
: बरौनी अंचल कार्यालय
परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पांच नए आवेदन प्राप्त हुए सात निष्पादित किया गया
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी अंचल कार्यालय में जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) हेमंत अंकुर ने की। इस दौरान भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें कुल 5 नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि पुरानी व नई अर्जियों को मिलाकर 7 मामलों का मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया।जनता दरबार के संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी हेमंत अंकुर ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन को पूरी गंभीरता से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन के लिए राजस्व कर्मचारी और संबंधित थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहते हैं। आवेदनों की सत्यता जांचने और सही समाधान के लिए राजस्व कर्मचारियों को स्थल पर भेजा जाता है, वहीं कई मामलों में वे स्वयं (अंचलाधिकारी) भी स्थल पर जाकर भौतिक निरीक्षण करते हैं।निष्पादित किए गए जनता दरबार के दौरान जिन 7 मामलों काजनता दरबार के दौरान जिन 7 मामलों का निष्पादन किया गया, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:1. वादीः भोला साह बनाम प्रतिवादीः बबलू साह (साकिनः बीहट)2. वादीः मोहम्मद इब्राहिम बनाम प्रतिवादीः मोहम्मद अजहरुद्दीन (साकिनः नारायणपुर)3. वादीः रामनरेश सिंह बनाम प्रतिवादीः शाहिद खान (साकिनः नूरपुर, मुसैदपुर)4. वादीः कविता देवी बनाम प्रतिवादीः सरवन कुमार (साकिनः निंगा)5. वादीः श्याम मूर्ति कुमार बनाम प्रतिवादीः अरविंद सिंह (साकिनः मकरदही)6. वादीः सुरेश कुमार सिंह बनाम प्रतिवादीः रामप्रकाश सिंह (साकिनः बीहट नगर परिषद)मौके पर मौजूद अधिकारी व कर्मीः जनता दरबार में प्रशासनिक और पुलिस महकमे के कई अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें राजस्वअधिकारी (आरओ) राम विनोद ठाकुर, राजस्व कर्मचारी राहुल राय व चंदन कुमार, एफसीआई थाना प्रभारी सुबोध कुमार, रिफाइनरी थाना प्रभारी सुभाष कुमार, बरौनी थाना की एसआई ममता कुमारी, जीरोमाइल सहायक थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, चकिया थाना के प्रतिनिधि तथा डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार समेत कई अन्य कर्मी शामिल थे।