
कसा शिकंजा : ऋण वसूली अभियान में 1 वारंटी के. सी. सी. डिफ़ॉल्टर गिरफ़्तार
61 ऋण डिफ़ॉल्टर के ख़िलाफ़ बॉडी वारंट निर्गत
बिहार ग्रामीण बैंक
मुकेश कुमार संवाददाता बीहट
बरौनी डेयरी के शाखा प्रबंधक अनीश कुमार सिंह और सहायक प्रबंधक अंकित कुमार के द्वारा केसीसी डिफॉल्टर ऋणियों को थाना भगवानपुर के द्वारा दिनांक 28.09.2026 को आदर्श ग्राम जगदीशपुर, ताजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है इसकी जानकारी दी गई।क्षेत्रीय कार्यालय के नोडल वसूली अधिकारी विक्की कुमार ने बताया कि बैंक का ऋण लेकर जान बूझकर चुकता नहीं करने वालों की अब खैर नहीं है । क़ानूनी प्रक्रिया के तहत उनके विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है । सोमवार को हुए ऋण डिफॉल्टर गिरफ्तारी अभियान में मनोज कुमार पिता बीशू राय को गिरफ़्तार किया गया । इन्होंने 2013 में बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से के. सी. सी. ऋण लिया गया था जो लगातार नोटिसों के बाबजूद भी अभी तक बैंक को वापस नहीं किया गया । शाखा के द्वारा पूर्व में ही पी. डी. आर एक्ट के तहत 210 ऋण डिफ़ॉल्टर के ख़िलाफ़ केस दर्ज कराया जा चुका है । इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सभी डिफ़ॉल्टर ऋणियों पर नीलाम पदाधिकारी द्वारा बॉडी वारंट निर्गत किया जा चुका है ।
बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मृत्युंजय कुमार ने एक बार पुनः सभी डिफ़ॉल्टर ऋणियों को आगाह किया है की वे अविलंब बैंक शाखा में पहुँचकर अपना बकाया ऋण चुकता कर ले अन्यथा किसी भी समय उनकी क़ानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी हो सकती है|
शाखा वारंटी कांड संख्या 104/23_24 मनोज कुमार को भगवानपुर थाना द्वारा सोमवार को गिरफ्तार किया गया दी.ओ सी सी बेगूसराय