
कल से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा मद्य निषेध सप्ताह
-----
सतना 01 अक्टूबर 2026/महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर #सतना जिले में 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह मनाया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस ने संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को मद्यपान तथा नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता एवं चेतना लाने के निर्देश दिए हैं। मद्य निषेध सप्ताह के दौरान ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं तथा शहरी क्षेत्रों के वार्डों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान रंगोली, चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विद्यार्थियों को “नशा न करेंगे, न करने देंगे” की शपथ ई-प्लेडेज के माध्यम से दिलाई जाएगी। आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की सूची फोटोग्राफ सहित संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जा सके।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#SevaSankalpAbhiyan