp, डायबिटिज  का जाँच एवम दवा दिया गया।

सभी स्वच्छता कर्मी को  डिग्निटी कार्ड एवम प्रधानमंत्री आवास योजना/राशनकार्ड/शौचालय के प्रोत्साहन राशि,श्रम कार्ड ,भूमिहीन को बन्दोबस्ती भूमि, जॉब कार्ड,बीमा  एवम आयुषमान कार्ड से वंचित की सूची तैयार कर आवश्यक करवाई करने का निदेश दिया संबंधित विभाग के कर्मियों को दिया गया।

शिविर में  पिपरा देवस,मोसदपुर,Bathauli, अमरपुर,सिमरिया 2,,नूरपुर ,पपरौर के 122 स्वच्छता कर्मी एवम स्वच्छता पर्यवेक्षक  प्रवीण कुमार,गोविंद कुमार, मो राशिद,रामनाथ ठाकुर,मो अयूब,हर्ष कुमार ,प्रखण्ड समन्वयक शम्भू कुमार सिन्हा,कार्यपालक सहायक
शशिशेखर भाग लिया।
बेगूसराय होटल कांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=Begusarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=begusarainews nis:value=BegusaraiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=usa nis:value=usa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=usareels nis:value=usareels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=india nis:value=india nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianews nis:value=IndiaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=usareelsviral nis:value=USAREELSVIRAL nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianewsupdates nis:value=indianewsupdates nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianewstoday nis:value=Indianewstoday nis:enabled=true nis:link/>
बरौनी प्रखंड मुख्यालय चौक (मोती चौक) के पास एनएच 28 पर एक बड़ा हादसा टल गया।

संवाददाता मुकेश कुमार

 ज़ीरोमाइल की तरफ से आ रहा एक तेल टैंकर, जो पेप्सी प्लांट और औद्योगिक क्षेत्र की तरफ मुड़ रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।

गनीमत यह रही कि  इस दौरान वहां से गुजर रहा एक मोटरसाइकिल सवार अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा। इस घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस मोड़ पर भारी वाहनों के टर्न लेने के दौरान अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, क्योंकि यहां तीखा मोड़ और ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। समय रहते वाहन चालक के संभलने और गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया
बिजली विभाग ने किया विशेष मेंटेनेंस, निर्बाध आपूर्ति की जगी उम्मीद

बीहट संवाददाता मुकेश कुमार।
बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा बार-बार होने वाले फीडर ब्रेकडाउन की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को बिजली विभाग की ओर से विशेष मेंटेनेंस अभियान चलाया गया। इस दौरान देवना फीडर और रेलवे फीडर पर आवश्यक रखरखाव के साथ-साथ बिजली तारों के आसपास उगी झाड़ियों एवं पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई की गई।

बरौनी ग्रामीण के जेई मुन्ना कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम में पेड़ों की डालियां बिजली के तारों पर गिरने के कारण फीडर ब्रेकडाउन की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा देवना एवं रेलवे फीडर पर विशेष मेंटेनेंस कार्य कराया गया।

उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस का मुख्य उद्देश्य बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और निर्बाध बनाए रखना है, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाले बिजली व्यवधान से राहत मिल सके। विभाग की ओर से संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से निरीक्षण और आवश्यक रखरखाव का कार्य भी किया जा रहा है।

मेंटेनेंस अभियान के दौरान लाइनमैन दुबे कुमार, अमित कुमार, नीरज कुमार, रामकुमार और चंदन कुमार सहित अन्य विभागीय कर्मी मौके पर मौजूद रहे और निर्धारित कार्यों को पूरा करने में जुटे रहे। विभाग को उम्मीद है कि मेंटेनेंस के बाद संबंधित फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में सुधार मिलेगा।
बरौनी के पिपरा देवस पंचायत में सड़क पर जलभराव और मिट्टी से ग्रामीण परेशान, अधिकारियों की उदासीनता पर उठे सवाल

मुकेश कुमार बीहट

बरौनी प्रखंड अंतर्गत पिपरा देवस पंचायत के वार्ड नंबर 12 और 16 में हाल ही में बनाई गई पीसीसी सड़क बदहाली का शिकार हो गई है। अवध विद्युत रोड से लेकर हाजीपुर पंचायत तक जाने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर मिट्टी रखे जाने के कारण भारी जलभराव हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

विकास के नाम पर अनदेखी ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व ही इस सड़क का निर्माण पीसीसी ढलाई के जरिए कराया गया था ताकि आवागमन सुगम हो सके। लेकिन, लगभग 15 दिन पहले सड़क पर मनमाने ढंग से मिट्टी डाल दिए जाने के कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई। नतीजा यह है कि सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन गई है।

दुर्गंध से बढ़ा संक्रमण का खतरासड़क पर पिछले कई दिनों से पानी खड़े रहने के कारण अब उससे भयानक दुर्गंध उठनी शुरू हो गई है। स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि स्थानीय राहगीरों और स्कूली बच्चों का इस रास्ते से गुजरना दूभर हो गया है। साथ ही, मच्छरों के पनपने और गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है।

जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी

स्थानीय ग्रमीणों ने रोष जताते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या की ओर न तो किसी स्थानीय पदाधिकारी का ध्यान है और न ही किसी जनप्रतिनिधि की नजर पड़ रही है। लोग कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुधि लेने नहीं आया है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से तत्काल इस सड़क की सुध लेने, मिट्टी हटाकर जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था किया जाए
बेगूसराय बलिया लखमिनियां के मो.जहांगीर से खास बातचीत सुनिए।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinews nis:value=HindiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=Begusarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialworker nis:value=socialworker nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=usa nis:value=usa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=usareels nis:value=usareels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foryouシ nis:value=foryouシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsシ nis:value=viralreelsシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=india nis:value=india nis:enabled=true nis:link/>
बेगूसराय के एक होटल में लड़की के साथ दुर्व्यवहार मारपीट के मामले में एसपी मनीष ने क्या कुछ कहा सुनिए।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=Begusarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
बेगूसरायः लहरिया कट बाइक सवारों में मचा हड़कंप, फुलवरिया थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी फुलवरिया थाना (बेगूसराय): जिला कप्तान (एसपी)
मनीष कुमार के कड़े निर्देश पर मंगलवार को फुलवरिया थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। थाना अध्यक्ष विजय साहनी के नेतृत्व में एसआई अभिषेक कुमार ने गश्ती दल और सशस्त्र बलों के साथ मालती गांव स्थित अवध-तिरहुत मार्ग पर जोरदार वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
कागजात से लेकर डिग्गी तक की हुई बारीक जांच
पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाली एक-एक मोटरसाइकिल की बारीकी से जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों, अधूरे कागजात और गाड़ियों की डिग्गी/कमर (सीट के निचले हिस्से) को खंगाला गया। पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए सभी वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।लहरिया कट चालकों में अफरा-तफरी अचानक शुरू हुई इस संघन जांच को देखकर तेज रफ्तार और 'लहरिया कट' मारकर बाइक चलाने वाले मनचलों में हड़कंप मच गया। पुलिस बल की मौजूदगी देखते ही कई चकमा देने वाले युवक दूर से ही गाड़ियां मोड़कर वापस भागते नजर आए।
नियमों के तहत हुई निष्पक्ष कार्रवाई थाना अध्यक्ष विजय साहनी एवं एसआई अभिषेक कुमार ने बताया कि यह अभियान जिला कप्तान के आदेशानुसार सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चलाया गया है। पूरी जांच प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ट्रैफिक गाइडलाइंस का पालन करते हुए संपन्न की गई। पुलिस का यह चेकिंग अभियान आगे भी क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinews nis:value=HindiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=Begusarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=begusarainews nis:value=BegusaraiNews nis:enabled=true nis:link/>
जिले में अब तक 6,177 PNG कनेक्शन लाइव, धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

बेगूसराय। जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के विस्तार और गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी रिची पांडेय ने नाराजगी जताई है। सोमवार को समाहरणालय में शहरी गैस वितरण नीति, 2026 के तहत थिंक गैस एवं जिला सिटी गैस मॉनिटरिंग एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी (CGDMCC) के प्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक में थिंक गैस के प्रतिनिधियों ने जिले में स्टील नेटवर्क, एमडीपीई नेटवर्क तथा PNG कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक मात्र 6,177 PNG कनेक्शन ही लाइव किए जा सके हैं। निर्धारित लक्ष्य की तुलना में प्रगति कम पाए जाने पर डीएम ने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों को कार्य में तेजी लाने को कहा।

डीएम ने निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने और गैस कनेक्शन देने के लिए पर्याप्त संख्या में ठेकेदार एवं प्रशिक्षित मजदूर लगाए जाएं, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके। प्रशिक्षित मजदूरों की उपलब्धता में परेशानी होने पर जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग देने की बात भी कही गई।

पांच क्षेत्र हुए LPG फ्री जोन

बैठक में बताया गया कि सितंबर 2026 तक जिले के पांच मोहल्लों को LPG फ्री जोन घोषित किया गया है। इनमें ऑयल इंडिया लिमिटेड एरिया, ललिता सागर नागदह, आदर्श नगर उलाव, न्यू कॉलोनी उलाव और निराला नगर रतनपुर शामिल हैं।

अक्टूबर में ललित नगर रतनपुर, थाना एरिया रतनपुर, अर्चना विहार वार्ड संख्या-29 बाघा, वार्ड संख्या-29 बाघा तथा वार्ड संख्या-24 संतनगर ईस्ट बाघा समेत पांच अन्य क्षेत्रों को LPG मुक्त क्षेत्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

एक क्षेत्र पूरा होने के बाद दूसरे में हो सड़क कटाई

सड़क कटाई और पाइपलाइन बिछाने को लेकर भी डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए। वर्तमान में थिंक गैस के पांच ठेकेदारों के कार्यरत होने की जानकारी पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह पांच क्षेत्रों को चिह्नित कर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए काम शुरू किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि एक क्षेत्र में सड़क कटाई एवं पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा करने के बाद ही दूसरे क्षेत्र में सड़क की खुदाई शुरू की जाए। इससे आम लोगों को होने वाली परेशानी कम होगी और सड़कों को भी जल्द पूर्व स्थिति में लाया जा सकेगा।

स्कूल, अस्पताल और जीविका केंद्रों को प्राथमिकता

डीएम ने सरकारी विद्यालयों, जीविका केंद्रों, अस्पतालों समेत अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर PNG पाइपलाइन नेटवर्क से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में नेटवर्क के विस्तार से अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक गैस आपूर्ति का लाभ मिल सकेगा।

पाइपलाइन बिछाने के दौरान आने वाली तकनीकी या प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए CGDMCC के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी साझा करने का निर्देश दिया गया, ताकि संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सके।

डीएम ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अगली समीक्षा बैठक में थिंक गैस के सभी संबंधित ठेकेदारों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्रवार कार्यों की वास्तविक प्रगति की समीक्षा की जा सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूजा प्रीतम सहित गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
पिपरा देवस पंचायत सिर्फ कलम पूरा किया गया है जिसमें 28 तारीख को पंचायत में अलाउंस करना था जो आम  सभा है लेकिन ऐसा नहीं होता है
 संवाददाता मुकेश कुमार

बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत मैं   सिर्फ कागज पर ही सालत जाता है यह आम सभा नहीं है चोर सभा है यह पिपरा मेंबरौनी (बेगूसराय): बरौनी प्रखंड अंतर्गत पिपरा देवस पंचायत के श्री राम पुस्तकालय में सोमवार को बुलाई गई आम सभा को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आम सभा की सूचना देने के लिए पंचायत में किसी भी तरह की माइकिंग (मुनादी) नहीं कराई गई, जिसके कारण आम जनमानस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

कागजों तक सीमित प्रशासनिक प्रक्रिया ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में सरकारी योजनाओं और आम सभाओं का प्रचार-प्रसार केवल कागजों पर ही सिमट कर रह गया है।

3 वर्षों से माइकिंग बंदः स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले 3 साल से अधिक समय से पंचायत में किसी भी सार्वजनिक सूचना या बैठक के लिए लाउडस्पीकर से कोई प्रचार नहीं किया गया है।

चुनिंदा लोगों तक सीमित बैठकः ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आम सभा केवल वार्ड सदस्यों और उनके कुछ चुनिंदा सहयोगियोंतक ही सीमित रहकर पूरी कर ला जाता ह।
सचिवों की ढुलमुल कार्यशैली: ग्रामीणों का कहना है कि पिपरा देवस पंचायत में अब तक जितने भी पंचायत सचिव पदस्थापित हुए हैं, सभी का रवैया एक जैसा ही रहा है और वे पारदर्शिता बरतने में पूरी तरह विफल रहे हैं।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग प्रशासनिक लापरवाही और पंचायत स्तर पर हो रही इस खानापूर्ति से स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक आम जनता को बैठकों और सरकारी निर्णयों की जानकारी समय पर नहीं दी जाएगी, तब तक पंचायत का वास्तविक विकास संभव नहीं है।
ग्रामीणों की मांगः इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को हस्तक्षेप कर दोषी पंचायत सचिव एवं जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में आम सभा की पारदर्शिता बनी रहे और हर ग्रामीण को अपना पक्ष रखने का मौका मिले।
कसा शिकंजा : ऋण वसूली अभियान में 1 वारंटी के. सी. सी. डिफ़ॉल्टर गिरफ़्तार 

61 ऋण डिफ़ॉल्टर के ख़िलाफ़ बॉडी वारंट निर्गत 

बिहार ग्रामीण बैंक 
मुकेश कुमार संवाददाता बीहट
 बरौनी डेयरी के शाखा  प्रबंधक अनीश कुमार सिंह और सहायक प्रबंधक अंकित कुमार  के द्वारा केसीसी डिफॉल्टर ऋणियों को थाना भगवानपुर के द्वारा दिनांक 28.09.2026 को आदर्श ग्राम जगदीशपुर, ताजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है इसकी जानकारी दी गई।क्षेत्रीय कार्यालय के नोडल वसूली अधिकारी विक्की कुमार ने बताया कि बैंक का ऋण लेकर जान बूझकर चुकता नहीं करने वालों की अब खैर नहीं है । क़ानूनी प्रक्रिया के तहत उनके विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है । सोमवार को हुए ऋण डिफॉल्टर गिरफ्तारी अभियान में मनोज कुमार पिता बीशू राय को गिरफ़्तार किया गया । इन्होंने 2013 में बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से के. सी. सी. ऋण लिया गया था जो लगातार नोटिसों के बाबजूद भी अभी तक बैंक को वापस नहीं किया गया । शाखा के द्वारा पूर्व में ही पी. डी. आर एक्ट के तहत 210 ऋण डिफ़ॉल्टर के ख़िलाफ़ केस दर्ज कराया जा चुका है । इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सभी डिफ़ॉल्टर ऋणियों पर नीलाम पदाधिकारी द्वारा बॉडी वारंट निर्गत किया जा चुका है । 
बैंक के  क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मृत्युंजय कुमार ने एक बार पुनः सभी डिफ़ॉल्टर ऋणियों को आगाह किया है की वे अविलंब बैंक शाखा में पहुँचकर अपना बकाया ऋण चुकता कर ले अन्यथा किसी भी समय उनकी क़ानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी हो सकती है|
 शाखा वारंटी कांड संख्या 104/23_24 मनोज कुमार को भगवानपुर थाना द्वारा सोमवार को गिरफ्तार किया गया दी.ओ सी सी बेगूसराय
जनता दरबार में पहुंचे 71 आवेदन, डीएम ने अधिकारियों को समय-सीमा में समाधान का दिया निर्देश

बेगूसराय। आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस दौरान कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए।

जनता दरबार में डीएम ने आवेदकों से स्वयं उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों को महज औपचारिकता के रूप में नहीं लिया जाए, बल्कि प्रत्येक मामले की वास्तविक स्थिति की जांच कर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने कहा कि सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन किया जाए। साथ ही आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई एवं प्रगति की जानकारी भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाता है। जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। नागरिकों की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए समयबद्ध कार्रवाई करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि आम नागरिकों तक सीधी पहुंच बनाए रखने के लिए जिले में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है। इसमें कोई भी नागरिक व्यक्तिगत अथवा जनहित से संबंधित समस्या लेकर उपस्थित होकर आवेदन दे सकता है। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर नियमानुसार निष्पादन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है।
28 सितम्बर वारदोली शताब्दी समारोह समिति के बैनर तले शहीद भगत सिंह की 130वीं जयंती मनाई गई।

 संवाददाता मुकेश कुमार
 इस अवसर पर वारदोली शताब्दी समारोह समिति के अध्यक्ष पीयूष कुमार, संयोजक राहुल कुमार, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, डॉ कुन्दन कुमार, समाजसेवी हेमंत कुमार, रामकृष्ण कुमार, पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार, पैक्स अध्यक्ष पुनपुन कुमार, डॉ राजेश कुमार, साकेत कुमार, रितेश कुमार सहित अन्य उपस्थित लोगों द्वारा शहीद भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर  अध्यक्ष पीयूष कुमार ने कहा कि वारदोली शताब्दी समारोह समिति का यह प्रयास काफी सराहनीय है और हमें महापुरुषों का सम्मान हर हाल में करना होगा। यह एक अच्छी पहल है कि हम अपने जमीन के नायक को भी इस बहाने याद करने जा रहे हैं। छात्र नेता रामकृष्ण ने कहा कि शताब्दी समारोह समिति का आयोजन अगले 5 वर्षों तक जारी रहेगा। इस बैनर के तले स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों और जननायकों को याद किया जाएगा। संयोजक राहुल कुमार ने कहा रामचरित्र बाबू की प्रतिमा लगाने को लेकर भी स्थानीय सांसद, विधायक सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों को भी पत्र देकर प्रतिमा लगाने की मांग की जाएगी।
सिमरिया गंगातट पर दो वर्ष पूर्व बने दिनकर घाट गंगा नदी में समाया

सिक्सलेन पुल के पूरब लगभग 11 करोड़ की लागत से 63 मीटर लंबा व 25 मीटर चौड़ा घाट का हुआ था निर्माण

सीढ़ी घाट निर्माण के बाद 15 वर्षों तक एनबीसीसी एजेंसी को करनी थी देख-रेख

साभार : औटा-सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल के पूरब सिमरिया धाम के श्मशान घाट के समीप दो वर्ष पूर्व बने दिनकर घाट (स्थाई स्नानघाट) गंगानदी में समा गई है। स्थाई घाट के नीचे के मिट्टी बह जाने से घाट का अधिकतर हिस्सा गंगानदी में समा गई। अब घाट का कुछ मलबे ही दिख रही है। हरिद्वार के हरि की पौड़ी की तर्ज पर फरवरी 2023 में सिमरिया गंगानदी तट पर नमामि गंगे योजना के तहत पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के सीएसआर फंड से नेशनल बिल्डिंगस कॉन्ट्रेक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) इंडिया लिमिटेड के द्वारा घाट का निर्माण किया गया था। घाट का निर्माण के बाद 15 वर्षों तक उक्त एजेंसी को ही इसकी देख-रेख करनी थी, लेकिन घाट निर्माण के बाद एजेंसी आज तक इसका हाल जानने नहीं पहुंची। उक्त घाट का लोकार्पण फरवरी 2024 में स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया था। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत लगभग 10 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से 63 मीटर लंबा व 25 मीटर चौड़ा स्थाई स्नानघाट निर्माण के साथ-साथ शव जलाने के लिए शवदाहगृह, पहुंच पथ, चेंजिंग रूम, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था के लिए हाई मास्क लाइट, दुकान, बागवानी व सौंदर्यीकरण का भी कार्य किया गया था। स्थानीय ग्रामीण रौदी कुमार व दीपक कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि एनबीसीसी एजेंसी के द्वारा घटिया घाट का निर्माण कार्य किया गया था, उस समय स्थानीय लोगों के द्वारा घटिया निर्माण पर विरोध भी जताया गया था, लेकिन इस पर कोई असर नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त प्रोजेक्ट में करोड़ो की राशि खर्च होने के बावजूद इसका लाभ आज तक ठीक ढंग से श्रद्धालुओं को नहीं मिला। घाट निर्माण के दौरान इसका स्थल व डिजाइन ठीक नहीं रहने की वजह से साल में केवल दो से तीन महीने तक ही इस पर गंगा का पानी रहता था। जबकि आठ से नौ महीने तक उक्त घाट से गंगा कई मीटर दूर हो जाते थे। विदित हो कि उक्त प्रोजेक्ट के तहत ही निर्माण हुई शवदाहगृह में आज तक एक शव का भी दाह संस्कार नहीं हुआ था। स्थानीय लोगों ने कहा कि निर्माण के दौरान जिला प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा अगर सही ढंग से इसका देख रेख किया गया होता तो आज करोड़ो रुपए की लागत से बनी घाट गंगानदी में नहीं समाती। स्थानीय लोगों ने घाट निर्माण किए एजेंसी के अधिकारी  समेत दोषी लोगों पर विभागीय कारवाई करने की मांग की है.
 <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=Begusarai nis:enabled=true nis:link/>
बेगूसराय: बरौनी थाने की दोनों गश्ती गाड़ियाँ खराब, प्राइवेट गाड़ियों के भरोसे इलाके की सुरक्षा

 संवाददाता मुकेश कुमार बीहट

एक तरफ जहाँ पुलिस प्रशासन अपराध पर लगाम लगाने और मुस्तैदी के लंबे-चौड़े दावे करता है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर बरौनी थाना संसाधनों की भारी किल्लत से जूझ रहा है। बरौनी थाने की सुरक्षा व्यवस्था और गश्ती इन दिनों भगवान भरोसे चल रही है। पिछले तीन दिनों से थाने की दोनों आधिकारिक गश्ती गाड़ियाँ पूरी तरह खराब पड़ी हैं, जिसके कारण पुलिसकर्मियों को गश्त लगाने के लिए प्राइवेट गाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
3 दिनों से ठप हैं सरकारी वाहन
मिली जानकारी के अनुसार, बरौनी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए के लिए तैनात दोनों ↓सरकारी गश्ती वाहन 3 दिनों से तकनीकीखराबी के कारण बेकार पड़े हैं। थाने में वाहनों की मरम्मत या उनके विकल्प की व्यवस्था न होने के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। क्षेत्र बड़ा होने और लगातार गश्ती की जरूरत को देखते हुए थाना पुलिस मजबूरी में किराए या प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल कर रही है।
112 नंबर और प्राइवेट गाड़ी के भरोसे गश्ती फिलहाल बरौनी थाना क्षेत्र में सुरक्षा और गश्त का पूरा ढांचा महज़ एक 'डायल 112' आपातकालीन वाहन और एक प्राइवेट गाड़ी के सिर टिका हुआ है। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने वाली 112 गाड़ी की अपनी सीमाएं हैं, ऐसे में रूटीन गश्ती के लिए प्राइवेट वाहन का इस्तेमाल करना पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
 प्राइवेट गाड़ियों से गश्ती करने पर पुलिस आपात स्थिति में पूरी दक्षता से काम कर पाएगी?स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने संवेदनशील इलाके में पुलिस वाहनों का इस तरह खराब पड़ा रहना सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ा खतरा बन सकता है। अब देखना यह होगा कि वरीय पुलिस अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर बरौनी थाने को नई या दुरुस्त गाड़ियाँ कब तक उपलब्ध कराते हैं
सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा, सदर अस्पताल से PHC तक उपलब्ध सेवा

बेगूसराय। जिले में आम लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले के सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्तर तक सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ECG (Electrocardiogram) जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां मरीजों की निःशुल्क ECG जांच के साथ आधुनिक तकनीक के माध्यम से उच्च तकनीकी रिपोर्टिंग की व्यवस्था भी की गई है।

ECG जांच के जरिए हृदय की विद्युत गतिविधियों और उसकी कार्यप्रणाली का आकलन किया जाता है। सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, हृदय की धड़कन में अनियमितता, चक्कर आने सहित हृदय से जुड़े अन्य लक्षणों वाले मरीजों के लिए यह जांच चिकित्सकीय रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। समय पर ECG जांच होने से हृदय संबंधी संभावित समस्याओं की पहचान करने तथा मरीज के आगे के उपचार की दिशा तय करने में चिकित्सकों को सहायता मिलती है।

जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को सामान्य जांच के लिए बड़े अस्पतालों अथवा निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता कम होगी। इससे मरीजों के समय के साथ उपचार पर होने वाले आर्थिक खर्च में भी कमी आएगी।

खासकर ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने से उन्हें इलाज के लिए अनावश्यक रूप से दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जिला स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि हृदय संबंधी किसी भी प्रकार के लक्षण अथवा चिकित्सकीय आवश्यकता महसूस होने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें और उपलब्ध निःशुल्क ECG जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।
टेंट हाउस की आड़ में शराब बेचने का आरोप, पुलिस टीम पर हमला
बेगूसराय बलिया। बलिया थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में सुभम टेंट हाउस की आड़ में शराब की बिक्री और भंडारण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 187.02 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त शुभम टेंट हाउस का संचालक धर्मेंद्र कुमार, जो अपने ससुर भागवत महतो के घर कमालपुर में रह रहा है,
। इसी दौरान शराब के धंधे से जुड़े लोगों को छुड़ाने के प्रयास में कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर डंडे, चप्पल और मुक्के से हमला कर दिया। घटना में एक पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट करने और उनका पिस्टल छीनने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinews nis:value=HindiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/>
प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने के क्रम में रसोई में गैस चूल्हे से लगी आग, रसोइया झुलसी

संवाददाता मुकेश कुमार बीहट

बरौनी प्रखंड अंतर्गत चानन  बिंद टोली टोली प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को खाना बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग की चपेट में आने से रसोइया बिंद टोली निवासी नरेश यादव की पत्नी श्वेता देवी (50 वर्ष), गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे में उनके दोनों पैर बुरी तरह जल गए हैं।लापरवाही  प्रखंड के अन्य स्कूलों में जहाँ पका-पकाया खाना (एमडीएम) बाहर से पहुँचता है, वहीं इस प्राथमिक विद्यालय में अब भी स्कूल के अंदर ही रसोई संचालित की जा रही है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से घायल महिला कोबरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।बेगूसराय रेफरः प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinews nis:value=HindiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinewsindia nis:value=hindinewsindia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinewschannel nis:value=hindinewschannel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinewsrammandir nis:value=hindinewsrammandir nis:enabled=true nis:link/>
सड़क बनी मुसीबतः पिपरा देवस बाबा स्थान से भगवानपुर पथ 3 महीने से बदहाल, हादसों को न्योता दे रहा प्रशासन का 'सौतेला व्यवहार'
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट

बरौनी विकास के दावों के बीच बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आ रहा है। पिपरा देवस बाबा स्थान यादव टोला पिपरा पटेल चौक से लेकर भगवानपुर पथ तक जाने वाली सड़क निर्माण के नाम पर पिछले 3 महीनों से ज्यादा समय से उखाड़कर बदहाली के मोड़ पर छोड़ दी गई है।एक ही सड़क, दो रंगः पकथोल से ओ गान तक बनी, पिपरा पड़ी सूनी
ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है
कि इसी निर्माण कार्य

ओ गान तक की सड़क पकथोल से लेकर तो कालीकरणगान तक की सड़क का तो कालीकरण (पिचिंग) का काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन पिपरा से आगे लगभग 4 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह रद्दी अवस्था में छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि उनके साथ साफ तौर पर "सौतेला व्यवहार" किया जा रहा है।

...

बारिश बनी आफतः कहाँ गड्डा, कहाँ पानी... पता ही नहीं चलता !

हालिया बारिश के बाद इस 4 किलोमीटर के दायरे में स्थिति नारकीय हो चुकी है। सड़क पर बने गहरे गड्डों में पानी भर जाने से यह अंदाजा लगाना नामुमकिन हो जाता है कि रास्ता कहाँ है और गड्डा कहाँ।

आए दिन हादसेः इस खतरनाक रास्ते पर रोजाना मोटरसाइकिल सवार और राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई गाड़ियाँ पलटी मार चुकी हैं, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर अपने सिर तुड़वा चुके हैं।

प्रशासनिक उपेक्षाः ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर स्थानीय प्रशासन तक गुहार लगाईग्रामीणों की चेतावनी और सवाल

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह सड़क कब बनेगी और इसका क्या भविष्य है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहा है?

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस 4 किलोमीटर के सड़क निर्माण (कालीकरण) का कार्य जल्द से जल्द शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने और सड़क पर उतरने को मजबर होंगे।
: बरौनी अंचल कार्यालय
परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पांच नए आवेदन प्राप्त हुए सात निष्पादित किया गया

संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी अंचल कार्यालय में जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) हेमंत अंकुर ने की। इस दौरान भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें कुल 5 नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि पुरानी व नई अर्जियों को मिलाकर 7 मामलों का मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया।जनता दरबार के संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी हेमंत अंकुर ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन को पूरी गंभीरता से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन के लिए राजस्व कर्मचारी और संबंधित थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहते हैं। आवेदनों की सत्यता जांचने और सही समाधान के लिए राजस्व कर्मचारियों को स्थल पर भेजा जाता है, वहीं कई मामलों में वे स्वयं (अंचलाधिकारी) भी स्थल पर जाकर भौतिक निरीक्षण करते हैं।निष्पादित किए गए  जनता दरबार के दौरान जिन 7 मामलों काजनता दरबार के दौरान जिन 7 मामलों का निष्पादन किया गया, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:1. वादीः भोला साह बनाम प्रतिवादीः बबलू साह (साकिनः बीहट)2. वादीः मोहम्मद इब्राहिम बनाम प्रतिवादीः मोहम्मद अजहरुद्दीन (साकिनः नारायणपुर)3. वादीः रामनरेश सिंह बनाम प्रतिवादीः शाहिद खान (साकिनः नूरपुर, मुसैदपुर)4. वादीः कविता देवी बनाम प्रतिवादीः सरवन कुमार (साकिनः निंगा)5. वादीः श्याम मूर्ति कुमार बनाम प्रतिवादीः अरविंद सिंह (साकिनः मकरदही)6. वादीः सुरेश कुमार सिंह बनाम प्रतिवादीः रामप्रकाश सिंह (साकिनः बीहट नगर परिषद)मौके पर मौजूद अधिकारी व कर्मीः जनता दरबार में प्रशासनिक और पुलिस महकमे के कई अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें राजस्वअधिकारी (आरओ) राम विनोद ठाकुर, राजस्व कर्मचारी राहुल राय व चंदन कुमार, एफसीआई थाना प्रभारी सुबोध कुमार, रिफाइनरी थाना प्रभारी सुभाष कुमार, बरौनी थाना की एसआई ममता कुमारी, जीरोमाइल सहायक थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, चकिया थाना के प्रतिनिधि तथा डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार समेत कई अन्य कर्मी शामिल थे।
NH-28 जीरोमाइल ओवरब्रिज पर जानलेवा गड्ढेः छकड़ा पलटा, कई बाइक सवार घायल; NHAI की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा
 संवाददाता मुकेश कुमार
 एनएच-28 स्थित जीरोमाइल ओवरब्रिज पर बारिश के कारण सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। जीरोमाइल से मुजफ्फरपुर जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज के ऊपर बने गहरे गड्ढे अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।

बृहस्पतिवार की शाम हुई बारिश के दौरान जलजमाव और गड्ढे का अंदाजा न मिलने के कारण एक छकड़ा (मालवाहक/ठेला) अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी गड्ढे की वजह से कई मोटरसाइकिल सवार भी असंतुलित होकर गिर पड़े, जिससे वे गंभीर चोटिल होहादसे के प्रमुख कारण और स्थितिबारिश में छिपे गड्ढेः बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों को गड्डों की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे अचानक गाड़ियां अनियंत्रित हो रही हैं।अंधेरे और फिसलन से खतराः ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के पलटने का जोखिम हर समय बना रहता है।विभागीय बेरुखीः स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने अब तक सड़क की मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि NHAI के अधिकारियों ने जल्द  इस गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई, तो किसी दिन कोई बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गड्डा भरने और ओवरब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है
बरौनी (बेगूसराय): प्रखंड मुख्यालय से महज 50

मीटर की दूरी पर स्थित बरौनी जीरोमाइल ग्रिड (पिपरा देवस, वार्ड नंबर 10) को जोड़ने वाली मुख्य सड़क 

संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी प्रखंड पिपरा देवस इन दिनों जर्जर बदहाली का शिकार है। एनएच 28 से निकलकर जीरोमाइल बिजली ग्रिड के बगल से किसानों के खेतों तक जाने वाली यह सड़क बारिश के मौसम में राहगीरों और किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है।जलजमाव और गड्डों से आवागमन बाधित
सड़क पर बने दो से तीन बड़े-बड़े गड्डों में जलजमाव हो जाने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। यह सड़क न केवल स्थानीय किसानों के लिए अपने खेतों तक पहुँचने का एकमात्र ज़रिया है, बल्कि बिजली विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही का भी मुख्य मार्ग है। बारिश के कारण जलमग्न हुए गड्डों की वजह से किसानों को अपने कृषि कार्य निपटाने और अधिकारियों को दफ़्तर तक पहुँचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहाप्रशासन और जनप्रतिनिधि बेखबर
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि प्रखंड कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित होने के बावजूद इस जर्जर सड़क की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और किसानों का आरोप है किःजनप्रतिनिधियों की उदासीनताः न तो स्थानीय मुखिया और न ही किसी अन्य जनप्रतिनिधि ने इस समस्या की ओर ध्यान दिय हैIप्रशासनिक अनदेखी: प्रखंड स्तर के किसीभी पदाधिकारी या बिजली विभाग के आला अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।किसानों और ग्रामीणों की "प्रखंड मुख्यालय और बिजली ग्रिड जैसी महत्वपूर्ण जगह के पास की सड़क का यह हाल प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। यदि समय रहते इन गड्डों को भरकर सड़क की मरम्मत नहींआवाजाही पूरी तरह ठप हो सकती है।"

स्थानीय लोगों और किसानों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि इस सड़क का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि जलजमाव और गड्डों से राहत मिल सके
सुत्रो के अनुसार यह वायरल विडियो खगड़िया के चित्रगुप्त थाना प्रभारी का बताया जा रहा है, इस वायरल वीडियो पर आप लोगों की क्या प्रतिक्रिया है कमेंट करें 
 <nis:link nis:type=tag nis:id=virałreels nis:value=virałreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvedio nis:value=viralvedio nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=viralnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnewsupdate nis:value=ViralNewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnewstoday nis:value=VIRALNEWSTODAY nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnewsupdateels nis:value=viralnewsupdateels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnewsupdatehttps nis:value=viralnewsupdatehttps nis:enabled=true nis:link/>