
भारत योजना को लेकर आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में बृहस्पतिवार को विकसित भारत जी राम जी एवं ग्राम पंचायत योजना के निर्माण को लेकर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की रूपरेखा और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को 'विकसित भारत' और 'दीक्षित ग्राम पंचायत योजना' के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों का समग्र विकास करना और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है, ताकि पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेविभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों का समग्र विकास करना और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है, ताकि पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
प्रशिक्षण के दौरान बैठक में मनरेगा के अधिकारियों, कर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के कई मुखिया, प्रखंड प्रमुख और पंचायत समिति सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने ग्रामीण विकास की इन योजनाओं को धरातल पर उतारने और पारदर्शिता के साथ काम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मनरेगा पदाधिकारी एसी पिंकी कुमारी, संजीव कुमार, नागमणि, दिलीप कुमार, नंदकिशोर सिंह तथा ऑपरेटर मुकेश कुमार और रोहित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।