प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने के क्रम में रसोई में गैस चूल्हे से लगी आग, रसोइया झुलसी
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी प्रखंड अंतर्गत चानन बिंद टोली टोली प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को खाना बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग की चपेट में आने से रसोइया बिंद टोली निवासी नरेश यादव की पत्नी श्वेता देवी (50 वर्ष), गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे में उनके दोनों पैर बुरी तरह जल गए हैं।लापरवाही प्रखंड के अन्य स्कूलों में जहाँ पका-पकाया खाना (एमडीएम) बाहर से पहुँचता है, वहीं इस प्राथमिक विद्यालय में अब भी स्कूल के अंदर ही रसोई संचालित की जा रही है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से घायल महिला कोबरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।बेगूसराय रेफरः प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
#BreakingNews #HindiNews #hindinewsindia #hindinewschannel #hindinewsrammandir