अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
----
सतना 01 अक्टूबर 2026/अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर #सतना डॉ. सतीश कुमार एस. के मार्गदर्शन में जिले के वृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में डॉ. लालता प्रसाद खरे पब्लिक चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित आश्रय वृद्धाश्रम, नीमी, सतना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी शाखा सतना एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर वरिष्ठजनों की रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
जिले के 5 वृद्धाश्रमों में कुल 160 वरिष्ठजन निवासरत हैं, जिनमें 83 महिलाएं और 77 पुरुष शामिल हैं। इनमें प्रमोदवन वृद्धाश्रम चित्रकूट में 52, डॉ. लालता प्रसाद खरे पब्लिक चौरिटेबल ट्रस्ट वृद्धाश्रम चन्द्राश्रय नीमी में 26, दुर्गा वृद्ध सेवा समिति वृद्धाश्रम सरभंगा में 25, मॉडल शिक्षा समिति वृद्धाश्रम सोनौरा में 32 तथा प्रभा श्री जन कल्याण समिति वृद्धाश्रम श्यामनगर में 25 वरिष्ठजन निवासरत हैं। कार्यक्रम के अवसर पर नीमी ट्रस्ट प्रबंधक दीपक शुक्ला, सामाजिक न्याय विभाग से के.के. शुक्ला सहित सामाजिक न्याय विभाग का स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी एवं आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#SevaSankalpAbhiyan