बरौनी प्रखंड मुख्यालय चौक (मोती चौक) के पास एनएच 28 पर एक बड़ा हादसा टल गया।
संवाददाता मुकेश कुमार
ज़ीरोमाइल की तरफ से आ रहा एक तेल टैंकर, जो पेप्सी प्लांट और औद्योगिक क्षेत्र की तरफ मुड़ रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।
गनीमत यह रही कि इस दौरान वहां से गुजर रहा एक मोटरसाइकिल सवार अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा। इस घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस मोड़ पर भारी वाहनों के टर्न लेने के दौरान अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, क्योंकि यहां तीखा मोड़ और ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। समय रहते वाहन चालक के संभलने और गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया