#सफलता_की_कहानी (सेवा संकल्प अभियान)*
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना
---
सतना 01 अक्टूबर 2026/प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने ग्राम पंचायत जसो, जनपद पंचायत नागौद, जिला #सतना निवासी रमेश कुमार चौबे पिता मोतीलाल के परिवार के पक्के घर के सपने को साकार किया है। योजना के तहत उन्हें आवास स्वीकृत हुआ। रमेश कुमार चौबे ने बताया कि पहले परिवार को आवास संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का आवास मिलने से अब परिवार को सुरक्षित और सुविधाजनक रहने का स्थान मिला है।
पक्की छत मिलने से परिवार के जीवन में स्थिरता और खुशहाली आई है। रमेश कुमार चौबे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को अपने सपनों का घर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पक्का मकान उनके परिवार के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार बना है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#SevaSankalpAbhiyan