सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में विकास पुस्तिका का वितरण हुआ
..
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विदिशा नगर में पुराने जिला चिकित्सालय के समीप विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर विदिशा जिले के विकास एवं उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका वितरण किया गया। पुस्तिकाएं उपस्थित नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रदान की गईं। विकास पुस्तिका के माध्यम से जिले में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। #Vidisha #SevaSankalpAbhiyan