Public App Logo
Profile Picture

PRO JS SATNA

@projs_satna
1260Followers
0Following
मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर होने से क्षेत्र में निवेष बढता है-राजेन्द्र शुक्ल
सतना के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है-प्रतिमा बागरी
विंध्य चेम्बर आफ कामर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
----- 
      सतना 16 अगस्त 2026/उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla  ने कहा कि व्यापार के मामले में <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान में भी विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र के विकास की अनेक संभावनायें है। उन्होंने कहा कि व्यापार को बढाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बढाना जरूरी होता है। मजूबत इन्फ्रास्ट्रक्चर होने से क्षेत्र में निवेश बढता है। इसके साथ ही पर्यटन, उद्योग, रोजगार की संभावनायें भी बढती है। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri  ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का केन्द्र वहां का व्यापार और उद्योग होता है। सतना के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल और राज्यमत्री श्रीमती बागरी रविवार को विंध्य चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज की नवनिर्वाचित कार्य समिति के शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सांसद सतना श्री Ganesh Singh सिंह, महापौर श्री Yogesh Kumar Tamrakar , चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विजय यादव, जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय, चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश सुखेजा, पूर्व चेम्बर अध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल, श्री द्वारिका गुप्ता, स्टार गु्रप के चेयरमैन श्री रमेश सिंह, समाचार पत्र समूह के संचालक श्री अजय अग्रवाल, पूर्व महापौर श्री राजाराम त्रिपाठी, महामंत्री इंजीनियर श्री मनोज कटारे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनोहर बाधवानी सहित चेम्बर से जुडी 38 व्यापारिक संस्थाओं के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
      उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में विकास की संभावनाओं और देश की प्रगति के योगदान में विंध्य क्षेत्र के योगदान का मूल्यांकन अब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से प्रगति करते हुए विश्व पटल पर सुपर इकॉनामी वाले देशों का ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारित करना भी जरूरी है। आज की पीढी ने कुशासन और सुशासन का दौर भली-भांति नहीं देखा है। रीवा और सतना का सफर कभी दो से ढाई घंटे में पूरा होता था, वह आज 40 से 45 मिनट में पूरा होता है। मध्यप्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी। जिसे बढाकर 54 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया गया है। आगामी समय में 65 लाख हेक्टेयर तक करने का लक्ष्य है। विंध्य क्षेत्र में रेल सेवाओं के साथ ही हवाई सेवा शुरू होने से चारों दिशाओं और महानगरों तक विंध्य क्षेत्र की कनेक्टविटी बढी है। उन्होंने कहा कि विंध्य चेम्बर एक जागरूक और प्रगतिशील समाज का प्रतिनिधित्व करता है। विंध्य व्यापार मेला प्रदेश में लगने वाले अन्य मेलों से कही कमतर नहीं है। मेले के सुदृढीकरण और विस्तार के लिए सतत प्रयास किये जायेंगे। 
      राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि सतना को औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है। सतना जिले के विकास का दायित्व हम सब के ऊपर है। इस जिम्मेदारी को सभी मिल-जुलकर निभाये। सतना जिले और औद्योगिक विकास के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। राज्यमंत्री ने बताया कि रैगांव विधानसभा क्षेत्र में नयागांव में 17 करोड रूपये की लागत से इंडस्ट्रीयल एरिया की मूलभूत सुविधायें तैयार की जा रही है। रामपथ गमन मार्ग से जुडा होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र की कनेक्टविटी बेहतर है। सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि सतना तेज गति से विकास करने वाले औद्योगिक जिला है। शहर की अपेक्षा पूरा जिला एक सम्पूर्ण औद्योगिक जिला बनें, इसके लिए छोटे उद्योग और रोजगार को प्राथमिकता देकर बढावा देने की जरूरत है। उन्होंने विंध्य चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों को निर्वाचित होने पर बधाइयां देते हुए कहा कि सारे मतभेदों को भुलाकर कर्तव्य पथ पर एक साथ चले। विकास के लिए सबके परामर्श और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने जिले के व्यापारिक संस्थाओं को सीआईआई से आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने की भी बात कही। कार्यक्रम को पूर्व महापौर श्री राजाराम त्रिपाठी, चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश सुखेजा, महामंत्री इंजीनियर श्री मनोहर कटारे ने भी संबोधित किया।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri  ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश-वासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/>
Video 3
Video 4
Video 5
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का दूसरा शिविर नगर निगम सतना में संपन्न
जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रषासनिक अधिकारियों ने किया जनसंवाद, उद्यम संवाद
रीवा कमिश्नर ने समाधान में 4 मामलों की सुनवाई की।
---- 
         सतना 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सतना जिले में दूसरा कैम्प शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय परिसर <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> में सांसद श्री Ganesh Singh , महापौर नगर निगम श्री Yogesh Kumar Tamrakar , स्पीकर श्री राजेश चतुर्वेदी और Rewa Commissioner श्री शीलेन्द्र सिंह की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री Shailendra Singh  सहित जिला विभाग प्रमुख अधिकारियों ने उद्यम संवाद, जनसंवाद, जनसुनवाई और लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण की कार्यवाही की। रीवा कमिश्नर द्वारा सतना जिले के लिए चयनित चार शिकायतों में की गई कार्यवाही की जानकारी आवेदकों के समक्ष ली।
    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ नगर निगम के सभाकक्ष में नगर के उद्यमियों के साथ संवाद से किया गया। उद्यम संवाद के दौरान राज्य शासन की हितकारी औद्योगिक नीतियों की सराहना रकते हुए राइस मिल्स एसोसिएशन के ललित माहेश्वरी ने कहा कि शासन की औद्योगिक नीति और शासकीय सहयोग से जिले में राइस मिलों की संख्या 200 से बढाकर 1200 तक पहुंच गई है। इस उद्यम संवाद में विध्य चेम्बर्स ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश सुखेजा सहित विभिन्न व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

समाधान में कमिश्नर ने 4 शिकायतें सुनी
जनजातीय विभाग के लेखापाल को निलंबित करने के निर्देश

     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कमिश्नर रीवा संभाग शीलेन्द्र सिंह ने लंबित सीएम हेल्पलाइन से 4 शिकायतों का चयन कर समाधान कार्यक्रम में चारों आवेदकों को समक्ष में सुना और अधिकारियों से की गई निराकरण की जानकारी ली। पहली शिकायत में रामायण कुशवाहा ने बताया कि उनका सब्जी का व्यापार है। उन्होंने कन्या शिक्षा परिसर को सब्जियों की आपूर्ति की है। जिसका वर्ष 2024-25 का देयक 1 लाख 32 हजार रूपये डेढ साल से भुगतान के लिए लंबित रहा। शिकायत के बाद देयक में कटौती कर 1 लाख 4 हजार का भुगतान किया गया है। कमिश्नर ने विभाग के अधिकारी से देयक लम्बे समय तक लंबित रहने का कारण पूंछा और देयक को लंबित रखने के दोषी कर्मचारी लेखापाल आशुतोष मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश दिये।
      समधान की दूसरी शिकायत में राजकुमार साकेत ने बताया कि नगर निगम सतना द्वारा अवैध कॉलोनी बताकर उनके भवन निर्माण की मंजूरी और नक्शा पास नहीं किया गया। जबकि अन्य लोगों के उसी कॉलोनी में भवन निर्माण मंजूरी के बाद हुए है। कमिश्नर ने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषी पाये जाने पर इंजीनियर एस कुमार मिश्रा और भवन अनुज्ञा अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। खाद्य विभाग की अंकित कुमार की मई-जून का खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत में जिला खाद्य अधिकारी सम्यक जैन ने बताया कि पिछले दो माह का खाद्यान्न हितग्राही द्वारा 20 जुलाई को मांगा गया है। पिछले माह का खाद्यान्न दिये जाने का प्रावधान नहीं है। हितग्राही ने बताया कि वह उन्हीं माह में खाद्यान्न लेने गये थे। लेकिन सर्वर नहीं चलने से लौटा दिया गया। कमिश्नर रीवा ने इस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार नगर निगम सतना के अंतर्गत अनुकंपा नियक्ति के मामले में संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा रीवा को परीक्षण कर प्रतिवेदन देने के निर्देश कमिश्नर ने दिये।
       कमिश्नर रीवा संभाग श्री सिंह ने शिविर के दौरान सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों से उनके यहां लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायत निराकरण की स्थिति जनसुनवाई में आवेदकों की शिकायतों पर की गई कार्यवाही और जनसंवाद के दौरान निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर विभागीय गतिविधियों की विभाग प्रमुख अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले में निर्माणाधीन बडे प्रोजेक्ट, सतना-पन्ना रेल लाइन, सतना-रीवा रेल लाइन दोहरीकरण, चित्रकूट के समग्र विकास, सतना-मैहर और सतना-चित्रकूट के निर्माणाधीन और प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बरगी नहर प्रोजेक्ट, दौरी सागर बांध सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति में कमिश्नर को अवगत कराया।

शीर्ष प्रशासन को आमजन तक पहुंचाने की अनूठी पहल-सांसद

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में सांसद सतना श्री गणेश सिंह ने कहा कि सरकार हमेशा से ही जन्मोन्मुखी और पारदर्शी व्यवस्था की पक्षधर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे प्रदेश में शीर्ष प्रशासन को आमजन तक पहुंचान की अनूठी और प्रशंसनीय पहल की है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से आमजन से सीधा संवाद कर उनकी कठिनाईयों का निदान किया जा रहा है। अभियान से जनता का विश्वास सरकार के साथ और भी मजबूत होगा। सांसद ने बताया कि सतना और मैहर जिले में 4 जुलाई से सांसद सुविधा केन्द्र प्रारंभ किया गया है। जिसमें आमजनों से अब तक कुल 983 शिकायतें मिली है। राजस्व, विद्युत, नगर निगम, जिला पंचायत और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अधिकांश शिकायतें है। सांसद ने कहा कि इन शिकायतों का भी निराकरण तत्परता पूर्वक किया जायेगा।
    महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार जिले के विभाग प्रमुख अधिकारी आमजन तक पहुंचेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप आम आदमी की शीर्ष प्रशासन तक पहुंच आसान होने से आमजन का विश्वास भी बढेगा। महापौर ने बताया कि नगर निगम सतना में भी जनसुनवाई के अलावा हेल्पलाइन, हेल्पडेस्क संचालित की जा रही है। 

सीएम हेल्पलाइन की 123 शिकायतों का मौके पर निराकरण

      उपायुक्त नगर निगम सत्यम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की जनसुनवाई में नगर निगम के 14, आयुष चिकित्सा, शिक्षा के एक-एक और राजस्व विभाग के 2 आवेदन सहित 18 आवेदनों की सुनवाई कर निराकरण किया गया। इसी प्रकार नगर निगम सतना की लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में 41 संतुष्टिपूर्ण निराकरण, 11 स्पेशन क्लोज, 6 आंशिक बंद, 66 मांग आधारित क्लोजर के साथ कुल 123 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav
<nis:link nis:type=tag nis:id=janvishwasabhiyan2026 nis:value=janvishwasabhiyan2026 nis:enabled=true nis:link/> के
<nis:link nis:type=tag nis:id=हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम nis:value=हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम nis:enabled=true nis:link/>
Video 7
राज्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
---- 
   सतना 14 अगस्त 2026/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri  ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश-वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यमंत्री ने कहा है कि यह पावन पर्व हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले महान नायकों को याद करने का महत्वपूर्ण पल है। उन्होंने प्रदेशवासियों से एक-जुट होकर पूरी सक्रियता से योगदान देने का आह्वान किया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/>
हमें समृद्ध और सामर्थ्यशाली मध्यप्रदेश बनाना है-मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छह जिलों को मिलाकर बनेगी भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी- बढ़ेगा राजधानी का गौरव
विभाजन के समय कई परिवारों ने अपना घर-बार छोड़ा और कष्ट सहे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रभावितों का किया स्मरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा को शौर्य स्मारक तिराहे से किया रवाना*
*यात्रा के प्रतिभागियों को किया संबोधित
---- 
       सतना 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने कहा है कि पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह, उल्लास और उमंग व्याप्त है। सभी ओर तिरंगा दिखाई दे रहा है। देश की आजादी के लिए मर-मिटने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का देश स्मरण कर रहा है। स्वतंत्र भारत उनके ही पराक्रम से आकार ले पाया। अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत अपनी सक्षमता सिद्ध कर रहा है। हम आज विश्व के सबसे युवा और तेज गति से बढ़ने वाले देश के रूप में जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश की समृद्धि के लिए औद्योगिक विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर विकसित किए जा रहे हैं। उद्योग-व्यापार और रोजगार के विकास से राज्य में समृद्धि आएगी और हम विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे पाएंगे। मध्यप्रदेश समृद्ध और सामर्थ्यशाली हो, यह लक्ष्य लेकर राज्य सरकार कार्य कर रही है। भोपाल और इंदौर के आसपास के क्षेत्रों को शामिल कर दो मेट्रोपोलिटन सिटी की सौगात मिलने जा रही है। छह जिलों को मिलाकर भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी का स्वरूप दिया जाएगा। इससे राजधानी के रूप में भोपाल का गौरव बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा यात्रा को शौर्य स्मारक तिराहे पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक श्री भगवान दास सबनानी साथ थे।
*भारत की सांस्कृतिक धारा पुनः एक हो, यही कामना है*
        मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अतीत के संघर्ष और पीड़ा को याद कर अपना सर्वस्व समर्पित करने वाली विभूतियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि विभाजन के कारण ही बड़ी संख्या में सिख-पंजाबी और सिंधी परिवारों को अपना घर-बार-जमीन-जायदाद छोड़ना पड़ी। अपनी सनातन संस्कृति को बनाए रखने और अपने धर्म की रक्षा के लिए ही उन्होंने यह त्याग किया। यह भारत माता के प्रति प्रेम और समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी यह कामना है कि यह सांस्कृतिक धारा पुनरू एक हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। यात्रा में बड़ी संख्या में तिरंगा लेकर महिलाएं, युवा, वरिष्ठजन शामिल थे। देशभक्ति गीतों की धुनों, भारत माता की जय के नारों से वातावरण को गुजायमान करते हुए तिरंगा यात्रा भारत माता चौराहा (डिपो चौराहा) के लिए रवाना हुई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा रैली
---- 
       सतना 13 अगस्त 2026/जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> द्वारा 13 अगस्त 2026 को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक कल्याण कार्यालय एवं ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
     रैली का आयोजन सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर देवेन्द्र सिंह के प्रतिनिधित्व में किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मुनीन्द्र त्रिपाठी (सेवानिवृत्त) तथा ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सतना के ओआईसी लेफ्टिनेंट कर्नल नरेन्द्र कुमार मिश्रा (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में दोनों कार्यालयों के समस्त स्टाफ सहित सतना जिले के अन्य भूतपूर्व सैनिकों ने अनुशासित एवं गरिमापूर्ण ढंग से तिरंगा रैली में सहभागिता की।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga2026 nis:value=HarGharTiranga2026 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/>
उच्च शिक्षा मंत्री आज सतना अल्प प्रवास पर आएंगे
--- 
     सतना 13 अगस्त 2026/मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री Inder Singh Parmar  शुक्रवार 14 अगस्त को प्रातः 6.30 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री परमार प्रातः 9 बजे सतना से पन्ना जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रवास के दूसरे दिन मंत्री श्री परमार 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे पन्ना से कार द्वारा व्हाया, पहाडीखेरा, कलिंजर होते हुए सायं 5 बजे चित्रकूट आरोग्य धाम पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। प्रवास के तीसरे दिन 16 अगस्त को मंत्री श्री परमार स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात सायं 5 बजे चित्रकूट से सतना के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री श्री परमार इसी रात्रि 8.45 बजे सतना रेल्वे स्टेशन से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राज्यमंत्री करेंगी ध्वजारोहण
--- 
       सतना 13 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> में आयोजित किया गया है। मुख्य समारोह में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। 
      स्वतंत्रता दिवस समारोह के पल-प्रतिपल निर्धारित कार्यक्रमानुसार 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा और सबसे पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन होगा। मुख्य अतिथि प्रातः 9.04 बजे से 9.07 तक ध्वजारोहण कर सलामी लेंगे। प्रातः 9.10 बजे से 9.30 तक परेड का निरीक्षण मार्च पास्ट, प्रातः 9.30 बजे से 10 बजे तक मुख्यमंत्री जी के संदेश का सीधा प्रसारण किया जायेगा। प्रातः 10 बजे से 10.10 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश का वाचन, प्रातः 10.10 बजे से 10.40 तक पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन, प्रातः 10.40 से 10.45 तक राष्ट्रगीत का गायन, प्रातः 10.45 से प्रातः 10.50 बजे तक राष्ट्रगान तथा प्रातः 10.50 बजे से पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जायेगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga2026 nis:value=HarGharTiranga2026 nis:enabled=true nis:link/>
Video 13
राज्यमंत्री तिरंगा यात्रा में हुई शामिल
--- 
     सतना 12 अगस्त 2026/ <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने यात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में सहभागिता की। हाथों में तिरंगा और हृदय में देशभक्ति का भाव लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सिंहपुर स्थित सांदीपनि विद्यालय से हुआ। यहां से यात्रा प्रारंभ होकर सिंहपुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार सिंहपुर चौराहा पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। ‘हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ तिरंगे के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे इस अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है। सिंहपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा भी इसी राष्ट्रव्यापी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी रही। यात्रा में शामिल लोगों में देश के प्रति गौरव और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। युवाओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए।
    नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और नागरिकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी को भी राष्ट्रध्वज के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की जानकारी मिलती है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga2026 nis:value=HarGharTiranga2026 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav
Video 15
Video 16
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राज्यमंत्री करेंगी ध्वजारोहण
---- 
       सतना 12 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> में आयोजित किया गया है। मुख्य समारोह में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/>
स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> में आयोजित किया गया है। मुख्य समारोह में राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी।

Chief Minister, MP
Dr Mohan Yadav
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Video 19
शहीद पदमधर सिंह महाविद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश
---- 
     सतना 11 अगस्त 2026/देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद पदमधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> में उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया तथा इसके बाद विशाल मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता और अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. गुप्ता के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, प्राध्यापकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
       कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों और उत्साह के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना दिखाई दी और महाविद्यालय परिसर सहित आसपास का क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा रैली के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने एकजुट होकर तिरंगे के सम्मान और देश के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. गरिमा सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, मोहित कुशवाहा, जतिन पाण्डेय सहित अन्य स्वयंसेवकों ने रैली और मानव श्रृंखला के आयोजन में सक्रिय सहभागिता करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में सहयोग किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga2026 nis:value=HarGharTiranga2026 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav
सतना जिले के गांव-गांव में गूंजा देशभक्ति का संदेश, निकली हर घर तिरंगा रैली
---- 
     सतना 11 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा एवं रैलियों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों में निकली इन तिरंगा यात्राओं में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले ग्रामीणों ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत दुरेहा में ग्रामीणों द्वारा उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सहभागिता की। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत अबेर में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए यात्रा में भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने का संदेश दिया। बेला में आयोजित तिरंगा रैली में भी ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। 
      तिरंगा हाथों में लेकर निकले ग्रामीणों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। ग्राम पंचायत जिगनहट में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-अभियान का स्वरूप प्रदान किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को गौरव एवं उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत अकहा में हर घर तिरंगा रैली धूमधाम से निकाली गई। रैली में ग्रामीणों का देशभक्ति का जोश देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। रैली के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत तुषगवां में भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इन सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित तिरंगा यात्राओं ने गांव-गांव में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। ग्रामीणों की सहभागिता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला। तिरंगा यात्राओं के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga2026 nis:value=HarGharTiranga2026 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav
<nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> जिले के जनपद पंचायत नागौद अंतर्गत ग्राम दुरेहा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली।

<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga2026 nis:value=HarGharTiranga2026 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> 
Chief Minister, MP
Dr Mohan Yadav
Video 23
Video 24