754 पात्र निविदाकारों में से लॉटरी के माध्यम से हुआ चयन
---
सतना 30 सितम्बर 2026/म.प्र. राज्य लोक सेवा अभिकरण भोपाल के निर्देशानुसार जिला #सतना अंतर्गत संचालित 9 लोक सेवा केन्द्रों को पीपीपी मोड पर संचालन एवं संधारण हेतु नवीन संचालकों के चयन की प्रक्रिया बुधवार को पूर्ण की गई। नवीन संचालकों का चयन कलेक्टर सभागार, सतना में दोपहर 12 बजे से आयोजित लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। लोक सेवा केन्द्रों के संचालन एवं संधारण हेतु एमपी टेंडर्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। तकनीकी एवं वित्तीय निविदा में पात्र पाए गए कुल 754 निविदाकारों/प्रतिभागियों में से लॉटरी के माध्यम से 9 लोक सेवा केन्द्रों के नवीन संचालकों का चयन किया गया।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#SevaSankalpAbhiyan
22 views | Satna, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026