आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं से हुआ आत्मीय संवाद
----
सतना 1 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नागौद विधानसभा क्षेत्र के बम्हौर तथा सोहावल विकासखंड के बराकला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri की उपस्थिति रही।
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने आंगनवाड़ी केंद्रों में पहुंचकर बच्चों एवं महिलाओं से आत्मीय संवाद किया तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा केंद्र में संचालित गतिविधियों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#SevaSankalpAbhiyan
#सतना
5 views | Satna, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026